एक्सप्लोरर

विश्वकप जीत और समर्थन से खुश हैं इंग्लिश कप्तान हीथर नाइट

विश्वकप जीत और समर्थन से खुश हैं इंग्लिश कप्तान हीथर नाइट
लंदन: महिला विश्व कप के फाइनल में रविवार को भारत को मात देकर चौथी बार इंग्लैंड को खिताब दिलाने वाली कप्तान हीथर नाइट जीत से बेहद खुश हैं. उनका कहना है कि जीतने के बाद वह अपनी मुस्कान छुपा नहीं पा रही हैं. उन्होंने साथ ही अपनी टीम की तारीफ की है जिसने दवाब की स्थिति में बिखरने की बजाए अपने आप को संभाले रखा और भारत से जीत छीन ली. इंग्लैंड ने लॉर्ड्स मैदान पर भारत के सामने 229 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारतीय टीम हासिल नहीं कर पाई और 48.4 ओवरों में 219 रन पर अपने सभी विकेट गंवा बैठी. इस तरह उसके हाथ से पहली बार विश्व विजेता बनने दूसरा मौका चला गया. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नताली स्काइवर के 51 रन और सारा टेलर के 45 रनों की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 228 रन बनाए थे. हीथर ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, "मैं मुस्कुराना रोक नहीं सकती. लड़कियों ने शानदार खेल खेला. हमने अपने लिए कुछ मुश्किल खड़ी की थीं, लेकिन हमने साथ ही कुछ करीबी मैच जीते. हम यह सब इसलिए कर पाए क्योंकि पिछले 18 महीनों में हमने दबाव की स्थिति से निपटने का अभ्यास किया था." इंग्लैंड की जीत में छह विकेट लेने वाली तेज गेंदबाज अन्या श्रूबसोले का अहम योगदान रहा. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. नाइट ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, "अन्या श्रूबसोले हीरो हैं. उनका दिन शनादार रहा." विश्व विजेता कप्तान ने कहा, "भारतीय टीम अच्छी बल्लेबाजी कर रही थी. पूनम ने शानदार पारी खेली. उन्होंने कुछ अच्छी साझेदारियां की, लेकिन हमारी टीम ने दबाव का अच्छा सामना किया." नाइट ने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा, "समर्थन करने के लिए सभी का शुक्रिया. इसका श्रेय ईसीबी और आईसीसी को जाता है."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत से हारने पर बौखलाया PCB, खिलाड़ियों पर उतारा गुस्सा, ठोक दिया 50-50 लाख का जुर्माना
भारत से हारने पर बौखलाया PCB, खिलाड़ियों पर उतारा गुस्सा, ठोक दिया 50-50 लाख का जुर्माना
'शिवम दुबे के 2 चौके और संजू सैमसन के 97 रन बराबर', भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद गौतम गंभीर का बयान वायरल
'शिवम दुबे के 2 चौके और संजू सैमसन के 97 रन बराबर', गौतम गंभीर का बयान वायरल
कितने बजे से शुरू होंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? भारत के मैच की क्या है टाइमिंग? जानें फुल डिटेल्स
कितने बजे से शुरू होंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? भारत के मैच की क्या है टाइमिंग? जानें फुल डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
Embed widget