एक्सप्लोरर

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा, पठान के साथ इस विदेशी लीग में खेलेंगे

सुदीप त्यागी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान किया है. सुदीप त्यागी जल्द ही विदेशी लीग में खेलने वाले भारत के छठे खिलाड़ी बनेंगे.

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. सुदीप त्यागी लंका प्रीमियर लीग में हिस्सा ले सकते हैं. इससे पहले इरफान पठान और मुनाफ पटेल भी एलपीएल में हिस्सा लेने का एलान किया है. सुदीप त्यागी विदेशी लीग में खेलने वाले भारत के छठे खिलाड़ी बनेंगे.

33 साल के त्यागी ने 2009 से 2010 तक चार वनडे और एक टी-20 मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उत्तर प्रदेश और हैदराबाद का प्रतिनिधित्व भी किया है. उनके नाम 41 प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 109 विकेट हैं. उन्होंने 2017 में अपना आखिरी प्रथम श्रेणी मैच खेला था.

सुदीप त्यागी ने हालांकि कहा है कि एलपीएल में खेलना पूरी तरह से तय नहीं है लेकिन खेलने की संभावना अधिक है. त्यागी ने कहा, "मैं भाग्याशाली हूं कि उच्च स्तर पर क्रिकेट खेल सका, भारत का प्रतिनिधत्व कर सका, मुझे इस पर गर्व है. मेरे सफर में कई लोगों ने मेरी मदद की है. मैं अपने पहले रणजी कप्तान मोहम्मद कैफ का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे काफी प्रेरित किया. मैं सुरेश रैना का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. वह भी मेरी तरह गाजियाबाद से आते हैं मैंने उन्हें देखते हुए क्रिकेट खेलना शुरू किया था. मैं महेंद्र सिंह धोनी का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिनके मार्गदर्शन में मैंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेली थी."

त्यागी मानते हैं कि चोटों की वजह से वह ज्यादा क्रिकेट नहीं खेल पाए. उन्होंने कहा, "मुझे लगातार चोटें लगीं और मैं ढाई से तीन साल के लिए बाहर रहा. पहले मुझे कंधे में चोट लगी. इसके बाद टखने और पीठ में. मेरा करियर अच्छा जा रहा था लेकिन मुझे चोटें लग गईं. चोटें खेल का हिस्सा होती हैं इसलिए हम उन्हें दोष नहीं दे सकते, लेकिन मुझे लगता है कि अगर मुझे चोटें नहीं लगती तों मैं ज्यादा खेल सकता था. भारत में प्रतिस्पर्धा काफी मजबूत है और इसलिए चोटें आपको पीछे धकले देती हैं. मुझे चोटें लगीं और इसलिए मैं पीछे हो गया."

इरफान पठान, मुनाफ पटेल और त्यागी के अलावा मनप्रीत गोनी के भी एलपीएल में खेलने की संभावना है. एलपीएल का पहला सीजन इसी महीने खेला जाना है.

इंडिया के खिलाफ सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर हुआ

विराट कोहली ने क्वारंटीन पीरियड में देखी वेब सीरीज, Netflix ने कहा- हमारा सपना पूरा हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB vs SRH Bengaluru Weather: बारिश की वजह से रद्द न हो जाए IPL 2026 का पहला मैच, 28 मार्च को कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम? जानिए
बारिश की वजह से रद्द न हो जाए RCB vs SRH मैच, 28 मार्च को कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम? जानिए
IPL 2026 Opening Ceremony: क्यों रद्द हुई IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, जानिए असली वजह
क्यों रद्द हुई IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, जानिए असली वजह
IPL से पहले Free Pass का घोटाला बेनकाब, मुंबई से गिरफ्तार पूर्व क्रिकेटर; जानिए पूरा मामला
IPL से पहले Free Pass का घोटाला बेनकाब, मुंबई से गिरफ्तार पूर्व क्रिकेटर; जानिए पूरा मामला
IPL में रिप्लेसमेंट का नियम बदला, जानिए किन खिलाड़ियों को चुन सकती है टीम; 'लाइक-फॉर-लाइक' का गणित
IPL में रिप्लेसमेंट का नियम बदला, जानिए किन खिलाड़ियों को चुन सकती है टीम; 'लाइक-फॉर-लाइक' का गणित

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कितनी कमी? सरकार ने बताई एलपीजी से जुड़ी हर बात
घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कितनी कमी? सरकार ने बताई LPG से जुड़ी हर बात
लखनऊ में जुमे की नमाज के बाद मुसलमानों का प्रदर्शन, मौलाना कल्बे जव्वाद ने किया संबोधित
लखनऊ: जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन, मौलाना कल्बे जव्वाद बोले- सऊदी सरकार ने कब्रों और मकबरों को ढहाया
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे...', ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे', जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा US?
IPL 2026 के लिए हुआ कमेंट्री पैनल का एलान, 12 भाषाओं में सुनाई देगी 160 से ज्यादा लोगों की आवाज; देखें पूरी लिस्ट 
IPL 2026 के लिए हुआ कमेंट्री पैनल का एलान, 12 भाषाओं में सुनाई देगी 160 से ज्यादा लोगों की आवाज
Box Office: 'धुरंधर 2' की सुनामी में बंपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
'धुरंधर 2' की सुनामी में बंपर कमाई कर रही ये फिल्म, कमाई 100 करोड़ पहुंची
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
ट्रेन-बस या मेट्रो... जेवर एयरपोर्ट के लिए कौन-सा ट्रांसपोर्ट बेस्ट? जानें फायदे का सौदा
ट्रेन-बस या मेट्रो... जेवर एयरपोर्ट के लिए कौन-सा ट्रांसपोर्ट बेस्ट? जानें फायदे का सौदा
Lakme Fashion Week: लाल लहंगे में लाल परी बन तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, रैंप पर उतरते ही थम गईं सबकी नजरें!
लाल लहंगे में लाल परी बन तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, रैंप पर उतरते ही थम गईं सबकी नजरें!
Embed widget