एक्सप्लोरर

Ind vs Pak: Koo पर बोले Robin Uthappa- जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी टीम इंडिया

Robin Uthappa: रॉबिन उथप्पा ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई है कि टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करेगी. 

Ind vs Pak: दुबई(Dubai) में भारत और पाकिस्तान(India vs Pakistan) के बीच होने वाले टी20 मुकाबले(T20 Match) से पहले भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा(Robin Uthappa) ने बयान दिया है. उन्होंने Koo पर टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई है कि टी20 वर्ल्ड कप में टीम अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करेगी. 

रॉबिन उथप्पा ने लिखा, 'बचपन से ही मुझे भारत और पाकिस्तान मुकाबले का इंतजार रहता था. और मुझे उनमें से कुछ मैचों का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला है. पाक ने भारत के खिलाफ कभी भी विश्व कप मैच नहीं जीता है. और भारत उस रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेगा, लेकिन साथ ही अभियान को सही तरीके से शुरू करना चाहेगा.' उथप्पा ने आगे लिखा कि भारतीय टीम का मध्यक्रम और दूसरा स्पिन विकल्प देखना दिलचस्प होगा. भारतीय खिलाड़ियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

बता दें कि रॉबिन उथप्पा 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य रह चुके हैं. वह पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भी खेले थे. हालांकि उस मुकाबले में वह बल्ले से कोई कमाल नहीं कर सके थे. उथप्पा उस मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे और 11 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए थे. 

'धोनी का होना टीम इंडिया के लिए होगा फायदेमंद'

इससे पहले रॉबिन उथप्पा ने कहा कि टी20 विश्व कप (ICC T20 World Cup) के दौरान पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी भारतीय टीम के लिए काफी फायदेमंद होगी. उथप्पा ने कहा कि धोनी की मौजूदगी से भारतीय टीम में उनके शांत स्वभाव का असर पड़ेगा. वह टीम के लिए चीजों को आसान बनाएंगे और मेंटर के तौर पर ज्यादा सक्रिय रहेंगे.

उन्होंने कहा कि एक कप्तान के तौर पर उसने कई खिलाड़ियों को काफी खुला माहौल दिया है लेकिन मुझे लगता है कि वो इससे अलग थोड़ा और सक्रिय हो जाएगा. वो जाएगा और लड़कों से ज्यादा बात करेगा. इससे काफी मदद मिलेगी. उथप्पा ने कहा कि इससे टीम को बहुत मदद मिलेगी और उन्हें बहुत अधिक आत्मविश्वास महसूस होगा. वह उन्हें वर्तमान में लाने में मदद करेगा जिससे उन्हें नॉकआउट चरण में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें- 

T20 WC: Ind vs Pak मैच से पहले Irfan Pathan ने किया ट्वीट, पाकिस्तान पर कसा तंज

T20 WC 2021: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB vs SRH Bengaluru Weather: बारिश की वजह से रद्द न हो जाए IPL 2026 का पहला मैच, 28 मार्च को कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम? जानिए
बारिश की वजह से रद्द न हो जाए RCB vs SRH मैच, 28 मार्च को कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम? जानिए
IPL 2026 Opening Ceremony: क्यों रद्द हुई IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, जानिए असली वजह
क्यों रद्द हुई IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, जानिए असली वजह
IPL से पहले Free Pass का घोटाला बेनकाब, मुंबई से गिरफ्तार पूर्व क्रिकेटर; जानिए पूरा मामला
IPL से पहले Free Pass का घोटाला बेनकाब, मुंबई से गिरफ्तार पूर्व क्रिकेटर; जानिए पूरा मामला
IPL में रिप्लेसमेंट का नियम बदला, जानिए किन खिलाड़ियों को चुन सकती है टीम; 'लाइक-फॉर-लाइक' का गणित
IPL में रिप्लेसमेंट का नियम बदला, जानिए किन खिलाड़ियों को चुन सकती है टीम; 'लाइक-फॉर-लाइक' का गणित

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?
Sandeep Chaudhary: वोट लिया, अब महंगा तेल दिया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | PM Modi | Trump
Iran Israel War: US युद्ध में ऐसा फंसा..निकलना मुश्किल! | Donald Trump | Netanyahu | Breaking
Chitra Tripathi: इजरायल-अमेरिका का सरेंडर? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
MLC से इस्तीफा देने के बाद भी अगले 6 महीने तक CM रह सकते हैं नीतीश कुमार, आखिर कैसे?
MLC से इस्तीफा देने के बाद भी अगले 6 महीने तक CM रह सकते हैं नीतीश कुमार, आखिर कैसे?
'यह वैसा ही जैसे साड़ी की दुकान से...', पेट्रोल- डीजल पर सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी तो ममता बनर्जी ने कसा तंज
'यह वैसा ही जैसे साड़ी की दुकान से...', पेट्रोल- डीजल पर सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी तो ममता बनर्जी ने कसा तंज
Dhurandhar 2 OTT Release: क्या 'धुरंधर 2' हो गई है OTT पर रिलीज? जानें कब और कहां देखें
Dhurandhar 2 OTT Release: क्या 'धुरंधर 2' हो गई है OTT पर रिलीज? जानें कब और कहां देखें
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Viral Video: तवे पर 8 चपाती और उस पर थूकने लगा हलवाई, वीडियो देख यूजर्स बोले- 'देसी घी' डाल रहा है भाई
तवे पर 8 चपाती और उस पर थूकने लगा हलवाई, वीडियो देख यूजर्स बोले- 'देसी घी' डाल रहा है भाई
Weight Loss Drugs In India: बिना जिम-डाइट वजन घटाने वाली दवाओं का काला सच, एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों हैं ये खतरनाक!
बिना जिम-डाइट वजन घटाने वाली दवाओं का काला सच, एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों हैं ये खतरनाक!
Embed widget