एक्सप्लोरर

Temba Bavuma: 'अगर कोई कह देता कि तुम कप्तानी के लायक नहीं तो मैं...', तेम्बा बवुमा ने अपने आलोचकों को दिया जवाब

World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बवुमा ने अपनी कप्तानी को लेकर हो रही आलोचनाओं पर जवाब दिया है. उनके मुताबिक, उनकी कप्तानी में टीम ने वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन किया है.

Temba Bavuma On Captaincy Criticsm: वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद से ही दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बवुमा आलोचनाओं के घेरे में हैं. कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने तो उनकी कप्तानी पर सवाल उठाया ही है, साथ ही दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट फैंस भी सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचनाएं कर रहे हैं. अब तेम्बा बवुमा ने इन आलोचनाओं पर पलटवार किया है. बवुमा ने 'दी डेली मेवरिक' को दिए इंटरव्यू में अपनी कप्तानी को लेकर विस्तार से बातचीत की है.

बवुमा ने कहा है, 'मैंने शुरू से ही कहा है कि अगर कोई भी व्यक्ति वहां खड़ा होता और कहता कि तेम्बा, तुम कप्तानी के लिए उपयुक्त व्यक्ति नहीं हो, तो मैं खुशी-खुशी कप्तानी छोड़ देता. हम उन लोगों का एक समूह है, जो 2020 से एक साथ हैं. हम एक-दूसरे को पूरी तरह से जानते हैं और हम जानते हैं कि हम किसके लिए खेलते हैं.'

बवुमा कहते हैं, 'मुझे नहीं पता कि अगर कोई अच्छी कप्तानी कर रहा है तो उसे आंकने का क्या पैमाना है. हमने ग्रुप स्टेज में किसी भी अन्य दक्षिण अफ्रीकी टीम से ज्यादा मुकाबले जीते. हमने उन टीमों को हराया जो वर्ल्ड कप में कुछ समय से नहीं हारी थी, तो मैं यही जानना चाहूंगा कि आखिरी कोई व्यक्ति कप्तान के रूप में सही काम कर रहा है या नहीं, यह जांचने के लिए हम किन आंकड़ों का उपयोग करेंगे.'

नीदरलैंड्स से मिली थी अप्रत्याशित हार
दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड कप 2023 के लीग स्टेज में 9 में से 7 मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री की थी. यहां भी उसने ऑस्ट्रेलिया को अच्छी टक्कर दी लेकिन आखिरी में उसे हार ही हाथ लगी. कुल मिलाकर दक्षिण अफ्रीका के लिए यह टूर्नामेंट बुरा नहीं रहा था, हालांकि नीदरलैंड्स के खिलाफ अप्रत्याशित हार और फिर टीम इंडिया के खिलाफ बेहद विशाल हार के चलते बवुमा की कप्तानी निशाने पर आई थी. सेमीफाइनल हार के बाद उनकी और आलोनचाएं होने लगी.

यह भी पढ़ें...

World Cup 2023 Final: पूर्व कप्तान का वर्तमान कैप्टन को पैगाम, कपिल देव ने इस तरह रोहित शर्मा को बंधाया ढाढ़स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget