एक्सप्लोरर

ICC Rankings: तिलक वर्मा ने आईसीसी रैंकिंग में की धमाकेदार एंट्री, सूर्यकुमार यादव का जलवा बरकरार

ICC T20 Rankings: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी20 रैंकिंग्स में टॉप पर काबिज है. वहीं, तिलक वर्मा की रैंकिंग्स में जबरदस्त उछाल आया है.

Tilak Varma & Surya Kumar Yadav Rankings: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने शानदार पारी खेली. सूर्यकुमार यादव ने 44 गेंदों पर 83 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के जड़े. वहीं, तिलक वर्मा ने 37 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 1 छक्का लगाया. सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच तीसरे विकेट के लिए 87 रनों की पार्टनरशिप हुई. बहरहाल, इस पारी के तिलक वर्मा की रैंकिंग्स में जबरदस्त उछाल आया है.

तिलक वर्मा की रैंकिंग्स में जबरदस्त उछाल

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में 37 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाने के बाद तिलक वर्मा ने आईसीसी टी20 रैंकिंग्स में 12 पायदान की छलांग लगाई है. अब आईसीसी टी20 रैंकिंग्स में तिलक वर्मा 46वें नंबर पर पहुंच गए हैं. जबकि इस युवा बल्लेबाज ने महज 3 मुकाबले खेले हैं. वहीं, टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी20 रैंकिंग्स में टॉप पर काबिज है. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में ताबड़तोड़ पारी के बाद सूर्यकुमार यादव की नंबर-1 रैंकिंग्स मजबूत हुई है. सूर्यकुमार यादव के 907 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं.

मोहम्मद रिजवान दूसरे और बाबर आजम तीसरे नंबर पर काबिज

वहीं, आईसीसी टी20 रैंकिंग्स में सूर्यकुमार यादव के बाद पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान हैं. मोहम्मद रिजवान आईसीसी टी20 रैंकिंग्स में दूसरे नंबर पर काबिज हैं. पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज के 811 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं. इस तरह मोहम्मद रिजवान और सूर्यकुमार यादव के बीच तकरीबन 100 रेटिंग प्वॉइंट्स का फासला है. जबकि पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम रैंकिंग्स में तीसरे नंबर पर काबिज हैं. बाबर आजम के 756 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं. आईसीसी टी20 रैंकिंग्स में सूर्यकुमार यादव महज एकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं.

ये भी पढ़ें-

ODI WC 2023: वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड टीम में हुई बोल्ट-जेमिसन की वापसी, विलियमसन को लेकर आई यह अपडेट

ICC Men's Player of the Month: आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ में इन प्लेयर्स को किया गया नॉमिनेट, इंग्लैंड के 2 खिलाड़ी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget