एक्सप्लोरर

रोहित के बाद विराट कोहली ने मानी गंभीर की बात, श्रीलंका में वनडे सीरीज खेलेंगे; आज होगा टीम का एलान

IND vs SL ODI Series: विराट कोहली श्रीलंका में वनडे सीरीज खेलने के लिए राजी हो गए हैं. उन्होंने नए हेड कोच गौतम गंभीर की बात मान ली है. यानी अब रोहित और विराट दोनों श्रीलंका में वनडे सीरीज खेलेंगे.

Virat Kohli Will Play ODI Series in Sri Lanka: टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली को भी श्रीलंका में वनडे सीरीज खेलने के लिए राजी कर लिया है. इससे पहले खबर आई थी कि विराट और रोहित श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे. हालांकि, कोच गंभीर की रिक्वेस्ट पर अब दोनों दिग्गज चयन के लिए उपलब्ध हैं. 

रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित के बाद विराट कोहली का भी श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज खेलना कंफर्म हो गया है. हालांकि, इससे पहले रिपोर्ट आई थी कि लगातार छह महीने क्रिकेट खेलने की वजह से विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे. बोर्ड तीनों दिग्गजों को रेस्ट देने के लिए भी तैयार है. हालांकि, फिर खबर आई कि रोहित अब खेलने के लिए तैयार हैं, और अब खबर आई है कि विराट कोहली भी वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं. हालांकि, जसप्रीत बुमराह श्रीलंका दौरे पर टी20 और वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे. वर्कलोड को देखते हुए बुमराह को दोनों फॉर्मेट की सीरीज में रेस्ट दिया जाएगा. 

टी20 से संन्यास ले चुके हैं रोहित और विराट 

बता दें कि भारत को 2024 टी20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने संन्यास ले लिया था. इन दोनों के अलावा स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया. हालांकि, रोहित और विराट देश के लिए वनडे और टेस्ट क्रिकेट खेलते रहेंगे. 

आज हो सकता है टीम इंडिया का एलान 

श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए आज टीम इंडिया का एलान हो सकता है. हेड कोच गौतम गंभीर चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और सचिव जय शाह के साथ सेलेक्शन मीटिंग का हिस्सा होंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे. वहीं हार्दिक पांड्या सिर्फ टी20 सीरीज खेलेंगे. उन्होंने निजी कारणों को हवाला देकर वनडे सीरीज से ब्रेक मांगा है.  

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत का अपमान, संजीव गोयनका पर भड़के IPL के फाउंडर ललित मोदी, बोले- ड्रामा कम करो...
ऋषभ पंत का अपमान, संजीव गोयनका पर भड़के IPL के फाउंडर ललित मोदी, बोले- ड्रामा कम करो
CSK के खिलाफ मैच से बाहर होंगे श्रेयस अय्यर? पंजाब किंग्स के कोच ने दिया ताजा अपडेट, जानकर चौंक जाएंगे
CSK के खिलाफ मैच से बाहर होंगे श्रेयस अय्यर? पंजाब किंग्स के कोच ने दिया ताजा अपडेट
कौन हैं 23 साल के Shivang Kumar? जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने दिया IPL डेब्यू का मौका, जानें उनके बारे में सबकुछ
कौन हैं 23 साल के Shivang Kumar? जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने दिया IPL डेब्यू का मौका
भारत को मिलेगा दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, एकसाथ 1 लाख लोग देख पाएंगे लाइव मैच
भारत को मिलेगा दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, एकसाथ 1 लाख लोग देख पाएंगे लाइव मैच

वीडियोज

कैसे बनी Rolls-Royce? एक गरीब लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे लग्ज़री कार कंपनी #autolive
धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान से जंग के बीच एक और यूरोपीय देश ने US को दिया झटका, गालिबाफ का दावा- 70 लाख लोग सेना में आने को तैयार
ईरान से जंग के बीच एक और यूरोपीय देश ने US को दिया झटका, गालिबाफ का दावा- 70 लाख लोग सेना में आने को तैयार
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
ऋषभ पंत का अपमान, संजीव गोयनका पर भड़के IPL के फाउंडर ललित मोदी, बोले- ड्रामा कम करो...
ऋषभ पंत का अपमान, संजीव गोयनका पर भड़के IPL के फाउंडर ललित मोदी, बोले- ड्रामा कम करो
Explained: क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया! जानें तब-अब में 5 बड़े फर्क
क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया!
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
Viral video: पुलिस को गश्त करते देखा तो डर गई मासूम और पकड़ लिए कान, वीडियो देख छूटेगी हंसी
पुलिस को गश्त करते देखा तो डर गई मासूम और पकड़ लिए कान, वीडियो देख छूटेगी हंसी
Embed widget