एक्सप्लोरर

अंडर-17 फीफा विश्व कप: कोलंबिया ने मैच जीता, टीम इंडिया ने दिल

नई दिल्ली: संघर्षपूर्ण मुकाबले में कोलंबिया ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-ए के मैच में भारत को अप्रत्याशित 2-1 के अंतर से मात दी. कोलंबिया के लिए दोनों गोल जुयान सेबस्टियन पेनालोजा ने 49वें और 83वें मिनट में किए. भारत के लिए विश्व कप का पहला गोल 82वें मिनट में जैक्सन सिंह थायुनाओजाम ने किया. पहले मैच में संघर्ष करने वाली मेजबान टीम भारत ने इस मैच में काफी मेहनत की और पूरे जोश के साथ कोलंबिया का सामना किया. अमेरिका के खिलाफ जो टीम खेली उससे यह टीम काफी अलग लग रही थी. टीम का डिफेंस शानदार था. उसने कोलंबिया जैसी मजबूत टीम को पहले हाफ की समाप्ति तक ज्यादा मौके नहीं दिए और अपने ऊपर हावी भी नहीं होने दिया. कोलंबिया ने जो दो मौके बनाए उन्हें भारतीय गोलकीपर धीरज सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन से नकार दिया. धीरज के अलावा भारतीय रक्षापंक्ति खासकर अनवर अली ने कोलंबिया के हाथ से मौके छीने. कोलंबिया के लिए यहां जीत किसी भी तरह से आसान नहीं थी. बेहद आक्रामक खेलने के बाद भी वह मेजबान टीम को कभी हताश नहीं कर पाई. मेजबान टीम ने न सिर्फ कोलंबिया को रोका बल्कि कई बार उसकी सांसे अटका दीं. पहले हाफ में दो बार ऐसे मौके आए जब भारत गोल करने के करीब पहुंच गया था, लेकिन किस्मत को शायद ये मंजूर न था. 16वें मिनट में अभिजीत सरकार भारत के लिए विश्व कप में पहला गोल दागने से बेहद करीब आकर चूक गए. दो कोलंबियाई खिलाड़ियों को छकाते हुए अभिजीत ने सीधा शॉट गोलपोस्ट पर दागा, लेकिन विपक्षी गोलकीपर केविन मिएर ने शानदार बचाव करते हुए अभिजीत से यह सुनहरा मौका छीन लिया. दूसरा मौका राहुल ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में बनाया. जैकसन ने कोलंबियाई खिलाड़ियों से बड़ी चतुराई से गेंद ली और गेंद को आगे बढ़ा दिया. गेंद राहुल के पास पहुंची जिन्होंने बेहतरीन शॉट खेला, लेकिन गेंद पोल से टकरा कर वापस आ गई और भारत के प्रशंसकों को निराशा हाथ लगी. India_Colombia 36वें मिनट में कोलंबिया के बेहतरीन खिलाड़ी कैमपाज ने भारतीय खेमे में आक्रामण किया, लेकिन धीरज ने उनके शॉट को गोलपोस्ट के अंदर नहीं जाने दिए. छह मिनट बाद यादिर मेनेसेस ने बॉक्स के बाहर से गेंद को नेट में डालना चाहा. इस बार भी घीरज उनकी राह में बाधा बने. धीरज ने अपनी बाईं तरफ फुल स्ट्रैच डाइव मारते हुए एक बार फिर अपनी टीम को पीछे होने से बचा लिया. दूसरे हाफ में आते ही कोलंबिया ने 1-0 की बढ़त ले ली. पेनालोजा ने भारत के बॉक्स एरिया से गेंद ली और पैरों की कलाबाजी दिखाते हुए अपने लिए जगह बनाई और फिर गोलपोस्ट के बाएं कोने में गेंद को डाल अपनी टीम का खाता खोला. हालांकि इसके बाद भी भारत ने हार नहीं मानी और न ही दबाव में आई. उसने प्रयास जारी रखे और कोलंबिया को बढ़त का ज्यादा फायदा नहीं उठाने दिया. कोलंबिया बढ़त लेने के बाद भी ज्यादा मौके नहीं बना पाया. मैच खत्म होने में आठ मिनट का समय बाकी था तभी ऐसा हुआ जिसने स्टेडियम में मौैजूद दर्शकों को अपनी सीट से उठा दिया. जैक्सन ने विश्व कप में भारत के लिए पहला गोल मार दिया था और स्कोर लाइन ने 1-1 की बराबरी बता दी थी. भारत को 82वें मिनट में कॉर्नर मिला. स्टालिन ने कॉर्नर लिया और जैक्सन ने मध्य से हेडर के जरिए गेंद को नेट में डाल दिया. स्टेडियम और पूरी टीम अपने पैरों पर खड़े होकर जश्न मना रही थी. ड्रॉ करीब लग रहा था, लेकिन अगले ही पल पेनालोजा ने गुस्टावो अडोलफो कारवाजाल की मदद से गेंद को एक बार फिर नेट में डाल अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया. मेजबान फिर भी हार मानने वाले नहीं थे. उन्होंने कुछ और मौके बनाए हालांकि गोल नहीं हो सका. इस हार के बाद भारत का अंतिम-16 में जगह बनाने बेहद मुश्किल हो गया है. इसके लिए अब उसे अपने अगले मुकाबले में घाना को बड़े अंतर से हराना होगा और उम्मीद करनी होगी की अमेरिका, कोलंबिया को हरा दे. इसी शर्त पर वह नॉकआउट दौर में जगह बना सकता है. वहीं कोलंबिया ने भी अंतिम-16 की उम्मीदों को जिंदा रखा है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
IND vs ENG Weather Report: क्या भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन? महामुकाबले से पहले जानिए कैसा रहेगा मुंबई का मौसम
क्या भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन? महामुकाबले से पहले जानिए कैसा रहेगा मुंबई का मौसम
दक्षिण अफ्रीका नहीं, पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड लिखेगा नया इतिहास, ये आंकड़े देख चकरा जाएगा सिर
दक्षिण अफ्रीका नहीं, पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड लिखेगा इतिहास, ये आंकड़े देख चकरा जाएगा सिर
BCCI इस दिन करेगी IPL 2026 के शेड्यूल का एलान! पहले मैच और फाइनल के वेन्यू पर भी आया अपडेट
BCCI इस दिन करेगी IPL 2026 के शेड्यूल का एलान! पहले मैच और फाइनल के वेन्यू पर भी आया अपडेट

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
Iran Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
उत्तराखंड: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
दक्षिण पूर्व रेलवे ने रोकी इन ट्रेनों का रफ्तार, मई तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देख लें लिस्ट
दक्षिण पूर्व रेलवे ने रोकी इन ट्रेनों का रफ्तार, मई तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देख लें लिस्ट
Video: होली पर हुड़दंगियों ने गाय को पिलाई बियर, वीडियो वायरल होते ही खौला इंटरनेट का खून, यूजर्स ने लगा दी क्लास
होली पर हुड़दंगियों ने गाय को पिलाई बियर, वीडियो वायरल होते ही खौला इंटरनेट का खून, यूजर्स ने लगा दी क्लास
Holi 2026 Beauty Guide: होली में ऐसे रखें स्किन और बालों का खास ख्याल, जानें जरूरी स्किन और हेयर केयर टिप्स
होली में ऐसे रखें स्किन और बालों का खास ख्याल, जानें जरूरी स्किन और हेयर केयर टिप्स
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
Embed widget