एक्सप्लोरर

Shubhman Gill: शुभमन गिल की टीम इंडिया से छुट्टी लगभग तय? घटिया प्रदर्शन के बीच एक और दिग्गज ने जताया कड़ा विरोध

Shubman Gill: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शुभमन गिल को जब भी मौका मिला तो उन्होंने अपनी खराब बल्लेबाजी से भारतीय फैंस को खुश नहीं किया. इसके बाद गिल की काफी आलोचना हो रही है.

Subramaniam Badrinath Criticized Shubman Gill: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भारत की 3-1 से हार के बाद टीम के हर उस खिलाड़ी पर सवाल उठ रहे हैं जो पूरी तरह से विफल साबित हुआ. हाल के दिनों में शुभमन गिल की भी आलोचना हो रही है. गिल का हालिया टेस्ट प्रदर्शन उनके करियर के लिए संकट का संकेत बन रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में गिल ने 5 पारियों में सिर्फ 93 रन बनाए, जिससे उनके खेल पर सवाल उठ रहे हैं.

25 वर्षीय शुभमन गिल चोट के कारण पर्थ टेस्ट से बाहर हो गए थे और मेलबर्न टेस्ट में टीम मैनेजमेंट ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया, बल्कि तीन ऑलराउंडर- रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी को तरजीह दी. अब पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने गिल के प्रदर्शन और उनके रवैये पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने न केवल गिल के खेल में खामियां बताईं, बल्कि यह भी कहा कि अगर वह तमिलनाडु से होते तो उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाता. उनसे पहले क्रिस श्रीकांत ने गिल को 'ओवररेटेड' बताया था.

स्टार स्पोर्ट्स तमिल पर बोलते हुए सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने कहा, "गिल का प्रदर्शन उस स्तर का नहीं है जिसकी उनसे उम्मीद थी. रन बनाना या न बनाना अलग बात है, लेकिन आपको इरादा और आक्रामकता दिखानी चाहिए. मैंने उनसे उम्मीद की थी कि वह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को थकाएंगे."

सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने एडिलेड टेस्ट का उदाहरण देते हुए नाथन मैकस्वीनी और मार्नस लाबुशेन की साझेदारी की तारीफ की. उन्होंने कहा, "गेंद को पुराना करना और टीम के लिए लंबा समय टिकना भी एक बड़ा योगदान है. लाबुशेन और मैकस्वीनी ने ऐसा किया और बुमराह को थका दिया. यही टीम के लिए योगदान होता है."

सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अगर शुभमन गिल तमिलनाडु से होते, तो अब तक उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया होता. उन्होंने गिल की बल्लेबाजी शैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा, "आप यह नहीं कह सकते कि मैं इस तरह खेलता हूं. परिस्थितियों के अनुसार खेल में बदलाव जरूरी है. इस सीरीज में शुभमन से यह नहीं दिखा. यहां तक कि उनकी फील्डिंग भी औसत थी. स्लिप और पॉइंट पर वह टिक नहीं पाए."

यह भी पढ़ें:

BGT 2024-25 Audience Attendance: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बना बड़ा रिकॉर्ड, भूटान की आबादी से ज्यादा दर्शक रहे स्टेडियम में मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से रौंदा
LIVE: मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से रौंदा
MI vs KKR: रोहित शर्मा ने जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक, 11 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर
रोहित शर्मा ने जड़ा IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक, 11 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर
MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी टीम बनी
मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी टीम बनी
फरारी के बाद हार्दिक पंड्या ने खरीदी एक और लग्जरी कार, कीमत इतने करोड़; गर्लफ्रेंड को दी गिफ्ट?
फरारी के बाद हार्दिक पंड्या ने खरीदी एक और लग्जरी कार, कीमत इतने करोड़; गर्लफ्रेंड को दी गिफ्ट?

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu
Sandeep Chaudhary:युद्ध का 1 महीना पूरा , ट्रंप-नेतन्याहू का सपना रह गया अधूरा | Seedha Sawal
Iran-Israel War: बुशहर पर हमला, अरब देश की बढ़ी बेचैनी | Middle East | Iran-Israel War | abp News
Chitra Tripathi: विनर बन रहे 'लूजर्स'? | Trump | America | No Kings | Middle East War | Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
महिलाओं-बुजुर्गों को 2000 रुपये महीना, फ्री बिजली और 35 लाख छात्रों को लैपटॉप... तमिलनाडु में DMK ने जारी किया मेनिफेस्टो
महिलाओं-बुजुर्गों को 2000 रुपये महीना, फ्री बिजली... तमिलनाडु में DMK ने जारी किया मेनिफेस्टो
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
Embed widget