एक्सप्लोरर

Paras Mhambrey: 'कोई भी कोच मोहम्मद शमी जैसा आर्टिस्ट नहीं बना सकता', टीम इंडिया के बॉलिंग कोच का बयान

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे. उन्होंने अपनी गेंदबाजी से इस पूरे टूर्नामेंट में खूब वाहवाही लूटी थी.

Mohammed Shami Bowling Skills: भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कहा है कि कोई भी कोच मोहम्मद शमी जैसा तेज गेंदबाजी कलाकार नहीं बना सकता. उन्होंने शमी की साल दर साल मेहनत की खूब सराहना की. उन्होंने शमी की स्किल्स पर भी अपनी बात रखी.

म्हाम्ब्रे ने पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा, 'अगर मैं कहूं कि कोच शमी जैसा गेंदबाज तैयार कर सकते हैं, तो मैं झूठ बोलूंगा. अगर एक गेंदबाज गेंद को हर बार सीधी सीम पर डाल सकता है तो दुनिया का हर दूसरा गेंदबाज शमी होगा. यह एक ऐसी स्किल है जिसे शमी ने बहुत कड़ी मेहनत से हासिल किया है. उन्होंने साल दर साल मेहनत करते हुए खुद को एक लाजवाब गेंदबाज के रूप में विकसित किया है.'

म्हाम्ब्रे कहते हैं, 'सीम पर गेंद के बाद गेंद फेंकना और कलाई की सही स्थिति के साथ उसे किसी भी दिशा में घुमाना एक दुर्लभ स्किल सेट है. बहुत सारे गेंदबाज सीम पर गेंद डालते हैं लेकिन वे पिच पर गिरने के बाद सीधी हो जाती हैं.'

बुमराह के लिए भी कही खास बात
म्हाम्ब्रे ने जसप्रीत बुमराह की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, 'बुमराह भी अपने असामान्य एक्शन से गेंद को अंदर या बाहर ले जाते हैं. यह एक कला है और इस कला को बेहतर बनाने में बहुत मेहनत और समर्पण लगता है. मुझे लगता है कि टेस्ट मैचों में हमारे पास बुमराह, शमी और इशांत शर्मा थे, जिन्होंने इस तरह की कला दिखाई. लेकिन सच पूछें कि क्या मैंने इस तरह के प्रभुत्व की उम्मीद की थी तो मैं कहूंगा कि मैंने सपने में भी इस तरह के गेंदबाजी परफॉर्मेंस की कल्पना नहीं की थी.'

वर्ल्ड कप 2023 में दिखी थी भारतीय गेंदबाजी की धाक
भारत में पिछले महीने संपन्न हुए वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय गेंदबाजी की धाक दिखी थी. शमी-बुमराह और सिराज की तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने तो कहर मचा ही रखा था, वहीं रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी भी अपना काम बखूबी निभा रही थी. पूरे वर्ल्ड कप में भारत का गेंदबाजी प्रदर्शन अन्य टीमों के मुकाबले सबसे बेहतर रहा था.

यह भी पढ़ें...

WPL 2024 Auction: भारत की पांच अनकैप्ड प्लेयर्स, जिनके लिए किस्मत बदलने वाला साबित होगा ऑक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GT vs RR Highlights: सांसे रोक देने वाले मैच में राजस्थान की जीत, अंतिम गेंद पर हारा गुजरात; लास्ट 12 गेंद में नहीं बनी 15 रन
सांसे रोक देने वाले मैच में राजस्थान की जीत, अंतिम गेंद पर हारा गुजरात; लास्ट 12 गेंद में नहीं बनी 15 रन
GT vs RR Highlights: राजस्थान ने अंतिम 2 ओवर में पलटी बाजी, गुजरात के जबड़े से छीनी जीत; बेहद रोमांचक रहा मुकाबला
राजस्थान ने अंतिम 2 ओवर में पलटी बाजी, गुजरात के जबड़े से छीनी जीत; बेहद रोमांचक रहा मुकाबला
टेस्ट क्रिकेट के लिए BCCI का स्पेशल प्लान, श्रीलंका का दौरा, वीवीएस लक्ष्मण को जिम्मेदारी; जानें अपडेट
टेस्ट क्रिकेट के लिए BCCI का स्पेशल प्लान, श्रीलंका का दौरा, वीवीएस लक्ष्मण को जिम्मेदारी
GT vs RR: राजस्थान ने बना डाले 210 रन, अब जीत के लिए गुजरात को रचना होगा इतिहास, करना होगा सबसे बड़ा रन चेज
राजस्थान ने बना डाले 210 रन, अब जीत के लिए गुजरात को रचना होगा इतिहास, करना होगा सबसे बड़ा रन चेज

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget