एक्सप्लोरर

DAY 4 INDvsSL: शिखर-राहुल की पारियों पर खराब रौशनी का 'साया'

खराब रौशनी और बारिश की वजह से चौथे दिन एक बार फिर खेल को समय से पहले खत्म करना पड़ा. दिन का खेल खत्म होने से पहले केएल राहुल और शिखर धवन के बीच हुई शानदार 166 रनों की साझेदारी की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 49 रनों की बढ़त हासिल कर ली है.

नई दिल्ली/कोलकाता: खराब रौशनी और बारिश की वजह से चौथे दिन एक बार फिर खेल को समय से पहले खत्म करना पड़ा. दिन का खेल खत्म होने से पहले केएल राहुल और शिखर धवन के बीच हुई शानदार 166 रनों की साझेदारी की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 49 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. चौथे दिन की समाप्ती पर भारतीय टीम 171/1 रन बनाकर खेल रही है. जबकि केएल राहुल(73 रन) और चेतेश्वर पुजारा(2 रन) क्रीज़ पर जमे हुए हैं. भारत ने शिखर धवन (94) के रूप में अपना दिन का एकमात्र विकेट खोया. धवन पांच रनों से शतक के चूक गए. उन्होंने 116 गेंदें खेलीं और 11 चौकें के साथ दो छक्के भी लगाए. उन्हें दासुन शनाका ने विकेट के पीछे निरोशन डिकवेला के हाथों कैच कराया. इससे पहले, श्रीलंका ने भारत को पहली पारी में 171 रनों पर समेट दिया था और अपनी पहली पारी में 294 रनों का स्कोर बनाते हुए 122 रनों की बढ़त ले ली थी. मेहमान टीम को बढ़त दिलाने में रंगना हेराथ (67), लाहिरू थिरिमाने (51) और एंजेलो मैथ्यूज (52) की अर्धशतकीय पारियों का हाथ रहा. कल के खेल से आगे खेलते हुए आज श्रीलंकाई पुछल्ले क्रम के बल्लेबाज़ों ने अच्छी बल्लेबाज़ी कर टीम को अहम 122 रनों की बढ़त दिलाई. लेकिन लंच के सेशन के बाद भारतीय गेंदबाज़ों ने मुकाबले टीम इंडिया की वापसी करवाते हुए श्रीलंकाई टीम को समेट दिया. भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी ने 4-4 विकेट अपने नाम किए. जबकि तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव को 2 विकेट मिले. भारतीय टीम का कोई भी स्पिनर अपनी छाप छोड़ने में नाकामयाब रहा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान क्रिकेट में नया हंगामा, टी20 वर्ल्ड कप खेल गए अनफिट खिलाड़ी; लिस्ट में बाबर आजम भी
पाकिस्तान क्रिकेट में नया हंगामा, टी20 वर्ल्ड कप खेल गए अनफिट खिलाड़ी
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ; जानें ताजा अपडेट
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ
India vs Pakistan: एक बार फिर आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, इस देश में होगी चिर प्रतिद्वंद्वियों की भिड़ंत
एक बार फिर आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, इस देश में होगी चिर प्रतिद्वंद्वियों की भिड़ंत

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget