एक्सप्लोरर

WTC Final 2023: कौन जीतेगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब? मैच से पहले ही विराट कोहली ने कर दिया खुलासा

WTC Final: आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. खिताबी मैच के आगाज़ से पहले ही विराट कोहली ने बता दिया है कि किसकी जीत होगी.

Who Will Win World Test Championship 2023 Virat Kohli told: आज लंदन के केनिंग्टन ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर आईसीसी टूर्नामेंट में अपना 10 साल का सूखा खत्म करना चाहेगी. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम की नजरें पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने पर रहेंगी. खिताबी मैच के आगाज़ से पहले ही विराट कोहली ने बता दिया है कि किसकी जीत होगी. 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का मानना है कि जो भी (भारत और ऑस्ट्रेलिया) द ओवल की परिस्थितियों से बेहतर तरीके से तालमेल बिठाएगा, वही बुधवार से शुरू हो रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में जीत दर्ज करेगा. कोहली ने ग्रीन पिच की चुनौतियों को स्वीकार किया और अपनी टीम से सावधानी और ध्यान के साथ खेल को अपनाने का आग्रह किया.

विराट कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स के शो 'फॉलो द ब्लूज' पर कहा, "मुझे लगता है कि ओवल चुनौतीपूर्ण होगा, हमें एक सपाट विकेट नहीं मिलेगा और बल्लेबाजों को सतर्क रहने की जरूरत है. हमें अपनी एकाग्रता और अनुशासन पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता होगी. इसलिए आपको परिस्थितियों के अनुसार खेलने का अनुभव होना चाहिए और हम इस उम्मीद के साथ नहीं जा सकते कि ओवल की पिच हमेशा की तरह खेलेगी. इसलिए हमें समायोजित और अनुकूल होना होगा, हमारे पास तटस्थ स्थान पर केवल एक मैच है, इसलिए जो भी बेहतर अनुकूल होगा वह मैच जीत जाएगा."

किंग कोहली ने आगे कहा, "यह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की खूबसूरती है, दो न्यूट्रल टीमें, जिनका कोई घरेलू फायदा नहीं है, इसलिए यह देखना बहुत रोमांचक होगा कि दोनों टीमें किस तरह से परिस्थितियों से तालमेल बिठाती हैं."

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट हेड टू हेड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 106 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है. कंगारू टीम कुल खेले गए 106 मैचों में से 44 बार जीत अपने नाम कर चुकी है, जबिक भारतीय टीम ने 32 मैचों में जीत दर्ज की है. दोनों के बीच 29 टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुए हैं और एक मैच टाई रहा है. दोनों के बीच पहला टेस्ट मैच 1947 में खेला गया था. 

इससे पहले, इसी साल फरवरी-मार्च में दोनों ही टीमों के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली गई थी, जिसमें भारतीय टीम ने 2-1 से जीत अपने नाम की थी. हालांकि यह सीरीज़ भारत में खेली गई थी, जिसमें इंडिया ने अपना दबदबा कायम रखा था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs AFG Test Day 2 Live Score: भारत का चौथा विकेट गिरा, कप्तान शुभमन गिल आउट; ऋषभ पंत और जुरेल कीज पर मौजूद
Live: भारत का चौथा विकेट गिरा, कप्तान शुभमन गिल आउट; ऋषभ पंत और जुरेल कीज पर मौजूद
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
IND vs AFG: टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान, शुभमन गिल ने गांगुली-धोनी को पछाड़ा
टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान, शुभमन गिल ने गांगुली-धोनी को पछाड़ा
टी20 कप्तान बदलने पर रोहित शर्मा का रिएक्शन, सूर्यकुमार यादव के लिए कहा - कुछ भी...
टी20 कप्तान बदलने पर रोहित शर्मा का रिएक्शन, सूर्यकुमार यादव के लिए कहा - कुछ भी...

वीडियोज

LPG Price Hike: रसोई पर महंगाई की मार! जानिए देश भर में कितनी बढ़ीं सिलेंडर की कीमतें | Breaking
Khan Sir Controversy: हमला, गिरफ्तारी और अब कोचिंग सील...बुरे फंसे खान सर! | Patna Coaching Firing
LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर में ₹29 की बढ़ोतरी, यहां देखें अपने शहर के नए रेट | Breaking
Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप को एक और झटका, अमेरिका को AI में टॉप पर पहुंचाने वाले भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन ने दिया इस्तीफा
ट्रंप को एक और झटका, US को AI में टॉप पर पहुंचाने वाले भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन ने दिया इस्तीफा
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
Amrita Rao Birthday: 'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
Petrol-Diesel Price: क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
Hidden Cholesterol Marker: क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
क्या कोलेस्ट्रॉल नॉर्मल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक? एक्सपर्ट से जानें
Embed widget