एक्सप्लोरर

AB de Villiers Retirement: डिविलियर्स के रिटायरमेंट पर भावुक हुआ क्रिकेट जगत, कोहली ने लिखा- I Love You, सैम बिलिंग्स बोले- हमेशा इन्हीं को फॉलो किया

AB de Villiers Retirement: क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने के बाद एबी डिविलियर्स को क्रिकेट जगत से जुड़ी हस्तियों से शुभकामना संदेश मिल रहे हैं.

AB de Villiers Retirement: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को साल 2018 में ही अलविदा कहने वाले दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने अब सभी तरह के क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. यानी वे अब आईपीएल में भी खेलेते नजर नहीं आएंगे. उनके इस फैसले पर क्रिकेट से जुड़ी हस्तियां लगातार ट्वीट कर रही हैं. इनमें आरसीबी में उनके साथी खिलाड़ी विराट कोहली भी शामिल हैं.

विराट कोहली ने डिविलियर्स के इस फैसले का स्वागत करते हुए लिखा है, 'ये दिल दुखाने वाला फैसला है लेकिन मुझे पता है कि आपने खुद को और अपने परिवार को देखते हुए यह फैसला लिया है.' विराट कोहली ने अपने ट्वीट में 'I Love You' भी लिखा है, जिसके जवाब में डिविलियर्स ने भी 'I Love You too Brother' लिखा है.

इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी सैम बिलिंग्स ने लिखा है, 'मैंने अब तक जो क्रिकेट देखा, उसमे सबसे बेस्ट. वे जिन्हें मैं हमेशा से फॉलो करता हूं. अपने दम पर खेल को अगले स्तर पर ले जाने वाले मिस्टर 360'

कोहली की तरह ही क्रिकेट जगत की कई हस्तियों ने डिविलियर्स को अपने जीवन के अगले अध्याय के लिए शुभकामनाएं दी हैं. अनिल कुंबले ने लिखा है, 'आपको जिंदगी के दूसरे पड़ाव के लिए शुभकामनाएं चैंपियन. हमने सालों से आपकी विस्फोटक बल्लेबाज का आनंद लिया. आपका करियर शानदार रहा और प्रेरणा से भरा रहा. हैप्पी रिटायरमेंट.'

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने भी माइकल वॉन ने भी डिविलियर्स को रिटायरमेंट के लिए शुभकामनाएं दी हैं.


श्रेयस अय्यर ने लिखा है, 'आपके खिलाफ खेलने का मौका मिला यह सौभाग्य की बात है. आपने क्रिकेट को बहुत कुछ दिया, इसके लिए धन्यवाद. गुड लक.'


मोहम्मद कैफ लिखते हैं, 'दुनियाभर के कप्तान अब रिलेक्स हो जाइये. जिस खिलाड़ी के लिए आप कभी फिल्ड सेट नहीं कर पाए वो अब रिटायर हो गया है. डिविलियर्स ने कई नए शॉट निकाले, नए-नए अंदाज में गैप खोजते रहे. वे क्रिकेट के सबसे बड़े इंटरटेनर रहे.'

क्रिकट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने लिखा है, 'इसमें कोई संदेह नहीं कि डिविलियर्स अपनी पीढ़ी के सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं.'

 

AB de Villiers Retirement: एबी डिविलियर्स ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को कहा अलविदा, आईपीएल में भी नहीं खेलेंगे

Tim Paine Scandal: सहकर्मी को अश्लील फोटो भेजने वाली घटना को याद कर मीडिया के सामने रोए टिम पेन, ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम की कप्तानी भी छोड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
कितने बजे शुरू होगा भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, कब और कहां देखें लाइव?
कितने बजे शुरू होगा भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, कब और कहां देखें लाइव?
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget