एक्सप्लोरर

अपने आखिरी टेस्ट में स्टुअर्ट ब्रॉड ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट के 146 साल के इतिहास में कोई नहीं कर पाया ऐसा

Stuart Broad: इंग्लैंड के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने आखिरी टेस्ट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला. उनसे पहले टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कोई भी ऐसा नहीं कर सका था.

Stuart Broad World Record: दुनिया के बेहतरीन टेस्ट गेंदबाजों में से एक स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. वनडे और टी20 इंटरनेशनल से पहले ही संन्यास ले चुके ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया. हालांकि, अपने आखिरी टेस्ट मैच में ब्रॉड ने इतिहास रच दिया. अपने अंतिम टेस्ट में ब्रॉड ने ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला, जो 146 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कोई भी नहीं कर पाया था.

टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा 

स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने आखिरी टेस्ट में बैटिंग करते हुए अंतिम गेंद पर छक्का लगाया. वहीं अंतिम गेंद पर विकेट हासिल किया. आखिरी टेस्ट में पहली बार किसी खिलाड़ी ने यह कारनामा किया है. इससे पहले अंतिम टेस्ट की लास्ट बॉल पर विकेट पहले भी कई गेंदबाज ले चुके हैं. वहीं अपनी लास्ट टेस्ट बॉल पर भी छक्का देखने को मिल चुका है. लेकिन आखिरी टेस्ट में बैटिंग करते हुए अपनी आखिरी बॉल पर छक्का और बॉलिंग करते हुए अपनी आखिरी गेंद पर विकेट, यह करिश्मा पहली बार देखने को मिला है. 

2023 एशेज सीरीज में ब्रॉड ने चटकाए 22 विकेट

लेफ्ट हैंड बल्लेबाजों के लिए काल कहे जाने वाले स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपनी आखिरी टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया.  2023 एशेज सीरीज में ब्रॉड ने 22 विकेट चटकाए. वह सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. इस फेहरिस्त में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क रहे. स्टार्क ने कुल 23 विकेट अपने नाम किए. 

शानदार रहा ब्रॉड का टेस्ट करियर 

37 साल के स्टुअर्ट ब्रॉड ने करीब 16 साल टेस्ट क्रिकेट खेला. 21 की उम्र में डेब्यू करने वाले ब्रॉड ने कुल 167 टेस्ट में 604 विकेट चटकाए. इसके अलावा उन्होंने बल्ले से 3662 रन भी बनाए. टेस्ट में ब्रॉड का सर्वाधिक स्कोर 169 रन है. उनके बल्ले से एक शतक और 13 अर्धशतक निकले हैं. वहीं गेंदबाजी में ब्रॉड ने 20 बार एक पारी में पांच विकेट चटकाए तो 28 बार एक पारी में चार विकेट अपने नाम किए. 

ये भी पढ़ें...

IND vs WI 3rd ODI Live Streaming: निर्णायक मुकाबले में होगी भारत-वेस्टइंडीज़ की भिंड़त, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलदीप यादव ने शादी के तुरंत बाद ऐसा क्या लिखा? इंस्टाग्राम पर हाथ जोड़े शेयर की फोटो
कुलदीप यादव ने शादी के तुरंत बाद ऐसा क्या लिखा? इंस्टाग्राम पर हाथ जोड़े शेयर की फोटो
BCCI ने नमन अवॉर्ड्स में इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित, जानें किसको मिला कौन-सा अवार्ड?
BCCI ने नमन अवॉर्ड्स में इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित, जानें किसको मिला कौन-सा अवार्ड?
BAN vs PAK 3rd ODI: आखिरी गेंद तक चला रोमांच, आगा सलमान का शतक भी नहीं बचा पाया पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 2-1 से जीती सीरीज
आखिरी गेंद तक चला रोमांच, आगा सलमान का शतक भी नहीं बचा पाया पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 2-1 से जीती सीरीज
आईपीएल में एक इनिंग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज कौन, टॉप पर ये खिलाड़ी
आईपीएल में एक इनिंग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज कौन, टॉप पर ये खिलाड़ी

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
Oscar 2026: पति आनंद संग ऑस्कर के रेड कार्पेट पर छाईं ईशा अंबानी, स्ट्रैपलेस विंटेज गाउन में लगीं बेहद ग्लैमरस
पति आनंद संग ऑस्कर के रेड कार्पेट पर छाईं ईशा अंबानी, विंटेज गाउन में लगीं बेहद ग्लैमरस
Rajya Sabha Election Results 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
Embed widget