एक्सप्लोरर

स्टीव स्मिथ ने जायसवाल और कोंस्टस को बताया फ्यूचर, विराट कोहली की फॉर्म को लेकर कह दी बड़ी बात

Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने यशस्वी जायसवाल और सैम कोंस्टस को फ्यूचर बताया. इसके अलावा स्मिथ ने कोहली की फॉर्म को लेकर भी बात की.

Steve Smith On Jaiswal, Konstas And Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का चौथा बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला जा रहा है, जिसके दो दिन पूरे हो चुके हैं. दूसरा दिन पूरा होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भारत के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल और कंगारू टीम के ओपनर सैम कोंस्टस को लेकर बात की. स्मिथ ने दोनों ही टीमों के युवा ओपनर को फ्यूचर बताया. इसके अलावा उन्होंने विराट कोहली की फॉर्म को लेकर भी बात की. 

स्मिथ का मानना है कि आगे चलकर जायसवाल और कोंस्टस के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी. दूसरा दिन खत्म होने के बाद स्मिथ ने कहा, "जायसवाल ने आज काफी अच्छी पारी खेली. उन्होंने अपनी उम्र से ज्यादा परिपक्वता दिखाई और प्रदर्शित किया कि क्यों उन्हें भविष्य के लिए एक उज्ज्वल संभावना माना जाता है."

स्मिथ ने आगे सैम कोंस्टस को लेकर कहा, "बुमराह का पहला ओवर उनके लिए मुश्किल था. वह कई बार चूके. लेकिन उन्होंने जो आत्मविश्वास दिखाया, खासकर दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक के खिलाफ लैप और रिवर्स लैप की कोशिश, उनकी मानसिकता के बारे में बहुत कुछ बताता है."

स्मिथ ने आगे दोनों बल्लेबाजों के फ्यूचर होने पर कहा, "अगर आप सैम और जयसवाल जैसे खिलाड़ियों को देखें, तो शायद क्रिकेट के फ्यूचर पर दोबारा सोचने का वक्त आ गया है. ये युवा सिर्फ हिस्सा नहीं ले रहे हैं, वे अहम योगदान दे रहे हैं और अनुभवी खिलाड़ियों से आगे निकल रहे हैं."

कोहली की फॉर्म पर बोले स्मिथ 

कोहली ने भारत के लिए पहली पारी में 4 चौकों की मदद से 36 रन बनाए. कोहली अच्छी फॉर्म में दिख रहे थे, लेकिन उन्होंने ऑफ स्टंप की गेंद को छोड़ते हुए अपना विकेट गंवा दिया. कोहली की फॉर्म पर स्मिथ ने कहा, "विराट बड़े स्कोर के लिए सेट दिख रहे थे. उस स्तर पर, ऐसा लगा जैसे वह एक मास्टरक्लास में थे. उनके जैसे क्षमता वाले खिलाड़ी के खिलाफ गेंदबाजी करना हमेशा एक चुनौती होती है.

 

ये भी पढ़ें...

IND vs AUS 4th Test: महज 30 मिनटों में बदल गया खेल, कोहली-यशस्वी की मेहनत पर ऐसे फिरा पानी, यहां चकमा खा गई टीम इंडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget