एक्सप्लोरर

IPL 2021: इस साल केकेआर की टीम की तरफ से खेलेंगे हरभजन सिंह, सामने आया ये बड़ा बयान

अनुभवी ऑफ स्पिनर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2021 की नीलामी में अपने बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में खरीदा था. वह व्यक्तिगत कारणों से लीग के आखिरी सीज़न खेलने से चूक गए थे.

IPL 2021: आईपीएल से ठीक पहले भारतीय अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह का एक बड़ा बयान सामने आया है. हरभजन सिंह ने कहा है कि उन्हें अब किसी को कुछ भी साबित नहीं करना है, इसलिए वह इस सीजन का आनंद लेंगे. अनुभवी ऑफ स्पिनर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2021 की नीलामी में अपने बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में खरीदा था. वह व्यक्तिगत कारणों से लीग के आखिरी सीज़न से चूक गए थे.

केकेआर तीसरी फ्रेंचाइजी होगी जिसके लिये हरभजन खेलते नजर आएंगे. वह 2008 से 2017 तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे. 2018 और 2019 के आईपीएल सीजन में वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे. भज्जी इस सीजन केकेआर की टीम से खेलते नजर आएंगे. उन्होंने कहा कि वह फ्रेंचाइजी के साथ अपने खेल का आनंद लेना चाहते हैं और अच्छा खेलना चाहते हैं.

उन्होंने कहा कि लोग सोचते हैं कि मैं क्यों खेल रहा हूं. लेकिन यह आपकी राय है. जहां से मैं खुद को देखता हूं, मैं खेलना चाहता हूं और मैं खेलूंगा. मुझे किसी को कुछ साबित करने की आवश्यकता नहीं है. मेरा इरादा अच्छी तरह से खेलना है.

हरभजन 700 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट चटका चुके हैं, साल 2016 के बाद से वह भारत के लिए नहीं खेले हैं. हालांकि, आईपीएल में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. विशेषकर 2019 में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था. उस सीजन के दौरान उन्होंने अपने 11 मैचों में 16 विकेट लिए थे.

ऑफ-स्पिनर ने फिटनेस पर बात करते हुए कहा कि मैंने अपने लिए एक मानक निर्धारित किया है. अगर मैं उस पर खरा नहीं उतरता तो मैं किसी और को नहीं बल्कि खुद को दोषी ठहराऊंगा. मैं खुद से सवाल करुंगा कि मैंने उतना प्रयास किया जितनी आवश्यकता थी. मुझे पता है कि मैं फिट हूं. हां, मैं अब 20 साल का नहीं हूं और मैंने तब जैसा प्रशिक्षण लिया था, वैसा नहीं करुंगा. लेकिन हां, एक 40 वर्षीय के रूप में, मुझे पता है कि मैं फिट हूं और निश्चित रूप से इस स्तर पर सफल होने के लिए जो करना है वह जरूर करूंगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 में आखिरी बार खेलेंगे ये 4 दिग्गज? टूर्नामेंट के बाद ले सकते हैं संन्यास
IPL 2026 में आखिरी बार खेलेंगे ये 4 दिग्गज? टूर्नामेंट के बाद ले सकते हैं संन्यास
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
IPL Highest Partnerships: IPL इतिहास की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, इस मैच में तो दो बल्लेबाजों ने मिलकर मचाया था तूफान
IPL इतिहास की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, इस मैच में तो दो बल्लेबाजों ने मिलकर मचाया था तूफान
Formula 1 Standings 2026: चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jammu Kashmir Terrorist: जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी
जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी
Saharsa News: 'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
Israel-US Iran War Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
30 साल पहले बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, बोला- पहले काम तो करो, खुद ही स्ट्रगल कर रहे
30 साल पहले बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, बोला- पहले काम तो करो, खुद ही स्ट्रगल कर रहे
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
Embed widget