एक्सप्लोरर

अक्षर पटेल होंगे दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान? IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले हुआ बहुत बड़ा खुलासा

IPL 2025 Delhi Capitals Captain: आईपीएल 2025 से पूर्व दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया है. अब टीम को एक नए कप्तान की तलाश है.

Axar Patel Delhi Capitals Captain IPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पूर्व दिल्ली कैपिटल्स ने कुल चार खिलाड़ियों को रिटेन किया था. इन 4 खिलाड़ियों के नाम अक्षर पटेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल और कुलदीप यादव हैं. ऑक्शन की तारीख करीब आ रही है और ऋषभ पंत के रिलीज होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर दिल्ली फ्रैंचाइजी किस प्लेयर को अपना कप्तान बना सकती है. अब एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें अक्षर पटेल को दिल्ली का कप्तान बनाए जाने का दावा हुआ है.

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार अक्षर पटेल आगामी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभाल सकते हैं. याद दिला दें कि आईपीएल 2024 में जब ऋषभ पंत को तीन बार स्लो ओवर-रेट के कारण RCB के खिलाफ मैच से सस्पेंड किया गया था, तब पंत की जगह अक्षर पटेल ने दिल्ली की कप्तानी की थी. अक्षर पटेल को आगामी सीजन के लिए 16.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है. इसलिए वो दिल्ली द्वारा रिटेन हुए सबसे महंगे खिलाड़ी भी हैं. यह संकेत भी है कि दिल्ली फ्रैंचाइजी अक्षर पर भरोसा जताने के लिए तैयार है.

दिल्ली के स्टार बन चुके हैं अक्षर पटेल

अक्षर पटेल 2019 से ही दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने DC फ्रैंचाइजी का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल 82 मैच खेले हैं, जिनमें उनके नाम 967 रन और 62 विकेट हैं. आईपीएल में उन्होंने सबसे ज्यादा सफलता दिल्ली के लिए खेलते हुए पाई है. इससे पूर्व उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए 68 मैचों में 686 रन बनाने के अलावा 61 विकेट भी चटकाए थे.

यदि अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी मिलती है तो वो IPL में दिल्ली टीम की कप्तानी करने वाले भारत के पहले ऑलराउंडर खिलाड़ी होंगे. जेम्स होप्स और जेपी डुमिनी, ऐसे दो ऑलराउंडर प्लेयर रहे जो दिल्ली की कप्तानी कर चुके हैं लेकिन अब तक किसी भारतीय ऑलराउंडर ने ऐसा नहीं किया है. वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर जैसे बल्लेबाज और जहीर खान जैसा दिग्गज गेंदबाज भी DC की कमान संभाल चुका है. मगर अक्षर एक ऑलराउंडर खिलाड़ी होकर कप्तानी का भार संभालते हुए इतिहास रच सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

पिछले सीजन मिले करोड़ों, इस बार की नीलामी में रह सकते हैं अनसोल्ड; मेगा ऑक्शन में इन खिलाड़ियों को लगेगा झटका

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RR vs MI Live Highlights: गुवाहाटी में बारिश के बाद जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी मुंबई, राजस्थान ने 27 रन से जीता मैच
गुवाहाटी में बारिश के बाद जायसवाल और सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी मुंबई, राजस्थान 27 रन से जीता
राजस्थान ने लगाई जीत की हैट्रिक, बड़े-बड़े सितारों से सजी मुंबई इंडियंस को 27 रनों से चटाई धूल
राजस्थान ने लगाई जीत की हैट्रिक, बड़े-बड़े सितारों से सजी मुंबई इंडियंस को 27 रनों से चटाई धूल
राजस्थान की धुआंधार बैटिंग, जायसवाल-वैभव की आंधी में उड़ी MI, 11 ओवर में ठोके 150 रन
राजस्थान की धुआंधार बैटिंग, जायसवाल-वैभव की आंधी में उड़ी MI, 11 ओवर में ठोके 150 रन
Watch: बुमराह की पहली गेंद पर छक्का, वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार वीडियो वायरल, देखें
बुमराह की पहली गेंद पर छक्का, वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार वीडियो वायरल

वीडियोज

Pawan Khera Controversy: Himanta की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट का आरोप लगाना पड़ा भारी | Assam Police
Iran Israel War Updates: महायुद्ध के बीच बड़ी खबर..Train सफर पर बड़ा अपडेट! | Donald Trump
Iran Israel War: US Pilot Rescue Operation पर Trump का बड़ा खुलासा! | Iran Israel Ceasefire
US Rescue Mission In Iran: आसानी से नहीं मिला America का Pilot..Rescue Operation पर बड़ा खुलासा!
Trump Ultimatum to Iran: आज रात ईरान खत्म? Trump की चेतावनी से हड़कंप! | Iran Israel War Ceasefire

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: ‘अगले 48 घंटे तक जहां हैं, वहीं रहें’, ट्रंप की धमकी के बीच ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी
‘अगले 48 घंटे तक जहां हैं, वहीं रहें’, ट्रंप की धमकी के बीच ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी
राजस्थान की धुआंधार बैटिंग, जायसवाल-वैभव की आंधी में उड़ी MI, 11 ओवर में ठोके 150 रन
राजस्थान की धुआंधार बैटिंग, जायसवाल-वैभव की आंधी में उड़ी MI, 11 ओवर में ठोके 150 रन
बीजेपी ने पुलिस और EC दोनों के पास मल्लिकार्जुन खरगे की दर्ज कराई शिकायत, ऐसा क्या कह दिया कांग्रेस अध्यक्ष ने?
बीजेपी ने पुलिस और EC दोनों के पास मल्लिकार्जुन खरगे की दर्ज कराई शिकायत, ऐसा क्या कह दिया कांग्रेस अध्यक्ष ने?
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक मामले में एक्शन, SI और ASI सस्पेंड, स्पीकर ने दिए थे सख्त निर्देश
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक मामले में एक्शन, SI और ASI सस्पेंड
मुर्शिदाबाद, मालदा, नदिया में सबसे ज्यादा कटे वोटर्स के नाम, जानें जिलेवार वोटर्स कटौती का पूरा हिसाब
मुर्शिदाबाद, मालदा, नदिया में सबसे ज्यादा कटे वोटर्स के नाम, जानें जिलेवार वोटर्स कटौती का पूरा हिसाब
होमटाउन में रश्मिका-विजय का ग्रैंड रिसेप्शन, हाथों में हाथ डाल रोमांटिक एंट्री ने लूटी महफिल, देखें तस्वीरें
होमटाउन में रश्मिका-विजय का ग्रैंड रिसेप्शन, हाथों में हाथ डाल रोमांटिक एंट्री ने लूटी महफिल, देखें तस्वीरें
इस कंपनी ने कर दिया धमाका, सिर्फ एक रुपये में दे रही नई सिम और डेली 2GB डेटा समेत कई बेनेफिट्स
इस कंपनी ने कर दिया धमाका, सिर्फ एक रुपये में दे रही नई सिम और डेली 2GB डेटा समेत कई बेनेफिट्स
अब और नहीं सहा जाता, 8 साल से अमेरिका में रह रहे इस शख्स ने किया भारत लौटने का फैसला, इंटरनेट भी हैरान
अब और नहीं सहा जाता, 8 साल से अमेरिका में रह रहे इस शख्स ने किया भारत लौटने का फैसला, इंटरनेट भी हैरान
Embed widget