एक्सप्लोरर

MS Dhoni Operation: ऋषभ पंत के बाद धोनी के घुटने की सफल सर्जरी करने वाले डॉक्टर कौन हैं? जानिए कितनी है फीस

MS Dhoni: आईपीएल के 16वें सीजन में चेन्नई को विजेता बनाने के बाद धोनी ने अपने चोटिल घुटने का ऑपरेशन कराने मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल पहुंचे थे. जहां उनके घुटने की सर्जरी पूरी तरह से सफल रही.

MS Dhoni Knee Operation: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को अपनी कप्तानी में विजेता बनाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी सीधे मुंबई अपने घुटने का ऑपरेशन कराने पहुंचे. धोनी ने अपने चोटिल घुटने का ऑपरेशन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में कराया. उनकी घुटने की सर्जरी पूरी तरह से सफल रही जिसे डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने की.

महेंद्र सिंह धोनी घुटने की सर्जरी के बाद अगले कुछ दिन अभी पूरी तरह से आराम करेंगे. इसके बाद वह चलना शुरू करेंगे. वहीं धोनी के घुटने की सर्जरी करने वाले डॉ. दिनशॉ पारदीवाला इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं, जिन्होंने धोनी से पहले और भी खिलाड़ियों की चोट की सफल सर्जरी की है.

धोनी इस पूरे सीजन के दौरान अपने घुटने में एक बैंड बांधकर खेल रहे थे. इसी कारण वह बल्लेबाजी के समय भी काफी नीचे उतर रहे थे. अब उन्होंने आईपीएल सीजन खत्म होने के तुरंत बाद अपने घुटने की सर्जरी कराई है. डॉ. दिनशॉ पारदीवाला ने धोनी से पहले ऋषभ पंत के घुटने की भी सफल सर्जरी की है. इसके अलावा उन्होंने सचिन तेंदुलकर, साइना नेहवाल, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों का भी डॉ. पारदीवाला इलाज कर चुके हैं. डॉ. पारदीवाला कोकिलाबेन अस्पताल में वह डायरेक्टर ऑफ आर्थोस्कोपी, स्पोर्ट्स आर्थोपेडिक्स ऐंड शोल्डर सर्विस ऐंड हेड सेंटर फॉर स्पोर्ट्स मेडिसन हैं.

कितनी है डॉ. पारदीवाला की फीस

एमबीबीएस के अलावा डॉ. पारदीवाला ने एमएस (आर्थोपेडिक्स), डीएबी (आर्थोपेडिक्स) और एफसीपीएस की पढ़ाई की हुई है. उन्हें 22 साल अब तक अनुभव हासिल हो चुका है. डॉ. पारदीवाला की फीस को लेकर बात की जाए तो उनकी कंसल्टिंग फीस 2500 रुपए हैं. हालांकि डॉ. पारदीवाला ऑपरेशन के लिए कितनी फीस लेते हैं उसकी सही जानकारी नहीं उपलब्ध है.

 

यह भी पढ़ें...

WTC Final के लिए रवि शास्त्री ने चुनी भारतीय टीम, जानें 12वें खिलाड़ी के रूप में किसे जोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget