एक्सप्लोरर

Jasprit Bumrah: कभी कप्तान नहीं बन पाएंगे जसप्रीत बुमराह? सबसे बड़ी वजह का हो गया खुलासा!

Jasprit Bumrah Captain: जसप्रीत बुमराह अभी चोटिल हैं, कमर में सूजन के कारण उनपर चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वाड से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.

Jasprit Bumrah Captain Test: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सिडनी टेस्ट अभी शुरू ही होने वाला था, तभी खबर आई कि रोहित शर्मा ने खुद को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया है. ऐसे में हेड कोच गौतम गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस होती है, जिसमें उन्होंने पुष्टि करके बताया कि सिडनी टेस्ट में जसप्रीत बुमराह कप्तानी करेंगे. बुमराह की कप्तानी में भारत पर्थ टेस्ट को 295 रनों से जीता था. वहीं सिडनी टेस्ट की चौथी पारी में बुमराह गेंदबाजी कर रहे होते तो शायद भारत सिडनी टेस्ट भी जीत चुका होता, दुर्भाग्यवश बुमराह चोट के कारण बाहर बैठे रहे.

रोहित के सिडनी टेस्ट से बाहर होते ही उनके रिटायरमेंट की अफवाहों ने तूल पकड़ लिया था. दूसरी ओर कयास लगाए जाने लगे कि BCCI बहुत जल्द जसप्रीत बुमराह को परमानेंट कप्तान नियुक्त कर सकता है. मगर बुमराह के कप्तान बनने की अटकलों पर विराम तब लग गया जब रिव्यू मीटिंग में रोहित शर्मा ने साफ किया कि वो अभी कप्तान बने रहना चाहते हैं. रोहित ने यह भी कहा कि वो भविष्य में बोर्ड द्वारा लिए गए फैसलों का सम्मान करेंगे.

जसप्रीत बुमराह कभी नहीं बन पाएंगे कप्तान?

बुमराह ने पर्थ टेस्ट में साबित किया कि वो एक बढ़िया कप्तान साबित हो सकते हैं. मगर BCCI रिव्यू मीटिंग में जब जसप्रीत बुमराह को नियमित टेस्ट कप्तान बनाए जाने पर चर्चा हुई, तो साथ ही उनके चोटिल होने के मुद्दे ने तूल पकड़ा. रिपोर्ट्स अनुसार बुमराह को कप्तान बनाए जाने पर फिलहाल टीम मैनेजमेंट में सहमति नहीं बन पाई थी. चूंकि बुमराह का गेंदबाजी एक्शन उनके रन-अप पर ज्यादा निर्भर नहीं है बल्कि वो कंधे और कमर से जोर लगाकर गेंद फेंकते हैं. इसलिए अन्य गेंदबाजों की तुलना में बुमराह के चोटिल होने की संभावना अधिक बनी रहती है.

बुमराह अब भी चोटिल हैं, कमर में सूजन के चलते उनके चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने पर भी संशय बना हुआ है. दरअसल चयनकर्ता और BCCI के उच्च अधिकारी भी बुमराह के निरंतर चोटिल होने के कारण उन्हें कप्तान बनाए जाने को लेकर संकोच कर रहे होंगे. अगर ऐसे में बुमराह को कप्तान बना भी दिया जाए तो वो किसी सीरीज के मध्य में चोटिल हो जाते हैं तो सवाल बना रहेगा कि उनकी जगह कौन लेगा? इन सभी पहलुओं के कारण शायद बुमराह कभी कप्तान नहीं बन पाएंगे.

यह भी पढ़ें:

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान, इस तरह समझाई अपनी और केएल राहुल की अहमियत

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेमीफाइनल मैच से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, संजू सैमसन बैन क्यों सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड, खेल पाएंगे आज
सेमीफाइनल मैच से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, संजू सैमसन बैन क्यों सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड, खेल पाएंगे आज
IND vs ENG Semifinal Live Streaming: तुरंत नोट कर लें समय, आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब-कहां देखें लाइव
IND vs ENG Semifinal Live Streaming: तुरंत नोट कर लें समय, आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब-कहां देखें लाइव
फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, जानें टॉप-5 लिस्ट में कौन-कौन बल्लेबाज?
फिन एलन ने जड़ा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक, जानें टॉप-5 लिस्ट में कौन-कौन बल्लेबाज?
IND vs ENG Semifinal: सेमीफाइनल में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? वानखेड़े में किसी बड़े बदलाव के साथ उतरेगा भारत? जानिए
सेमीफाइनल में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? वानखेड़े में किसी बड़े बदलाव के साथ उतरेगा भारत? जानिए

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
'अब होर्मुज को लेकर धमकी नहीं दे पाएगा ईरान', ऐसा क्या करने जा रहे ट्रंप जिससे खत्म होगी भारत की टेंशन?
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार के नाम का किया ऐलान, जानें किसे बनाया प्रत्याशी?
कांग्रेस ने हरियाणा से राज्यसभा उम्मीदवार के नाम का किया ऐलान, जानें किसे बनाया प्रत्याशी?
Trump on Middle East War: जंग में ट्रंप ने खुद को दिए 10 में से 15 नंबर, ईरान में बेहिसाब तबाही मचाने पर खुश, बोले- 'हमारे हाथ में...'
जंग में ट्रंप ने खुद को दिए 10 में से 15 नंबर, ईरान में बेहिसाब तबाही मचाने पर खुश, बोले- 'हमारे हाथ में...'
IND vs ENG Semifinal Live Streaming: तुरंत नोट कर लें समय, आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब-कहां देखें लाइव
IND vs ENG Semifinal Live Streaming: तुरंत नोट कर लें समय, आज सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब-कहां देखें लाइव
विजय देवरकोंड-रश्मिका मंदाना का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन, सितारों का लगा जमावड़ा, कृति सेनन से राम चरण तक आए नजर
विजय देवरकोंड-रश्मिका मंदाना का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन, सितारों का लगा जमावड़ा, कृति सेनन से राम चरण तक आए नजर
US Israel Iran Strike: इधर जंग उधर भारत को 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, जानें कितने दिन का बचा है इंडिया के पास स्टॉक
इधर जंग उधर भारत को 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, जानें कितने दिन का बचा है इंडिया के पास स्टॉक
अब स्कूलों में कराई जाएगी जेईई-नीट की तैयारी, इस राज्य में बनेंगे मॉडल स्कूल
अब स्कूलों में कराई जाएगी जेईई-नीट की तैयारी, इस राज्य में बनेंगे मॉडल स्कूल
झारखंड के ‘टार्जन’ ने कर दिखाया कमाल, मारुति 800 को बना दिया लेम्बोर्गिनी जैसी सुपरकार, वीडियो वायरल
झारखंड के ‘टार्जन’ ने कर दिखाया कमाल, मारुति 800 को बना दिया लेम्बोर्गिनी जैसी सुपरकार
Embed widget