एक्सप्लोरर

World Cup 2023: विश्व कप में भारत के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं ये खिलाड़ी, पढ़ें कैसा रहा अब तक प्रदर्शन

Team India WC 2023: मोहम्मद सिराज टीम इंडिया के लिए कई मौकों पर शानदार गेंदबाजी कर चुके हैं. वे विश्व कप 2023 में भारत के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं.

Team India WORLD CUP 2023: टीम इंडिया ने विश्व कप 2023 के लिए तैयारी लगभग पूरी कर ली है. भारतीय टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराया. इससे पहले एशिय कप का खिताब जीता. भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने पिछले कई मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. वे विश्व कप में टीम इंडिया के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं. सिराज के साथ-साथ रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव भी टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

मोहम्मद सिराज -

सिराज टीम इंडिया के लिए अब तक 30 वनडे मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इस दौरान 54 विकेट लिए हैं. सिराज ने एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मैच में महज 21 रन देकर 6 विकेट झटके थे. अब वे एक बार फिर से विश्व कप में कमाल दिखा सकते हैं. सिराज टीम इंडिया के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं.

कुलदीप यादव -

टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप कई मौकों पर शानदार गेंदबाजी कर चुके हैं और वे काफी अनुभवी है. अहम बात यह है कि कुलदीप बड़े मैचों में भी अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं. उन्होंने 90 वनडे मैचों में 152 विकेट झटके हैं. कुलदीप विश्व कप में भारत के लिए खतरनाक गेंदबाजी कर सकते हैं. वे भारत के अधिकतर मैदान पर खेल चुके हैं. लिहाजा इससे उन्हें काफी मदद मिलेगी.

रविचंद्रन अश्विन -

अश्विन को विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया है. वे वनडे मैचों में 155 विकेट ले चुके हैं. अश्विन इंटरनेशनल क्रिकेट में कई बार कमाल कर चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड समेत सभी टीमों के लिए अश्विन की गेंदों को खेलना आसान नहीं होगा. अश्विन ने टेस्ट मैचों में 489 विकेट लिए हैं. वे होम ग्राउंड पर होंगे. इसका भी उन्हें फायदा मिलेगा.

यह भी पढ़ें : Asian Games 2023: विथ्या रामराज ने की पीटी उषा के नेशनल रिकॉर्ड की बराबरी, 400 मीटर हर्डल रेस में जगाई गोल्ड की आस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget