एक्सप्लोरर

इंटरनेशनल क्रिकेट में कब हुई LBW की शुरुआत, कौन था इस तरह आउट होने वाला पहला बल्लेबाज

LBW in Cricket: क्रिकेट में एलबीडब्लू का नियम को समझना बेहद मुश्किल काम है. जानिए क्रिकेट के खेल में इसकी शुरुआत कब और कैसे हुई थी?

LBW Explained in Cricket: क्रिकेट का इतिहास कई सदियों पुराना रहा है और यह खेल समय के साथ नए बदलाव भी लाया है. इस खेल में एक नियम का नाम 'LBW' भी है जिसे लेग बिफोर विकेट भी कहा जाता है. यदि कोई व्यक्ति क्रिकेट का नया फैन बना है, उसके लिए LBW को समझ पाना बेहद मुश्किल काम हो सकता है. इसके तहत यदि गेंद बल्लेबाज के शरीर पर लगती है और इस समय वो स्टम्प के ठीक सामने होता है तो जरूरी नहीं उसे आउट करार दिया जाए. तो चलिए जानते हैं कि आखिर इस जटिल दिखने वाले नियम की शुरुआत कब हुई थी.

कब शुरू हुआ LBW नियम?

दरअसल 18वीं सदी में बल्लेबाज अक्सर आउट होने से बचने के लिए पैड का सहारा लेने लगे थे. इस कारण साल 1774 में पहली बार इसके लिए एक नियम बनाया गया. अब विकेट के सामने गेंद अगर पैड से टकराती है तो बल्लेबाज को आउट दे दिया जाता था. काफी समय तक नियम में बदलाव और उसमें सुधार का दौर जारी रहा, लेकिन 1935 में LBW नियम में एक नया पहलू जोड़ा गया. नए नियम के मुताबिक यदि गेंद ऑफ-स्टम्प की लाइन के बाहर टप्पा खाई है तब भी यदि बल्लेबाज को स्टम्प के सामने पाया जाता है तो उसे आउट करार दिया जाएगा.

ऐसे में लेग स्पिन गेंदबाजों का समर्थन करने वाले लोगों ने इस नियम का विरोध किया. कई दशकों के विरोध के बाद 1972 में नियम में एक नया पहलू जोड़ा गया. इसके तहत यदि कोई बल्लेबाज शॉट ना खेलने के इरादे से अपने बैट को पीछे ही रखता है तब यदि गेंद लेग स्टम्प की लाइन के बाहर टप्पा खाती है तब भी उसे आउट दिया जा सकता है. मगर मौजूदा नियम के हिसाब से यदि बल्लेबाज क्रीज से 3 मीटर या आगे निकल जाता है तो उसे पैड या शरीर पर गेंद लगने के लिए आउट नहीं दिया जा सकता.

कौन था LBW से आउट होने वाला सबसे पहला बल्लेबाज?

LBW नियम से आउट होने वाले पहले बल्लेबाज हैरी कॉर्नर थे. 1900 पेरिस ओलंपिक खेलों में इंग्लैंड का मैच फ्रांस से हो रहा था. उस मैच में इंग्लिश बल्लेबाज कॉर्नर को फ्रांस के डब्लू एंडरसन ने आउट किया था. वहीं इस नियम से आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज नाओमल जियोमल थे, जिन्हें 1932 में इंग्लैंड के वॉल्टर रॉबिंस ने आउट किया था.

यह भी पढ़ें:

Photos: इन क्रिकेटरों की दूसरी शादी रही सुपरहिट, पहले टूटा दिल और फिर मिला सच्चा प्यार

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के 7 सबसे लंबे क्रिकेटर, देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत के 7 सबसे लंबे क्रिकेटर, देखें लिस्ट में कौन-कौन
IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: टीम इंडिया को नहीं मिल रहा डिकवेला-सोनल का तोड़, 28 ओवर से नहीं मिल कोई विकेट
LIVE: टीम इंडिया को नहीं मिल रहा डिकवेला-सोनल का तोड़, 28 ओवर से नहीं मिल कोई विकेट
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget