एक्सप्लोरर

IPL 2025 New Rule: स्लो ओवर रेट की वजह से कप्तान पर नहीं लगेगा बैन, BCCI ने सजा का निकाला नया तरीका

IPL 2025 rule for slow over rate: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर एक मैच का प्रतिबंध लगा था. लेकिन अब किसी टीम के कप्तान पर स्लो ओवर रेट की वजह से प्रतिबंध नहीं लगेगा.

IPL 2025 New Rule: आईपीएल 2025 से पहले कई नियम बदल गए हैं. बीसीसीआई ने गेंद पर लार लगाने पर लगे बैन को हटा दिया है. इसके साथ ही और भी नियम बदले हैं. इस बीच स्लो ओवर रेट के नियम में बड़ा बदलाव हुआ है. एक रिपोर्ट के मुताबिक अब स्लो ओवर रेट की वजह से किसी भी कप्तान पर प्रतिबंध नहीं लगेगा. इसके बदले सजा का दूसरा तरीका निकाला गया है. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर एक मैच का बैन लग चुका है.

दरअसल मुंबई के कप्तान पांड्या पर पिछले सीजन के एक मैच के बाद एक मैच का प्रतिबंध लगा था. पांड्या आईपीएल 2025 के पहले मैच में इसी वजह से नहीं खेल पाएंगे. पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने स्लो ओवर रेट से जुड़े नियम को तोड़ा था. लेकिन अब किसी कप्तान पर बैन नहीं लगेगा. क्रिकबज की एक खबर के मुताबिक बीसीसीआई ने स्लो ओवर रेट के नियम को बदल दिया है. अब किसी कप्तान पर बैन के बदले उसके खाते में डीमेरिट पॉइंट जोड़ दिया जाएगा.

कप्तान पर लग सकता है मैच फीस का जुर्माना -

अब स्लो ओवर रेट की वजह से कप्तान पर बैन नहीं लगेगा. लेकिन डीमेरिट पॉइंट को लेकर नियम बन गया है. अगर लेवल 1 का अपराध हुआ तो कप्तान पर डीमेरिट पॉइंट के साथ 25 से 75 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगेगा. अगर लेवल 2 का अपराध हुआ तो 4 डीमेरिट पॉइंट जोड़े जाएंगे. कप्तान को 4 डीमेरिट पॉइंट मिलने के बाद उस पर 100 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना भी लगाया जा सकता है. 

इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर भी मिला अपडेट -

बीसीसीआई ने कई नियम बदले हैं. लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर नियम अभी भी लागू रहेगा. टीमें इसका इस्तेमाल कर सकेंगी. बता दें कि आईपीएल 2025 का 22 मार्च से आगाज हो रहा है. सीजन का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. सीजन का फाइनल मैच 25 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. दूसरा क्वालीफायर भी इसी मैदान पर होगा.

यह भी पढ़ें : Jasprit Bumrah Update: IPL 2025 से पहले NCA पहुंचे जसप्रीत बुमराह, मुंबई इंडियंस के लिए गुड न्यूज, जानें कब होगी वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget