एक्सप्लोरर

Suryakumar Yadav Test Debut: सूर्यकुमार यादव को मिला टेस्ट डेब्यू का मौका, रवि शास्त्री ने थमाई कैप; देखें वीडियो

India vs Australia: नागपुर टेस्ट के लिए टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग-11 में सूर्यकुमार यादव को शामिल किया है. यह उनके करियर का पहला टेस्ट है.

IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले की प्लेइंग-11 में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. यह पहली बार है जब सूर्यकुमार यादव मैदान में टेस्ट जर्सी में नजर आएंगे. यह उनका डेब्यू टेस्ट है. टॉस से पहले उन्हें टेस्ट कैप थमाई गई.

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और कोच रहे रवि शास्त्री ने सूर्यकुमार यादव को टेस्ट कैप सौंपी. इस दौरान सूर्यकुमार के एक्सप्रेशंस देखने लायक थे. सूर्यकुमार के साथ ही विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत भी अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं. उन्हें भी नागपुर टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में जगह मिली है. 

कैसा रहा है सूर्या का अब तक का सफर
सूर्यकुमार यादव ने साल 2010 में घरेलू क्रिकेट में पर्दार्पण किया था. उस साल उन्होंने मुंबई के लिए टी20, लिस्ट-ए और फर्स्ट क्लास मैचों में डेब्यू किया. घरेलू क्रिकेट में लाजवाब प्रदर्शन का परिणाम यह हुआ कि सूर्यकुमार यादव को IPL में एंट्री मिल गई. साल 2012 में तो उन्हें केवल एक IPL मैच खेलने को मिला लेकिन इसके बाद वह अपनी फ्रेंचाइजी के नियमित खिलाड़ी बन गए. पिछले कुछ सीजन से वह मुंबई इंडियंस के लीड प्लेयर बने हुए हैं.

IPL के दमदार प्रदर्शन ने सूर्या को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका दिया. 14 मार्च 2021 को सूर्यकुमार ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले से इंटरनेशनल डेब्यू किया. इसके चार महीने बाद ही उन्हें वनडे डेब्यू का भी मौका मिल गया. अपना पहला वनडे मैच उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेला. अब एक साल के अंदर-अंदर इस खिलाड़ी ने भारत की टेस्ट टीम में भी जगह बना ली है.

ऐसा रहा है सूर्या का परफॉर्मेंस
सूर्यकुमार यादव वर्तमान में T20I रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज हैं. उन्होंने 48 T20I मुकाबलों में 46.52 की औसत और 175 के स्ट्राइक रेट से 1675 रन बना डाले हैं. हालांकि वनडे में उनका रिकॉर्ड उतना दमदार नहीं रहा है. सूर्या ने वनडे फॉर्मेट में 20 मुकाबलों में 28.86 की औसत और 102 के स्ट्राइक रेट से 433 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें....

Asia Cup 2023: 'भारत के बिना एशिया कप कमजोर रहेगा, पैसा ही नहीं आ पाएगा', पूर्व PCB चीफ ने किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साल 2026 में अब तक शादी करने वाले भारतीय क्रिकेटर, 40 साल के दिग्गज ने भी लिए सात फेरे
साल 2026 में अब तक शादी करने वाले भारतीय क्रिकेटर, 40 साल के दिग्गज ने भी लिए सात फेरे
बुमराह पर छक्के लगाकर बनाई डॉक्यूमेंट्री, अब विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ साहिबजादा फरहान ने लिखी किताब?
पहले बनाई डॉक्यूमेंट्री, अब विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ साहिबजादा फरहान ने लिखी किताब?
Watch: पापा बनने वाले हैं टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव, बेबी शॉवर का वीडियो वायरल
पापा बनने वाले हैं टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव, बेबी शॉवर का वीडियो वायरल
Watch: गर्लफ्रेंड माहिका संग महंगी कार में ड्राइव पर निकले हार्दिक पांड्या, कीमत PSL प्राइज मनी से 3 गुना ज्यादा 
माहिका संग महंगी कार में ड्राइव पर निकले हार्दिक पांड्या, कीमत PSL प्राइज मनी से 3 गुना ज्यादा 

वीडियोज

LPG Gas Crisis: LPG Supply अब बिना रुकावट? 24 घंटे का इंतजार बस! | Strait of Hormuz
Election Date Announcement: बंगाल में किसका चलेगा दांव? ममता के लिए क्या है चुनौती? | Mamata
LPG Gas Crisis: आ रहे 'शिवालिक-नंदादेवी'..चंद घंटे बाद...'सिलेंडर संकट' समाप्त! | Indian Ship
Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
'कुंभ से मेट्रो तक...हमने पहले किया', मुंबई में मंच से सपा चीफ ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
'कुंभ से मेट्रो तक...हमने पहले किया', मुंबई में मंच से सपा चीफ ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Congress On Election: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
‘जो दिखेगा वो बिकेगा’, कैमरा देखते ही अवनीत कौर ने टॉप को किया नीचे, वीडियो वायरल
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
Israel-US Iran War Live: खर्ग द्वीप पर अमेरिका ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, मिडिल ईस्ट में US ठिकानों पर बरपाया कहर
Live: खर्ग द्वीप पर US ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, अमेरिकी ठिकानों पर बरपाया कहर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
Embed widget