एक्सप्लोरर

World Cup 2023: विश्व कप के लिए फाइनल हो गई भारत के खिलाड़ियों की लिस्ट? इन 3 खिलाड़ियों का कटा पत्ता

Team India World Cup 2023: भारतीय टीम एशिया कप के ठीक बाद विश्व कप 2023 में हिस्सा लेगी. इसके लिए खिलाड़ियों की लिस्ट फाइनल कर ली गई है.

World Cup 2023 Team India Squad: विश्व कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होगा. इस टूर्नामेंट के लिए लगभग सभी टीमों ने तैयारी कर ली है. भारत ने भी खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार कर ली है. लेकिन इसकी अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने विश्व कप के लिए टीम इंडिया का चयन कर लिया है. संजू सैमसन को टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है. सैमसन एशिया कप 2023 के लिए भी रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर भारतीय टीम के साथ श्रीलंका गए हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक बीसीसीआई ने विश्व कप के लिए 15 सदस्यों वाली भारतीय टीम का चयन कर लिया है. केएल राहुल को टीम में जगह दी गई है. जबकि संजू सैमसन को मौका नहीं मिला है. सैमसन के साथ-साथ प्रसिद्ध कृष्णा और तिलक वर्मा भी भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके हैं. ईशान किशन को टीम में जगह मिली है. बीसीसीआई ने विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव को भी जगह दी है.

रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर को भी टीम इंडिया में जगह दी है. अगर बॉलिंग अटैक की बात करें तो इसमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है. स्पिनर कुलदीप यादव भी टीम में जगह बना सकते हैं. 

बीसीसीआई को विश्व कप 2023 के लिए 5 सितंबर तक टीम की घोषणा करनी है. वह आईसीसी को फाइनल टीम सबमिट करेगी. बोर्ड ने केएल राहुल की फिटनेस को लेकर विशेष ध्यान रखा है. रिपोर्ट के मुताबिक राहुल की फिटनेस को लेकर मेडिकल टीम ने ग्रीन सिगनल दे दिया है. राहुल नेशनल क्रिकेट एकेडमी में कड़ी मेहनत कर रहे हैं. वे नेट्स में अच्छा खेल रहे हैं. 

रिपोर्ट के मुताबिक विश्व कप 2023 के लिए भारत की टीम - रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

यह भी पढ़ें : IND vs PAK: भारत के खिलाफ प्लान बनाकर मैदान में उतरा था पाकिस्तान, शाहीन अफरीदी ने खोला राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget