एक्सप्लोरर

Watch: कैच ऑफ द मैच लेकर सूर्या बने टीम इंडिया के हनुमान, कहा- "मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा"

T20 World Cup 2024 Final IND vs SA: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच जीत लिया. लेकिन एक समय दक्षिण अफ्रीका को 30 गेंदों में सिर्फ 30 रन चाहिए थे.

T20WC 2024 Final IND vs SA Suryakumar Yadav Catch: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला बिल्कुल भी कमजोर दिल वालों के लिए नहीं था. यह मुकाबला दो अपराजित टीमों के बीच खेला गया. एक तरफ भारत था, दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका. कभी मैच भारत के पक्ष में तो कभी दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में जा रहा था. एक पल तो ऐसा लगा कि यह फाइनल मैच भारत के हाथ से फिसल गया है. लेकिन सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) टीम इंडिया के लिए हनुमान की तरह आए और ऐसा कैच लपका कि पूरा मैच भारत की झोली में आ गया. इस कैच को लेने के बाद भी उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि उन्होंने इतना महत्वपूर्ण कैच लिया है.

सूर्यकुमार यादव ने जाहिर की अपनी खुशी
इस कमाल के कैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है. सूर्यकुमार यादव ने कहा- "मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है. वो कैच, मैच विनिंग कैच था. हम टूर्नामेंट जीत गए. लोग अब बोल रहे हैं कि जब 16 रन चाहिए थे, अगर वो छक्का हो जाता तो 5 गेंदों में 10 रन चाहिए होते. पर इसके बाद पूरा मैच का माहौल अलग हो जाता."

टीम इंडिया की जीत पर पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है. इस पर सूर्यकुमार ने कहा- "मैंने मैच जीतने के बाद मम्मी-पापा से वीडियो कॉल पर बात की तो उन्होंने बताया कि पूरा रोड जाम है, लोग सड़कों पर जश्न मना रहे हैं."

2023 की हार का बदला
सूर्यकुमार यादव ने 2023 के टी20 विश्व कप में मिली हार का भी बदला लिया. उन्होंने कहा- "2023 के वर्ल्ड कप में जब हम खेले थे तो हमारी फैमिली नीचे आई थी. जब हम बस में बैठकर ग्राउंड जा रहे थे तो हमें ऐसा लग रहा था कि हमें जाकर बस ट्रॉफी उठानी है, पूरा माहौल बना हुआ था लेकिन हम हार गए."

सूर्यकुमार यादव बने टीम इंडिया के हनुमान
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में एक पल ऐसा आया जब लगा कि मैच भारत के हाथ से पूरी तरह से फिसल रहा है. इस फाइनल मैच के आखिरी ओवर में डेविड मिलर ने जोरदार शॉट लगाया. जिसके बाद भारतीय दर्शकों को लगा कि ये गेंद छक्के के लिए जाने वाली है. लेकिन सूर्यकुमार यादव दौड़ते हुए बाउंड्री-रोप के पास आए और कैच पकड़ लिया. जिसके बाद फैसला थर्ड अंपायर के पास गया और डेविड मिलर को थर्ड अंपायर ने आउट करार दिया. इस कैच के बाद मैच भारत के मुट्ठी में आ गया. भारत को बस औपचारिकता के लिए कुछ गेंदें फेंकनी थीं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

यह भी पढ़ें:
Virat Kohli Emotional: IND vs SA Final जीत कर इमोशनल हुए विराट कोहली, वाइफ अनुष्का और बच्चों को वीडियो कॉल कर मनाया जश्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget