एक्सप्लोरर

PAK vs AUS: सामान उठाते पाक क्रिकेटर्स की वायरल तस्वीर का खुल गया राज, शाहीन अफरीदी ने बताया क्या था माजरा

Shaheen Afridi: पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने उस तस्वीर पर बात की है, जिसमें पाकिस्तानी क्रिकेटर्स सिडनी एयरपोर्ट पर सामान उठाते नजर आ रहे थे.

Pakistan Tour of Australia: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आई पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का हाल ही में एक फोटो खूब वायरल हुआ था. इस फोटो में पाकिस्तानी क्रिकेटर्स खुद अपना सामान उठाते हुए नजर आ रहे थे. इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर PCB की खूब खींचाई भी हुई थी. यहां तक कहा गया था कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने खिलाड़ियों को जरूरी सुविधाएं तक मुहैया नहीं करा पा रहा है. दो दिन से चल रही इन चर्चाओं के बीच अब इस तस्वीर के पीछे की पूरी कहानी सामने आई है. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने इस तस्वीर के पीछे के राज से पर्दा उठाया है.

शाहीन अफरीदी ने रविवार को केनबरा में अभ्यास सत्र से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'हमारे पास अपनी अगली फ्लाइट पकड़ने के लिए महज 30 मिनट रह गए थे. वहां सामान उठाने के लिए सिर्फ दो ही शख्स थे. इसलिए हम उनकी मदद कर रहे थे. हम जल्दी से वह काम पूरा करना चाहते थे, ताकि समय की बचत हो. हम अपनी टीम को एक परिवार कहते हैं और एक परिवार की तरह ही एक दूसरे की मदद करते हैं.'

14 दिसंबर से शुरू होगी टेस्ट सीरीज
पाकिस्तान की टीम 14 दिसंबर को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी. तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का यह पहला मुकाबला होगा. इससे पहले पाक टीम केनबरा में पीएम-11 के खिलाफ चार दिवसीय अभ्यास मैच में हिस्सा लेगी. इसी अभ्यास मैच के लिए ही पाक टीम वर्तमान में केनबरा में ही है.

शाहीन अफरीदी कहते हैं, 'हमारे पास केनबरा का ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन मुझे यकीन है कि पीएम इलेवन के खिलाफ यह चार दिवसीय मैच हमें पर्थ से शुरू होने वाली सीरीज के लिए अच्छी तैयारी करने में मदद करेगा.'

28 साल से ऑस्ट्रेलिया में नहीं मिली जीत 
पाकिस्तान की टीम अब तक एक बार भी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है. 1979 में वह जीत के सबसे ज्यादा नजदीक थी लेकिन यह सीरीज ड्रॉ रही थी. पाकिस्तान ने आखिरी बार 1995 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीता था. पिछले 28 सालों में उसे यहां कोई कामयाबी नहीं मिली है.

यह भी पढ़ें...

Photos: T20I में 8 गेंदबाजों ने चटकाए हैं 100 से ज्यादा विकेट, टॉप पर काबिज हैं यह कीवी तेज गेंदबाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईशान किशन कप्तान, हेड-अभिषेक करेंगे ओपन, IPL 2026 में ऐसी दिख सकती है SRH की बेस्ट प्लेइंग इलेवन
ईशान किशन कप्तान, हेड-अभिषेक करेंगे ओपन, IPL 2026 में ऐसी दिख सकती है SRH की बेस्ट प्लेइंग इलेवन
IPL की वजह से बुरी तरह बौखलाया पाकिस्तान, PCB चीफ मोहसिन नकवी की खुलेआम खिलाड़ियों को धमकी
IPL की वजह से बुरी तरह बौखलाया पाकिस्तान, PCB चीफ मोहसिन नकवी की खुलेआम खिलाड़ियों को धमकी
एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स में आने को तैयार
एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स में आने को तैयार
IPL के बीच 'चार्टर्ड फ्लाइट' से लंदन वापस लौट जाएंगे विराट कोहली? किंग ने खुद बताया वायरल पोस्ट का सच
IPL के बीच 'चार्टर्ड फ्लाइट' से लंदन वापस लौट जाएंगे विराट कोहली? किंग ने खुद बताया वायरल पोस्ट का सच

वीडियोज

Iran-Israel War: महायुद्ध का अगला चरण अब चलेगा एटम बम ? | Breaking News | Middle East | World War 3
Saas Bahu Aur Saazish: ध्रुव ने अपने ही जीजा जी राघव के साथ किया बुरा सुलूक | Jaane Anjaane
Ashish Chanchlani Interview: FUN ROAST, Harsh Beniwal को कहा CHOR
Dhurandhar The Revenge: आदित्य उप्पल ने बताया Dhurandhar का असली गेम, और Box Office Collection
Dhurandhar The Revenge: कहानी से ज्यादा विवाद में क्यों? जहूर मिस्त्री AKA Vivek Sinha ने बताया

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: Live: 'मिडिल ईस्ट युद्ध खतरनाक दौर में', ट्रंप के अल्टीमेटम पर ईरान ने दी धमकी तो बोला संयुक्त राष्ट्र
Live: 'मिडिल ईस्ट युद्ध खतरनाक दौर में', ट्रंप के अल्टीमेटम पर ईरान ने दी धमकी तो बोला यूएन
बिहार की सियासत में भूचाल, PHED मंत्री संजय सिंह पर RJD के पूर्व विधायक ने लगाए कई गंभीर आरोप
बिहार की सियासत में भूचाल, PHED मंत्री संजय सिंह पर RJD के पूर्व विधायक ने लगाए कई गंभीर आरोप
होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला
होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला
'धुरंधर 2' के हमजा और यलीना का ल्यारी वाला बंगला किस शहर में है, नहीं जानते होंगे आप, देखें इनसाइड वीडियो
'धुरंधर 2' के हमजा- यलीना का ल्यारी वाला बंगला किस शहर में है, नहीं जानते तो देखें ये वीडियो
एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स में आने को तैयार
एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स में आने को तैयार
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो किसी भी हद तक...
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो...
High Blood Pressure In Cold Weather: मौसम ठंडा होते ही बढ़ गया हाई बीपी का खतरा? योग गुरु रामदेव के बताए ये 4 आसन दिलाएंगे राहत
मौसम ठंडा होते ही बढ़ गया हाई बीपी का खतरा? योग गुरु रामदेव के बताए ये 4 आसन दिलाएंगे राहत
दादा जी से पूरा मोहल्ला परेशान था? बूढ़े शख्स की अर्थी के साथ गांव वालों ने बजाया डीजे, झूमकर नाचा परिवार, वीडियो वायरल
दादा जी से पूरा मोहल्ला परेशान था? बूढ़े शख्स की अर्थी के साथ गांव वालों ने बजाया डीजे, झूमकर नाचा परिवार
Embed widget