एक्सप्लोरर

IND vs ENG: ‘मैं खुद से थोड़ा निराश था...’ खराब फॉर्म पर बात करते हुए ऐसा क्यों कह गए शुभमन गिल? जानिए यहां

Shubman Gill: रांची में होने वाले चौथे टेस्ट के लिए भारत और इंग्लैंड की टीमें पूरी तरह से तैयार हैं. इस मैच से पहले शुभमन गिल ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Shubman Gill On his Batting Form: भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज में तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिसमें भारत ने 2 मुकाबले जीतकर सीरीज पर 2-1 की बढ़त बना ली है. अब दोनों टीमों के बीच चौथा मुकाबला रांची में 23 फरवरी से खेला जाना है. इस मुकाबले से पहले भारत के युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज शुभमन गिल अपनी खराब फॉर्म से वापसी के बाद कुछ बड़ी बात कही है. शुभमन ने कहा कि मैं खुद से निराश था.

शुभमन गिल खुद से थे निराश
विशाखापट्टनम में हुए दूसरे टेस्ट में शानदार शतक जड़ फॉर्म में वापस लौटे शुभमन गिल ने रांची मुकाबले से पहले प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ‘अपनी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाना थोड़ा मुश्किल था. बाहर बैठे लोग जब इस बारे में बात करते हैं तो इसका मुझ पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है लेकिन जो मैंने खुद से उम्मीद की थी उस पर खरा नहीं उतर पाने की वजह से मैं थोड़ा निराश था.’

रांची में भी धमाल मचाएंगे शुभमन गिल
शुभमन गिल ने आगे कहा कि ‘आप निश्चित रूप से खुद से अपेक्षाएं रखते हैं लेकिन मुझे नहीं लगता है कि इससे मेरी मानसिकता बदली. मैं अभी भी खुद से उम्मीद रखता हूं. यह इस बात से जुड़ा है कि आप अतीत को कितना जल्दी भूल पाते हैं और अगली चुनौती के लिए तैयार रहते हैं. एक बड़े और औसत खिलाड़ी के बीच यही अंतर होता है.’

खराब फॉर्म से जूझ रहे थे शुभमन गिल
आपको बता दें कि विशाखापट्टनम टेस्ट की दूसरी पारी के पहले शुभमन गिल टेस्ट में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे. वह इस टेस्ट के पहले पिछली 11 टेस्ट पारियों में एक भी अर्धशतक तक नहीं लगा पाए थे. ऐसे में क्रिकेट के कई दिग्गज और फैंस उनकी टीम में जगह मिलने पर सवाल उठा रहे थे. हालांकि गिल ने शानदार अंदाज में वापसी और अपने आलोचकों को बल्ले से मुंहतोड़ जवाब दिया.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: रांची टेस्ट से पहले इंग्लैंड टीम पर बुरी तरह भड़के एलिस्टेयर कुक, बोले- सबसे पहले बेयरस्टो को बाहर करो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
कोल इंडिया ओपन में क्षितिज नवीद कौल आगे, बारिश ने रोका दूसरे दौर का खेल
कोल इंडिया ओपन में क्षितिज नवीद कौल आगे, बारिश ने रोका दूसरे दौर का खेल
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget