एक्सप्लोरर

IPL 2025: अभिषेक पोरेल ने राजस्थान के गेंदबाज को बुरी तरह धोया, एक ही ओवर में जड़े 23 रन, देखते रह गए तुषार देशपांडे

DC vs RR IPL 2025: अभिषेक पोरेल ने राजस्थान रॉयल्स से पहले मुंबई और चेन्नई के खिलाफ भी अच्छी पारी खेली. हालांकि वे इस दौरान अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए.

DC vs RR IPL 2025: अभिषेक पोरेल दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक बैटर हैं और वे यह कई मौकों पर साबित कर चुके हैं. अभिषेक ने दिल्ली के लिए आईपीएल 2025 में भी अच्छा परफॉर्म किया है. उन्होंने बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 32 रनों की पारी खेली. अभिषेक ने इस पारी के दौरान एक ही ओवर में 23 रन बना डाले. उन्होंने राजस्थान के गेंदबाज तुषार देशपांडे की धुलाई कर दी.

अभिषेक दिल्ली के लिए जैक फ्रेजर मैकगर्क के साथ ओपनिंग करने आए थे. उन्होंने इस दौरान 37 गेंदों का सामना करते हुए 49 रन बनाए. पोरेल ने इस पारी के दौरान 5 चौके और 1 छक्का लगाया. राजस्थान की ओर से पारी का दूसरा ओवर तुषार देशपांडे लेकर आए. अभिषेक ने ओवर की पहली दो गेंदों पर लगातार चौके लगाए. इसके बाद तीसरी गेंद पर छक्का लगा दिया. उन्होंने फिर चौथी और पांचवीं गेंद पर चौका लगा दिया.

अभिषेक की विस्फोटक बैटिंग ने चौंकाया -

अभिषेक की विस्फोटक बैटिंग देखकर राजस्थान का खेमा ठंडा पड़ गया. तुषार देशपांडे छक्का लगने के बाद देखते ही रह गए. वे इसके बाद भी कुछ खास नहीं कर सके. हालांकि उन्होंने ओवर आखिरी गेंद पर सिर्फ 1 रन ही दिया.

पोरेल का इस सीजन ऐसा रहा है प्रदर्शन -

अभिषेक पोरेल ने इस सीजन में अच्छा परफॉर्म किया है. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 34 रन बनाए थे. इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 33 रनों की पारी खेली. पोरेल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी 33 रन बनाए थे. अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 49 रन बनाए. वे अर्धशतक लगाने से चूक गए.

दिल्ली ने दर्ज की है लगातार चार जीत -

बता दें कि दिल्ली ने आईपीएल 2025 में लगातार चार मैच जीते. उसने लखनऊ, हैदराबाद, चेन्नई और आरसीबी को हराया था. हालांकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत नहीं मिली. मुंबई ने यह मैच 12 रनों से जीत लिया था.

यह भी पढ़ें : DC vs RR IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के डूबे 9 करोड़, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की वजह से लगा चूना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget