एक्सप्लोरर

AUS Vs NZ: उस्मान खवाजा ने रिटायरमेंट से जुड़े सवालों पर चुप्पी तोड़ी, बताई असल कहानी

AUS Vs NZ: खवाजा ने रिटायरमेंट से जुड़े सवालों को खारिज कर दिया है. खवाजा ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना जारी रखेंगे.

AUS Vs NZ: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज उस्मान खवाजा टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट नहीं ले रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज शुरू होने से पहले खवाजा ने साफ किया कि वो अभी ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते रहेंगे और उनका रिटायर होने का कोई प्लान नहीं है. पहले कयास लगाए जा रहे थे कि डेविड वार्नर के बाद 37 साल के खवाजा भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं. हाल ही में उस्मान खवाजा को आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिला है.

डेविड वार्नर के रिटायरमेंट के बाद खवाजा और स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग का जिम्मा संभाल रहे हैं. खवाजा ने पिछले साल बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 13 टेस्ट मैचों में 1210 रन बनाए. खवाजा ने कहा, ''मैं ज्यादा आगे ही नहीं सोच रहा हूं. पहली बात तो यह है कि यह मुश्किल गेम है और आप ज्यादा आगे का सोच ही नहीं सकते हैं. आगे क्या होगा इसके बारे में किसी को नहीं पता. कब आप नीचे गिरने लग जाओ इसके बारे में भी नहीं कहा जा सकता है. इसलिए सच्चाई के करीब रहना चाहिए.''

खवाजा को लेकर इसलिए उठे सवाल

खवाजा ने आगे कहा, ''मैं समझ सकता हूं कि 37 साल का हो चुका हूं. इसलिए सवाल किया जा रहा है कि यह मैं रिटायर होने वाला हूं. लेकिन हमारे पास और भी खिलाड़ी हैं. नॉथन लियोन 36 साल के हो चुके हैं. स्मिथ भी 35 साल के हैं. हमारी अनुभवी खिलाड़ियों वाली टीम है. मेरा मकसद टीम के लिए योगदान देना है. मैं गेम को एन्जॉय कर रहा हूं और अभी टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हूं.''

बता दें कि इस साल ऑस्ट्रेलियाई टीम ज्यादा टेस्ट मैच नहीं खेलने वाली है. न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम इस साल के अंत में ही टेस्ट क्रिकेट खेलेगी. ऑस्ट्रेलिया को दिसंबर 2024 में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget