एक्सप्लोरर

Diwali 2024: जब दीवाली के दिन मैदान पर उतरी थी टीम इंडिया, जानें क्या रहा था रिजल्ट

Cricket Match on Diwali Festival: दीवाली के दिन भारतीय टीम बहुत कम मौकों पर क्रिकेट मैच खेली है. ऐसा आखिरी बार 37 साल पहले हुआ था.

Diwali 2024 in India: साल 2024 में दीवाली का त्योहार एक-एक दिन बीतने के साथ करीब आता जा रहा है. दीवाली भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है, इसलिए आमतौर पर इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम कोई मैच नहीं खेलती है. मगर 1987 वर्ल्ड कप का शेड्यूल इस प्रकार बनाया गया था कि टीम इंडिया को दिवाली के दिन मैदान में उतरना पड़ा था.

1987 क्रिकेट वर्ल्ड कप में 22 अक्टूबर के दिन भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच खेला गया था. उस साल 22 अक्टूबर को ही भारतवर्ष में दीवाली मनाई गई थी. ग्रुप ए के उस मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले खेलते हुए 289 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. भारतीय टीम के लिए सुनील गावस्कर, नवजोत सिंह सिद्धू, दिलीप वेंगसारकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी अर्धशतकीय पारी खेली थी. भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी.

ऑस्ट्रेलिया हो गया ढेर

ऑस्ट्रेलिया इससे पहले एक बार की वर्ल्ड कप फाइनलिस्ट रह चुकी थी और भारत गत चैंपियन के तौर पर यह मैच खेल रहा था. 290 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई ऑस्ट्रेलिया को शानदार शुरुआत मिली क्योंकि जॉफ मार्श और डेविड बून ने मिलकर 88 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप कर डाली थी. मगर उसके बाद लगातार विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा. डेविड बून ने 62 रन बनाए, वहीं स्टीव वॉ अंतिम ओवरों तक क्रीज पर डटे रहे, लेकिन अपनी टीम को 56 रनों की हार से नहीं बचा पाए.

भारत सेमीफाइनल तो ऑस्ट्रेलिया बना था चैंपियन

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप स्टेज के मैच में हराया था, लेकिन ये दोनों टीमें नॉकआउट स्टेज में प्रवेश पाने में सफल रही थीं. एक तरफ भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों 35 रन से हार झेलने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गया था. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 18 रनों से हराया, फिर फाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप विजेता होने का तमगा हासिल किया था.

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ 2nd Test: पुणे टेस्ट में न्यूजीलैंड की निकलेगी हवा? जानें कैसे पिच बनेगी गेम चेंजर

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 में कब-कब एक्शन में दिखेंगे विराट कोहली? देखें RCB का पूरा शेड्यूल
IPL 2026 में कब-कब एक्शन में दिखेंगे विराट कोहली? देखें RCB का पूरा शेड्यूल
BCCI ने किया IPL 2026 के दूसरे फेज के शेड्यूल का एलान, 12 मैदानों पर खेले जाएंगे 50 मैच
BCCI ने किया IPL 2026 के दूसरे फेज के शेड्यूल का एलान, 12 मैदानों पर खेले जाएंगे 50 मैच
शादी के लिए रिजेक्ट हुआ क्रिकेटर, कोई अपनी बेटी देने को नहीं तैयार, खुद किया हैरतअंगेज खुलासा
शादी के लिए रिजेक्ट हुआ क्रिकेटर, कोई अपनी बेटी देने को नहीं तैयार, खुद किया हैरतअंगेज खुलासा
BCCI ने जारी किया शेड्यूल, अगले एक साल में इतने मैच खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, नोट कर लीजिए तारीख
BCCI ने जारी किया शेड्यूल, अगले एक साल में इतने मैच खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली

वीडियोज

ईरान को घेरने अमेरिका का नया प्लान! मिडिल ईस्ट में बढ़ेगी सेना
बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, 'उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां...'
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, 'उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां...'
Israel US Iran War Live: 'होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाला मारा गया', ईरान से जंग के बीच नेतन्याहू ने कर दिया ऐलान
Live: 'होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाला मारा गया', ईरान से जंग के बीच नेतन्याहू ने कर दिया ऐलान
1000 करोड़ कमाने में किस फिल्म को लगे कितने दिन? टॉप 5 में साउथ का कब्जा
1000 करोड़ कमाने में किस फिल्म को लगे कितने दिन? टॉप 5 में साउथ का कब्जा
शादी के लिए रिजेक्ट हुआ क्रिकेटर, कोई अपनी बेटी देने को नहीं तैयार, खुद किया हैरतअंगेज खुलासा
शादी के लिए रिजेक्ट हुआ क्रिकेटर, कोई अपनी बेटी देने को नहीं तैयार, खुद किया हैरतअंगेज खुलासा
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
Delhi School: स्कूल में रील बनाने पर रोक, पढ़ाई के समय कैमरा नहीं; जानिए कब और कैसे मिल सकती है इसकी अनुमति
स्कूल में रील बनाने पर रोक, पढ़ाई के समय कैमरा नहीं; जानिए कब और कैसे मिल सकती है इसकी अनुमति
होटल-रेस्टोरेंट बिल में अलग से गैस चार्ज वसूले, तो ऐसे करें तुरंत शिकायत
होटल-रेस्टोरेंट बिल में अलग से गैस चार्ज वसूले, तो ऐसे करें तुरंत शिकायत
Embed widget