एक्सप्लोरर

IND vs WI: रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के तीन दावेदार, जानें पहले वनडे में कैसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन

IND vs WI 1st ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 जुलाई को पहला वनडे खेला जाएगा. जानिए इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

Team India Playing 11 1st ODI West Indies: टेस्ट सीरीज के बाद अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज का पहला मैच 27 जुलाई को बारबाडोस में खेला जाएगा. पहले वनडे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के तीन दावेदार हैं. ऐसे में किसे मौका मिलता है यह देखने वाली बात होगी. 

यह तीन हैं ओपनिंग के दावेदार

वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगा चुके शुभमन गिल और ईशान किशन दोनों रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के दावेदार हैं. इसके अलावा टीम में एक अन्य ओपनर और मौजूद है, जिसका नाम रुतुराज गायकवाड़ है. हालांकि, रोहित के साथ गिल के ओपनिंग करने के ज्यादा चांस हैं. 

रोहित शर्मा और शुभमन गिल करेंगे ओपनिंग

पहले वनडे में भारत की ओपनिंग जोड़ी रोहित शर्मा और शुभमन गिल की होगी. इसका मतलब है कि यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ बेंच पर बैठेंगे. इसके बाद तीन नंबर पर विराट कोहली का खेलना तय है. शुभमन गिल ने पिछली कुछ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है. वह इस फॉर्मेट में दोहरा शतक तक लगा चुके हैं. 

संजू सैमसन होंगे विकेटकीपर, ऐसा होगा मिडिल ऑर्डर 

चार नंबर पर सूर्यकुमार यादव का खेलना भी तय है. सूर्या के पास एशिया कप टीम में जगह बनाने का मौका होगा. श्रेयस अय्यर के चोटिल होने की वजह से उन्हें वनडे टीम में मौका मिला है. अगर सूर्या इस सीरीज में कमाल करते हैं तो उन्हें एशिया कप की टीम में भी मौका मिल सकता है. इसके बाद हार्दिक पांड्या पांच नंबर पर खेलते दिखेंगे. छह नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन खेलेंगे, जो मैच फिनिशर की भूमिका अदा करेंगे. इसके बाद स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा दिखेंगे. 

ऐसा होगा गेंदबाजी विभाग 

कुलदीप यादव लीड स्पिनर की भूमिका में दिख सकते हैं. जडेजा के होने से टीम तीन तेज गेंदबाजों को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है. इसमें शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक और मोहम्मद सिराज एक्शन में दिख सकते हैं.

पहले वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक और मोहम्मद सिराज. 

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मो. सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सबसे पहले कोच को गोली मारो...', पाकिस्तान पर भड़का दिग्गज; जानें किसने दिया ऐसा बयान
'सबसे पहले कोच को गोली मारो...', पाकिस्तान पर भड़का दिग्गज; जानें किसने दिया ऐसा बयान
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
काव्या मारन की सनराइजर्स ने उस पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदा, जिसने ऑपरेशन सिंदूर में बनाया था भारत का मजाक
सनराइजर्स ने उस पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदा, जिसने ऑपरेशन सिंदूर में बनाया था भारत का मजाक
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget