एक्सप्लोरर

उमर अकमल पर तीन साल का बैन, विवादों से पुराना नाता रहा है इनका, पहले भी अपनी हरकतों से फंसे हैं

पाकिस्तानी टीम में 'अकमल ब्रदर्स', कामरान और उमर, हमेशा से अपनी फिटनेस और अनुशासन संबंधी विवादों से जुड़े रहे. 3 साल के बैन से पहले भी उमर कई बार अपनी हरकतों के कारण फंसे हैं.

हमेशा विवादों में रहने वाले पाकिस्तानी क्रिकेट में एक बार फिक्सिंग का मुद्दा सामने आया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच फिक्सिंग की शिकायत न करने के आरोप में पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज उमर अकमल पर 3 साल का बैन लगा दिया. अकमल पर आरोप था कि सट्टेबाजों ने मैच फिक्सिंग के लिए उनसे संपर्क किया, लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी बोर्ड को नहीं दी.

ये पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तानी क्रिकेट में फिक्सिंग विवाद सामने आया है. इससे पहले 2017 में पाकिस्तानी बोर्ड ने बल्लेबाज शरजील खान को स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में ढाई साल के लिए बैन कर दिया था. वहीं 2010 में मोहम्मद आसिफ, सलमान बट और मोहम्मद आमिर के स्पॉट फिक्सिंग विवाद ने क्रिकेट जगत को हिला दिया था.

पाकिस्तानी क्रिकेट के सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में से गिने जाने वाले उमर अकमल अपने अब तक के करियर में अक्सर विवादों में फंसते रहे हैं. उमर से पहले उनके बड़े भाई कामरान अकमल भी पाकिस्तान के लिए खेल चुके हैं.

उमर अकमल से जुड़े कुछ विवाद

  • फरवरी, 2020- इस साल मार्च में फिक्सिंग का मामला सामने आने से पहले फरवरी में उमर अकमल फिटनेस टेस्ट के कारण विवाद में रहे. रिपोर्ट्स के मुताबिक लाहौर में पाकिस्तान की नेशनल क्रिकेट एकेडमी में फिटनेस टेस्ट के दौरान गुस्से में उमर ने ट्रेनर के सामने ही अपने कपड़े पूरी तरह से उतार दिए और पूछा- “कहां है मोटापा?”
  • अगस्त 2017- उमर ने तत्कालीन पाकिस्तानी कोच मिकी आर्थर पर बदसलूकी के आरोप लगाए थे. उमर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोच आर्थर पर गाली-गलौच और बदसलूकी के आरोप लगाए थे और कोच के खिलाफ जांच की मांग की थी. पीसीबी ने उल्टा अकमल पर कार्रवाई की और 3 मैचों के लिए बैन कर दिया. साथ ही भारी भरकम जुर्माना भी लगाया.
  • मई 2017- फिटनेस को लेकर उमर अकमल पहले भी कई बार फंस चुके हैं. चैंपियंस ट्रॉफी से कुछ दिन पहले ही इंग्लैंड में चल रहे पाकिस्तानी टीम के ट्रेनिंग कैंप में उमर लगातार 2 दिन में 2 बार फिटनेस टेस्ट में फेल रहे और उन्हें इंग्लैंड से वापस भेज दिया गया.
  • फरवरी 2014- उमर अकमल लाहौर में रैश ड्राइविंग के कारण फंस गए थे. उमर के खिलाफ रैश ड्राइविंग के साथ ही पुलिसकर्मी से बदतमीजी करने और काम में रुकावट डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी.
  • जनवरी 2010- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान मैच से पहले उमर ने चोट का बहाना बनाया था. उमर पर आरोप लगा कि उन्होंने चोट का बहाना इसलिए बनाया ताकि उनके बड़े भाई कामरान अकमल को टीम से ड्रॉप न किया जाए. विकेटकीपर कामरान ने पिछले मैच में कई कैच टपकाए थे और उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था.

इनके अलावा भी कभी बिना इजाजत देर तक पार्टी करने, कभी बैटिंग के दौरान कई बार ग्लव्स बदलने और अलग-अलग अुशासनात्मक हरकतों के कारण उमर अकमल विवादों में रहे.

ये भी पढ़ें

उमर अकमल पर पीसीबी की कड़ी कार्रवाई, तीन साल के लिए लगाया गया बैन

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
भारतीयों की जान से खिलवाड़..., पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने को लेकर काव्या मारन की टीम पर भड़के सुनील गावस्कर
भारतीयों की जान से खिलवाड़..., पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने को लेकर काव्या मारन की टीम पर भड़के सुनील गावस्कर
PAK vs BAN: बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान पर बरसे अहमद शहजाद, बोले- ‘अब हम एसोसिएट टीम जैसे हो गए’
बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान पर बरसे अहमद शहजाद, बोले- ‘अब हम एसोसिएट टीम जैसे हो गए’
वो 5 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्होंने बदला अपना धर्म, भारत और पाकिस्तान से एक-एक खिलाड़ी का नाम शामिल
वो 5 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्होंने बदला अपना धर्म, भारत और पाकिस्तान से एक-एक खिलाड़ी का नाम शामिल

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: '...तो वह सच्चा मुसलमान नहीं...',मुस्लिम देशों को ईरान ने भेजा ओपन लेटर, पैगंबर मोहम्मद का मैसेज भी दिया
'...तो वह सच्चा मुसलमान नहीं...',मुस्लिम देशों को ईरान ने भेजा ओपन लेटर, पैगंबर मोहम्मद का मैसेज भी दिया
हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक टक्कर में 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
IPL में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय दिग्गज शामिल, देखें टॉप 5
'कौन सभ्य परिवार साथ बैठकर ये देख सकता है..'नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर लगा अश्लीलता का आरोप, भड़के लोग
नोरा फतेही और संजय दत्त के सॉन्ग 'सरके चुनर तेरी सरके' पर लगा अश्लीलता का आरोप, भड़के लोग
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
Embed widget