एक्सप्लोरर

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में 176 मेडल हासिल कर इंग्लैंड ने रचा इतिहास, भारत ने किया 5वां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

CWG 2022 Medal Tally: बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 178 मेडल जीते. वहीं इंग्लैंड ने 176 और भारत ने 61 मेडल हासिल किए.

CWG 2022, India And England Medals: बर्मिंघम में 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स का समापन हो चुका है. खेलों के इस महाकुंभ में 72 देशों के 5000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. हालांकि,  ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 178 मेडल जीते. वहीं इंग्लैंड ने 176 और भारत ने 61 मेडल हासिल किए. 

भारत ने सोमवार को संपन्न हुए राष्ट्रमंडल खेलों में 22 स्वर्ण सहित 61 पदक जीतकर अपना पांचवा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जबकि मेजबान इंग्लैंड पदकों का अपना नया रिकॉर्ड बनाने में सफल रहा. 

भारत निशानेबाजी के बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल नहीं होने के बावजूद 61 पदक जीतने में सफल रहा जिसमें 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल है. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा के बाद भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा.

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2010 में नयी दिल्ली में किया था. तब उसने 38 स्वर्ण पदक सहित कुल 101 पदक जीते थे और वह पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा था.

भारत ने मैनचेस्टर में 2002 में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों में 30 स्वर्ण पदक सहित 69 पदक जीते थे जो हर चार साल में होने वाले इन खेलों में भारत का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. भारत ने पिछली बार गोल्ड कोस्ट खेलों में 66 पदक जीते थे जिसमें 26 स्वर्ण पदक शामिल है. मेलबर्न में 2006 में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों में भी भारत ने 22 स्वर्ण पदक जीते थे लेकिन तब उसके रजत पदकों की संख्या 17 थी.

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को पुरुष खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण सहित 35 पदक जबकि महिला खिलाड़ियों ने आठ स्वर्ण सहित 23 पदक दिलाए. भारत में मिश्रित स्पर्धाओं में तीन पदक हासिल किए जिसमें एक स्वर्ण भी शामिल है.

भारत में कुश्ती में सर्वाधिक 12 पदक जीते जिसमें छह स्वर्ण पदक शामिल हैं. इसके अलावा उसने टेबल टेनिस में चार तथा भारोत्तोलन, मुक्केबाजी और बैडमिंटन में तीन तीन स्वर्ण पदक हासिल किए.

इस बीच मेजबान इंग्लैंड ने 57 स्वर्ण पदक सहित कुल 176 पदक जीते जो कि राष्ट्रमंडल खेलों में उसका नया रिकॉर्ड है. इंग्लैंड ने इससे पहले ग्लास्गो में 2014 में खेले गए खेलों में 174 पदक जीते थे. ऑस्ट्रेलिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में अपना दबदबा बरकरार रखा और कुल 178 पदक जीते जिसमें 67 स्वर्ण, 57 रजत और 54 कांस्य पदक शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:

CWG 2022: ऑस्ट्रेलिया ने क्रिकेट और हॉकी में की धोखेबाजी? जानें कैसे टीम इंडिया को खतरे में डाला

Neeraj Chopra को लेकर Arshad Nadeem के कोच ने जाहिर की ख्वाहिश, बताया क्यों लाहौर में चाहते हैं मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
होल-इन-वन सहित 62 के स्कोर के साथ ओम प्रकाश चौहान कोल इंडिया ओपन में शीर्ष पर
होल-इन-वन सहित 62 के स्कोर के साथ ओम प्रकाश चौहान कोल इंडिया ओपन में शीर्ष पर

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget