एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2022: आज से शुरू होगा असल धमाल, सुपर-12 के पहले मुकाबले में इन दो टीमों के बीच है टक्कर

AUS vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप में आज से सुपर-12 राउंड शुरू हो रहे हैं. इस राउंड के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच टक्कर है.

T20 World Cup 2022 Super-12 Round: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज (22 अक्टूबर) से सुपर-12 राउंड (Super-12 Round) की शुरुआत होने के साथ ही असल धमाल भी शुरू हो जाएगा. पिछले टी20 वर्ल्ड कप की फाइनलिस्ट टीमों के बीच मुकाबले के साथ यह राउंड शुरू होगा. इसमें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड आमने-सामने होगी. यह मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा. हालांकि इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. मैच के वक्त बारिश के 90% चांस हैं.

वैसे तो टी20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत 16 अक्टूबर से हो चुकी है लेकिन 16 से 21 अक्टूबर के बीच फर्स्ट राउंड (क्वालिफाइंग) के मुकाबले खेले गए थे. इसमें 8 टीमों के बीच 12 मुकाबले हुए, जिसके बाद चार टीमों ने सुपर-12 में जगह बनाई. यहां भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी 8 टीमें पहले से मौजूद थी. सुपर-12 की सभी टीमें दो ग्रुप में बांटी गई हैं. प्रत्येक ग्रुप में 6-6 टीमें मौजूद हैं. इस राउंड में कुल 30 मैच खेले जाएंगे.

T20I रैंकिंग्स में ऑस्ट्रेलिया से बेहतर है न्यूजीलैंड
पहले मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती होगी. टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग्स में न्यूजीलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया से एक पायदान ऊपर है. न्यूजीलैंड जहां 5वें पायदान पर है, वहीं ऑस्ट्रेलिया छठे स्थान पर काबिज है. ऑस्ट्रेलिया को हाल ही में भारत और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवानी पड़ी है. अभ्यास मैच में भी उसे भारतीय टीम से हार का सामना करना पड़ा था.

उधर, न्यूजीलैंड की टीम को भी इसी महीने खेली गई ट्राई सीरीज में पाकिस्तान के हाथों हार झेलनी पड़ी थी. अभ्यास मैच में भी उसे दक्षिण अफ्रीका ने बुरी तरह हराया था. ऐसे में इन दोनों टीमों के लिए अपनी हालिया शिकस्त को भूलकर मजबूती के साथ वर्ल्ड कप अभियान शुरू करने की चुनौती होगी.

कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11?

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोस हेजलवुड.

न्यूजीलैंड: डेवान कॉनवे, फिन एलन/मार्टिन गुप्टिल, केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, जिमी नीशम, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्युसन/एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी.

यह भी पढ़ें...

Rohit Sharma: दिवाली के फुस्स पटाखे की तरह रहा है पाक के खिलाफ रोहित शर्मा का प्रदर्शन, जानें आंकड़े

IND vs PAK: T20 वर्ल्ड कप में 6 बार हो चुकी है भारत-पाक की भिड़ंत, जानिए कब किसने मारी बाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget