एक्सप्लोरर

Ravichandran Ashwin: सालों लंबे टेस्ट करियर से अश्विन नहीं हैं खुश! बोले- इतने साल खेलने के बाद भी...

Test: भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अपने करियर में 100 टेस्ट खेल चुके हैं, लेकिन फिर भी वह खुश नहीं हैं. तो आइए जानते हैं अश्विन को किस बात का दुख है.

Ravichandran Ashwin On Test Cricket: रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के आखिरी मुकाबले के ज़रिए अपने करियर का 100वां टेस्ट खेला था, जो धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया था. करियर के 100वें टेस्ट में अश्विन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 विकेट झटके थे. दूसरी पारी में उन्होंने पंजा खोला था. लेकिन इतना सब होने के बावजूद भी अश्विन खुश क्यों नहीं हैं. 

अश्विन ने सोशल मीडिया पर कहा कि खेल खेलने के इतने सालों के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ. दरअसल अश्विन के साथ एक ऐसा इत्तेफाक हुआ, जो अक्सर देखने को नहीं मिलता. अश्विन ने 100वें टेस्ट में 9/128 का बॉलिंग फिगर हासिल किया. बिल्कुल ऐसा ही 9/128 का बॉलिंग फिगर अश्विन ने अपने डेब्यू टेस्ट में भी हासिल किया था, जो उन्होंने दिल्ली में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेला था. 

अश्विन के इस इत्तेफाक पर एक सोशल मीडिया यूज़र ने उन्हें टैग कर पोस्ट की, जिसमें डेब्यू और 100वें टेस्ट के बॉलिंग फिगर लिखे हुए थे. अश्विन ने मज़ाकिया अंदाज़ में इस पर रिप्लाई करते हुए लिखा, "खेल खेलने के इतने सालों के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ." फिर दूसरी लाइन में उन्होंने लिखा, "सिर्फ मेरी मां ऐसी चीज़ें कह सकती हैं." इसके आगे अन्ना ने हंसने और हार्ट वाला इमोजी लगाया. यानी उन्होंने पहले और 100वें टेस्ट में हूबहू एक जैसा प्रदर्शन किया. 

इंग्लैंड सीरीज़ में छुआ था 500 टेस्ट विकेट का आंकड़ा

इंग्लैंड के खिलाफ खेली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ में अश्विन ने 500 टेस्ट विकेट का आंकड़ा पार किया था. इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 100 टेस्ट विकेट लेने का आंकड़ा पार किया था. पांच मैचों की सीरीज़ में अश्विन सबसे ज़्यादा विकेट चकाने वाले गेंदबाज़ रहे थे. उन्होंने 24.81 की औसत से 26 विकेट झटके थे. इस दौरान उन्होंने दो फाइफर लिए थे. 

 

ये भी पढ़ें...

IPL 2024: LSG का हो सकता है बेड़ा गर्क, केएल राहुल की टीम पर आई भयंकर मुसीबत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget