एक्सप्लोरर

ICC खिताब जीतना सच में ईश्वर का वरदान, मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं - विराट कोहली

Champions Trophy 2025 Final: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया की जीत में विराट कोहली की भूमिका अहम रही.

Champions Trophy 2025 Final IND vs NZ: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है. टीम इंडिया ने फाइनल में रविवार को न्यूजीलैंड को हरा दिया. भारत की यह जीत विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा के लिए काफी अहम रही. कोहली ने टीम इंडिया की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं. उन्होंने भारत की जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया है.  

विराट ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने 98 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके लगाए थे. लेकिन कोहली फाइनल में कुछ खास नहीं कर सके. वे महज 1 रन बनाकर आउट हुए. अगर विराट का ओवर ऑल परफॉर्मेंस देखें तो वह शानदार रहा. कोहली ने टूर्नामेंट के पांच मैचों में 218 रन बनाए. उन्होंने इस दौरान एक शतक और एक अर्धशतक लगाया.

कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे का किया जिक्र -

भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था. विराट ने इस हार का भी जिक्र किया. टेलीग्राफ की एक खबर के मुताबिक विराट ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद कहा, ''हमें चैंपियंस ट्रॉफी जीते हुए काफी साल हो गए थे. अब इस फॉर्मेट में खिताब जीतना वाकई अच्छा रहा. हमारा यही लक्ष्य था. ऑस्ट्रेलिया दौरा काफी कठिन रहा. हमने वापसी के बाद अब बड़ा टूर्नामेंट जीता है. इससे आत्मविश्वास बढ़ गया है.'' 

कोहली ने खिताबी जीत को बताया वरदान -

विराट ने कहा, ''मैं बहुत भाग्यशाली हूं. आईसीसी के चार टूर्नामेंट्स को जीतना वाकई ईश्वर का वरदान है.'' कोहली भारत की वनडे विश्व कप 2011 की जीत का हिस्सा थे. इसके बाद वे चैंपियंस ट्रॉफी 2013 विनिंग टीम का भी हिस्सा रहे. विराट भारत के लिए टी20 विश्व कप 2024 में भी खेले और अब चैंपियंस ट्रॉफी जीत का हिस्सा बने. 

कोहली ने पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली विराट पारी -

विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने नाबाद शतक लगाया था. विराट ने इस पारी के दौरान 111 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके लगाए थे. कोहली का सेमीफाइनल में भी बल्ला चला. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 चौकों की मदद से 84 रन बनाए.

भारत का टूर्नामेंट में ऐसा रहा प्रदर्शन -

टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में एक भी मैच नहीं गंवाया. भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत से आगाज किया था. उसने अपना पहला मैच 6 विकेट से जीता था. भारत ने इसके बाद पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया. टीम इंडिया ने तीसरा ग्रुप मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला. इसे 44 रनों से जीता. भारत का सेमीफाइनल में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. उसने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया. इसके बाद फाइनल में भी न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट से जीत दर्ज की.

यह भी पढ़ें : भारत ने रोहित की कप्तानी में जीता पांचवां खिताब, न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में ऐसे टेके घुटने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MI vs KKR IPL 2026 Live Score: केकेआर का पहला विकेट गिरा, शार्दुल ठाकुर ने तोड़ी साझेदारी; अजिंक्य रहाणे और ग्रीन क्रीज पर मौजूद
LIVE: KKR का पहला विकेट गिरा, शार्दुल ठाकुर ने तोड़ी साझेदारी; अजिंक्य रहाणे और ग्रीन क्रीज पर मौजूद
फरारी के बाद हार्दिक पंड्या ने खरीदी एक और लग्जरी कार, कीमत इतने करोड़; गर्लफ्रेंड को दी गिफ्ट?
फरारी के बाद हार्दिक पंड्या ने खरीदी एक और लग्जरी कार, कीमत इतने करोड़; गर्लफ्रेंड को दी गिफ्ट?
IPL vs PSL: आईपीएल से ज्यादा पीएसएल में है 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवार्ड की प्राइज मनी? जानिए कितना मिलता है पैसा
IPL से ज्यादा PSL में है 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवार्ड की प्राइज मनी? जानिए कितना मिलता है पैसा
MI vs KKR: आज मुंबई और कोलकाता में भिड़ंत, कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग इलेवन
आज मुंबई और कोलकाता में भिड़ंत, कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग इलेवन

वीडियोज

Iran- Israel War: ईरान युद्ध में बुरे फंसे ट्रंप, अपने ही देश में विरोध झेल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति?
शाहिद कपूर या सलमान खान कौन होगा आने वाली फिल्म Duffer का लीड एक्टर?
Dhurandhar: The Revenge, “Sankalp” वेब सीरीज,एक्शन और इमोशन का धमाका
Iran US Israel War: USS त्रिपोली में 3500 अमेरिकी सैनिक मौजूद, US की बड़ी तैयारी | America | Trump
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में LPG और डीजल-पेट्रोल की किल्लत, अब पड़ी एक और मार, दवाओं के दाम में भारी बढ़ोतरी
पाकिस्तान में LPG और डीजल-पेट्रोल की किल्लत, अब पड़ी एक और मार, दवाओं के दाम में भारी बढ़ोतरी
नीतीश कुमार से अनंत सिंह ने की मुलाकात, CM के इस्तीफे पर कहा- 'इच्छा तो…'
नीतीश कुमार से अनंत सिंह ने की मुलाकात, CM के इस्तीफे पर कहा- 'इच्छा तो…'
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
मिस्र के विदेश मंत्री के साथ फोटो खिंचाने जा रहे थे PAK के डिप्टी PM इशाक डार, स्टेज पर पहुंचते ही गिरे, देखें Video
मिस्र के विदेश मंत्री के साथ फोटो खिंचाने जा रहे थे इशाक डार, मंच पर पहुंचते ही गिरे, देखें Video
'धुरंधर 2' की आंधी के बीच दमदार तरीके से टिकी है ये मलयालम फिल्म, हर रोज कमा रही करोड़ों
'धुरंधर 2' की आंधी के बीच दमदार तरीके से टिकी है ये मलयालम फिल्म, हर रोज कमा रही करोड़ों
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
धुरंधर की कमाई पर पाकिस्तान ने मांगा हिस्सा, लोग बोले लियारी के नाम से करोड़ों कमाए, अब हमारा विकास करे भारत, वीडियो वायरल
धुरंधर की कमाई पर पाकिस्तान ने मांगा हिस्सा, लोग बोले लियारी के नाम से करोड़ों कमाए, अब हमारा विकास करे भारत
Middle East CBSE Board Result 2026: हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए मिडिल ईस्ट के बच्चों को पास करेगा CBSE, जानें कैसे मिलेंगे नंबर?
हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए मिडिल ईस्ट के बच्चों को पास करेगा CBSE, जानें कैसे मिलेंगे नंबर?
Embed widget