एक्सप्लोरर

IND vs ENG: कौन हैं रजत पाटीदार? जिन्हें टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट के लिए दिया डेब्यू का मौका

Rajat Patidar Debut: रजत पाटीदार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला है. रजत का प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में कमाल का रहा है.

India vs England, Rajat Patidar Test Debut: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम के वाई एस राजशेखर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला शुरू हो चुका है. इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारत की ओर से इस मैच में युवा स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार को अपने टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला है. रजत पाटीदार को भारतीय टीम में लगातार शामिल करने की मांग की जा रही थी. आखिरकार उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में डेब्यू करने का मौका मिल गया है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कौन है रजत पाटीदार जो इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बल्ले से धमाल मचा सकते हैं.

कौन हैं रजत पाटीदार
रजत पाटीदार को इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय दल में शामिल होने का मौका उस वक्त मिला जब सीरीज के पहले विराट कोहली ने व्यक्तिगत कारणों से पहले दो मैच से अपना नाम वापस ले लिया. मध्य प्रदेश से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले रजत पाटीदार का प्रदर्शन अब तक कमाल का रहा है. उन्होंने अब तक अपने करियर में 55 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं. इन मैचों में उन्होंने 12 शतक और 22 अर्धशतक की मदद से 4 हजार रन बनाए हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका औसत 45.97 का रहा है.

लिस्ट ए मैचों में भी पाटीदार का प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है. उन्होंने 58 लिस्ट ए मैचों में 3 शतक और 12 अर्धशतक की मदद से 1985 रन बनाए हैं. लिस्ट ए में रजत ने 50 टी20 मुकाबले भी खेले हैं. टी20 में उन्होंने 1 शतक और 14 अर्धशतक की मदद से 1640 रन बनाए हैं.

वनडे में कर चुके हैं भारत के लिए डेब्यू
टेस्ट से पहले रजत पाटीदार भारत के लिए वनडे में डेब्यू कर चुके हैं. रजत ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पिछले साल दिसंबर में अपना वनडे डेब्यू किया था. अपने वनडे डेब्यू कर रजता कमाल का प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और सिर्फ 22 रन बनाकर आउट हुए थे. इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा रजत विराट कोहली के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम से आईपीएल खेलते हैं.

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर किया बैटिंग का फैसला, पाटीदार को मिला डेब्यू का मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: भारत- न्यूजीलैंड फाइनल से पहले पाकिस्तानी दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, अभी बता दिया कौन जीतेगा खिताब
भारत- न्यूजीलैंड फाइनल से पहले पाकिस्तानी दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, अभी बता दिया कौन जीतेगा खिताब
IND vs NZ T20I मैचों में इन खिलाड़ियों का रहा है सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट होने का रिकॉर्ड, शर्मनाक लिस्ट में कौन-कौन शामिल
IND vs NZ T20I मैचों में इन खिलाड़ियों का रहा है सबसे ज्यादा 'डक' पर आउट होने का रिकॉर्ड, शर्मनाक लिस्ट में कौन-कौन शामिल
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में जमकर रन बनाते हैं ये खिलाड़ी, इस प्लेयर के नाम सबसे ज्यादा रन
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: भारत-न्यूजीलैंड टी20 मुकाबलों में जमकर रन बनाते हैं ये खिलाड़ी, इस प्लेयर के नाम सबसे ज्यादा रन

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान से अमेरिका और इजरायल के बीच जंग के 10 Updates | Donald Trump
Iran Israel War: ईरान का वार एलर्ट! IRGC बोली- '6 महीने तक भीषण जंग लड़ सकते हैं' | Trump | Breaking
Aage Ka Agenda: महायुद्ध में अब तक कितनी तबाही | Iran Israel War | America | Trump | Ashish Singh
Iran Israel War: Iran की Oil Refinery पर Israel ने की बारूदी बौछार.. | War Update | Donald Trump
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट युद्ध में नया मोर्चा, लड़ाई में उतरे कुर्द | Donald Trump | War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन, PM मोदी ने तीन नए कॉरिडोर की रखी आधारशिला
Punjab Budget 2026: पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
पंजाब की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये, मान सरकार ने पेश किया 2.60 करोड़ का बजट
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: क्या आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी बारिश! जानिए मौसम का हाल
'आपके बिना अधूरा हूं..' पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख
पत्नी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए पवन सिंह, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया दुख
ईरान में खुल सकता है नया मोर्चा? कुर्द बलों की गतिविधियों से बढ़ी हलचल, जानें कौन हैं कुर्द?
ईरान में खुल सकता है नया मोर्चा? कुर्द बलों की गतिविधियों से बढ़ी हलचल, जानें कौन हैं कुर्द?
West Bengal: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल मामले को लेकर एक्शन में केंद्र, गृह मंत्रालय ने बंगाल के चीफ सेक्रेटरी से मांगी रिपोर्ट, जानें मामला
राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें, यहां देखें आसान तरीका; नहीं तो रुक जाएगा अनाज
राशन कार्ड में ई-केवाईसी कैसे करें, यहां देखें आसान तरीका; नहीं तो रुक जाएगा अनाज
"होली के असली मजे तो इन्होंने लिए हैं" पुष्कर में टिंकू जिया गाने पर विदेशी हसीनाओं ने खूब लगाए ठुमके
Embed widget