एक्सप्लोरर

Historic Win: ऐतिहासिक जीत के 5 साल पूरे, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली एकमात्र एशियाई टीम है भारत

IND vs AUS 2019 Test Series: 7 जनवरी 2019 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेला गया टेस्ट ड्रॉ रहा था. इस नतीजे के साथ ही चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से भारत के नाम हो गई थी.

India First Test Series Win in Australia: 7 जनवरी 2019 यानी आज से ठीक 5 साल पहले क्रिकेट की दुनिया का एक ऐतिहासिक पल आया. यह वह पल था जब पहली बार किसी एशियाई टीम ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती थी. भारतीय टीम को यह तमगा हासिल हुआ था. खास बात यह भी है कि अब तक एशियाई टीमों में महज भारत ही है जिसने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घरेलू मैदानों में टेस्ट सीरीज हराई है. दिलचस्प बात यह भी कि भारत ने यह काम एक नहीं बल्कि दो-दो बार किया है. 2019 के बाद 2021 में भी टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती थी.

ऑस्ट्रेलिया में अब तक एशियाई टीमों ने कुल 35 टेस्ट सीरीज खेली हैं. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें पिछले कई दशकों से कंगारुओं की धरती पर टेस्ट सीरीज खेलती रही हैं. लेकिन यहां केवल दो बार ऐसा हुआ, जब ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज गंवाई. यह दोनों बार भारत ने ही ऑस्ट्रेलिया को घुटने टेकने पर मजबूर किया.

एडिलेड टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौंकाया
दिसंबर 2018 में विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची. इस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चौंका दिया. एडिलेड टेस्ट में भारत की पहली पारी 250 पर सिमटी तो भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को भी 235 पर ढेर कर दिया. इसके बाद टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 307 रन जड़ डाले. यहां 323 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू टीम 291 रन ही बना पाई. और इस तरह टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. चेतेश्वर पुजारा यहां 'प्लेयर ऑफ दी मैच' रहे.

पर्थ में ऑस्ट्रेलिया की वापसी और मेलबर्न में बुमराह का तूफान
पर्थ में हुए दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने दमखम के साथ वापसी की नैथन लियोन की लाजवाब गेंदबाजी की बदौलत कंगारू टीम ने भारत को 146 रन से हराकर 1-1 से सीरीज बराबर कर ली. इसके बाद मेलबर्न में हुए तीसरे टेस्ट में भारत ने शुरुआती दो दिनों में मजबूत बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बना दिया. भारत ने पहली पारी 443 रन पर घोषित की और बाद में जसप्रीत बुमराह के 6 विकटों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को महज 151 रन पर ढेर कर दिया. 292 रन की विशाल लीड के बाद टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 106 रन बनाकर घोषित कर दी. यहां ऑस्ट्रेलिया को 399 रन का लक्ष्य मिला, जिसके जवाब में वह महज 261 रन ही बना सकी.

चेतेश्वर पुजारा रहे 'प्लेयर ऑफ दी सीरीज'
2-1 से टेस्ट सीरीज में पिछड़ने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम चौथे टेस्ट में भी दबाव में दिखी. नतीजा यह हुआ कि भारत ने पहली पारी में 600 से ज्यादा रन जड़ डाले. इतने विशाल स्कोर के बाद यह तय हो गया था कि अब भारत को मैच नहीं हराया जा सकता. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने भी ड्रॉ खेलने के लिए कोशिश शुरू कर दी. इस तरह चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा और टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के नाम हो गई. इस सीरीज के 'प्लेयर ऑफ दी सीरीज' चेतेश्वर पुजारा रहे थे. उन्होंने चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज में कुल 521 रन जड़े थे.

यह भी पढ़ें...

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में किसे-किसे मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की स्क्वाड

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget