एक्सप्लोरर

Ind Vs Ban: टी-20 में बांग्लादेश को धूल चटाने के बाद आज पहले टेस्ट में जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

India Vs Bangladesh: आज से भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट शुरू हो रहा है. दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है

India Vs Bangladesh: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया आज दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलने उतरेगी. यह मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. अब हाल में ही भारत ने टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका को शिकस्त दी थी. वहीं बांग्लादेश को भी कोहली एंड कंपनी तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 से हरा चुकी है. ऐसे में मेजबान टीम इस सीरीज में अपने पुराने प्रदर्शन को दोहरा कर विश्व चैम्पियनशिप में अपनी बादशाहत को कामय रखने की पुरजोर कोशिश करेगी. बांग्लादेश की नौवीं रैंकिंग है, लेकिन भारतीय टीम इस टीम को किसी भी तरह से हल्के में नहीं ले सकती. टी-20 सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने भारत को हरा दिया था. भारत ने हालांकि अगले दो मैच जीत सीरीज अपने नाम की थी. टेस्ट में एक बार फिर सभी की निगाहें रोहित शर्मा पर होंगी. दक्षिण अफ्रीका सीरीज से खेल के लंबे प्रारूप में बतौर सलामी बल्लेबाजी शुरुआत करने वाले रोहित को अपने आप को इस जगह के लिए लगातार साबित करने की जरूरत होगी. रोहित के साथ मयंक अग्रवाल ने बेहतरीन साझेदारियां की हैं. दोनों ने मिलकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 829 रन जोड़े थे. टेस्ट में भारत की बल्लेबाजी मजबूत है. वनडे और टी-20 की तरह उसका मध्य क्रम टेस्ट में कमजोर नहीं है, बल्कि मौजूदा समय के सबसे मजबूत मध्य क्रम में से एक है. कप्तान विराट कोहली ने टी-20 सीरीज में आराम किया था और अब वह तरोताजा होकर टेस्ट में लौट रहे हैं. चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा, हनुमा विहारी टीम को मध्य क्रम और निचले क्रम में लगातार मजबूती देते हुए आए हैं. विकेटकीपिंग में भारत के पास साहा के अलावा ऋषभ पंत का भी विकल्प है, लेकिन साहा को तरजीह दी जाएगी यह लगभग तय माना जा रहा है. टीम इंडिया की गेंदबाजी शानदार गेंदबाजी में भारत के मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा के साथ जाने की ज्यादा संभावना है. स्पिन में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी का खेलना तय लग रहा है. वहीं शाकिब अल हसन और तमीम इकबाल के न रहने से बांग्लादेश को काफी परेशानियां हो रही हैं. ये दोनों टेस्ट में टीम की अहम कड़ी हुआ करते थे. टेस्ट में टीम की कमान मोमिनुल हक के पास है और वह चाहेंगे कि टीम खेल के लंबे प्रारूप में भी टी-20 जैसा प्रदर्शन करे. वहीं पूर्व कप्तान और सीनियर खिलाड़ी होने के नाते मुश्फीकुर रहीम पर भी बड़ी जिम्मेदारियां होंगी. टीमें :- (संभावित) भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, ईशांत शर्मा, शुभमन गिल, ऋषभ पंत बांग्लादेश : मोमीनुल हक (कप्तान), अल-अमीन हुसैन, इमरुल कायेस, शदमान इस्लाम, सैफ हसन, महामुदुल्लाह, मोसाद्देक हुसैन, मेहेदी हसन मिराज, लिटन दास, मुश्फीकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, तइजुल इस्लाम, नईम हसन, मुस्ताफिजुर रहमान, इबादत हुसैन।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IPL 2026 के अंत तक...' अगला वर्ल्ड कप जीतने की तैयारी में गौतम गंभीर, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
'IPL 2026 के अंत तक' अगला वर्ल्ड कप जीतने की तैयारी में गौतम गंभीर, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
टीम इंडिया को एक मैच खेलने के मिले 3 करोड़, पाकिस्तान को सिर्फ 49 लाख, जानें कैसे
टीम इंडिया को एक मैच खेलने के मिले 3 करोड़, पाकिस्तान को सिर्फ 49 लाख, जानें कैसे
सूर्यकुमार यादव को अलग से कितनी प्राइज मनी मिली? जानें भारतीय कप्तान की टी20 वर्ल्ड कप से कितनी कमाई हुई
सूर्यकुमार यादव को अलग से कितनी प्राइज मनी मिली? जानें भारतीय कप्तान की टी20 वर्ल्ड कप से कितनी कमाई हुई
'सूर्यकुमार ने कॉल कर पूछा था वर्ल्ड कप जिताएगा', भारत के चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन ने खोला राज
'सूर्यकुमार ने कॉल कर पूछा था वर्ल्ड कप जिताएगा', चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन ने खोला राज

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget