एक्सप्लोरर

IND vs AUS: इससे पहले भी ऐसे LBW का शिकार हो चुके हैं विराट कोहली, जानिए तब अंपायर ने क्या दिया था फैसला?

IND vs AUS 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली को ऐसा LBW आउट करार दिया गया, जो काफी हैरानी भरा था. कोहली इससे पहले भी इसका शिकार हो चुके हैं.

IND vs AUS 2nd Test, Virat Kohli's Out: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली का LBW चर्चाओं में रहा. कोहली को ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर मैथ्यू कुहनेमैन ने अपना शिकार बनाया. एलबीडबल्यू होने के बाद कोहली ने रिव्यू लिया और अल्ट्राएज में दिखाई दिया कि गेंद कोहली के बैट और पैड दोनों पर एक ही वक़्त में लगी थी. इसके बाद भी उन्हें आउट करार दिया गया. अपने इस आउट के बाद कोहली काफी नाखुश दिखाई दिए थे. 

इससे पहले भी ऐसे गंवा चुके हैं अपना विकेट

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब कोहली इस तरह से एलबीडब्ल्यू आउट हुए हैं. इससे पहले भी दो मौकों पर उनके साथ ऐसा हो चुका है. सबसे पहले 2021 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलते हुए कोहली इसी तरह के एलबीडब्ल्यू का शिकार हुए थे और तब भी उन्हें अंपायर ने आउट करार दिया था. इसके बाद 2022 में आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए एक मैच कोहली को इसी तरह से आउट दिया गया था, तब भी गेंद उनके बैट और पैड से एक साथ लग रही थी. तीनों ही मौकों पर कोहली को अंपायर द्वारा आउट दिया गया है. 

टेस्ट में लंबे वक़्त बाद पार किया था 30 का आंकडा

इस टेस्ट मैच में इंडिया की पहली पारी में बल्लेबाज़ी करते हुए कोहली ने 4 चौकों की मदद से 44 रनों की पारी खेली. कोहली ने टेस्ट मैचों की पिछली 10 पारियों के बाद 30 रनों का आंकड़ा पार किया. इससे पहले मार्च, 2022 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एक टेस्ट में 45 बनाए थे. 

कोहली लंबे वक़्त से टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच में वो अच्छी पारी की ओर बढ़ रहे थे कि उन्हें इस तरह के आउट का सामना करना पड़ा. वहीं इससे पहले नागपुर टेस्ट में भी कोहली ने महज़ 12 रन ही बनाए थे. 

 

ये भी पढ़ें...

IND W vs ENG W: T20I के इतिहास में सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी बनीं हरमनप्रीत कौर, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोबाइल की दुकान से खुला था स्पॉट-फिक्सिंग का राज, शाहिद अफरीदी के एक थप्पड़ ने उगलवाया मोहम्मद आमिर से सच
मोबाइल की दुकान से खुला था स्पॉट-फिक्सिंग का राज, अफरीदी के एक थप्पड़ ने उगलवाया मोहम्मद आमिर से सच
न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को कितनी प्राइज मनी मिली? क्या पाकिस्तान को भी कुछ पैसा मिला? जानें
न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को कितनी प्राइज मनी मिली? क्या पाकिस्तान को भी कुछ पैसा मिला?
Watch: बीच मैदान पर गर्लफ्रेंड माहिका संग लेटे हार्दिक पांड्या, खास अंदाज में मनाया वर्ल्ड कप का जश्न; देखें वीडियो
बीच मैदान पर गर्लफ्रेंड माहिका संग लेटे हार्दिक पांड्या, वीडियो वायरल
टी20 वर्ल्ड कप जीतने से नहीं भरा कप्तान सूर्यकुमार का मन, कर दिया बहुत बड़ा एलान
टी20 वर्ल्ड कप जीतने से नहीं भरा कप्तान सूर्यकुमार का मन, कर दिया बहुत बड़ा एलान

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
उत्तराखंड में चुनावी साल से पहले बजट पेश, जानें किस विभाग के लिए धामी सरकार ने खोला खजाना?
उत्तराखंड में चुनावी साल से पहले बजट पेश, जानें किस विभाग के लिए धामी सरकार ने खोला खजाना?
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
रणदीप हुड्डा की पत्नी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, लिन लैशराम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रोमांटिक हुए एक्टर
रणदीप हुड्डा की पत्नी ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, लिन लैशराम ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, रोमांटिक हुए एक्टर
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
Embed widget