एक्सप्लोरर

एमएस धोनी कब लेंगे IPL से रिटायरमेंट? CSK के हेड कोच ने कर दिया खुलासा; बयान कर देगा हैरान

MS Dhoni Retirement: IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच को देखने एमएस धोनी का पूरा परिवार पहुंचा था. इससे धोनी के IPL से रिटायर होने की अटकलों ने तूल पकड़ा है.

Stephen Fleming on MS Dhoni IPL Retirement: IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच को देखने एमएस धोनी का पूरा परिवार आया था. माता-पिता, पत्नी साक्षी धोनी और उनकी बेटी भी चेपॉक मैदान में मौजूद रही. जैसे ही धोनी के परिवार की तस्वीरें सामने आईं, वैसे ही एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट की अटकलों ने तूल पकड़ लिया था. अब चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी की रिटायरमेंट पर बड़ा बयान जारी किया है.

क्या धोनी हो रहे हैं रिटायर? कोच का आया बयान

दिल्ली कैपिटल्स की चेन्नई सुपर किंग्स पर 25 रनों की जीत के बाद पोस्ट-मैच कॉन्फ्रेंस में स्टीफन फ्लेमिंग से एमएस धोनी की IPL से रिटायरमेंट पर सवाल पूछा गया. इसके जवाब में उन्होंने कहा, "यह मेरा काम नहीं है कि मैं किसी की रिटायरमेंट पर बयान दूं. मुझे इसका कोई आइडिया नहीं है. मैं उनके साथ काम करने का अब भी आनंद ले रहा हूं. वो अब भी अच्छा खेल रहे हैं. मैं इस बारे में उनसे पूछता भी नहीं हूं."

धोनी की धीमी पारी बनी मुसीबत की जड़

दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 184 रनों का लक्ष्य रखा था. CSK की शुरुआत बेहद खराब रही और 15वें ओवर में जाकर टीम ने 100 रनों का आंकड़ा छुआ था. धोनी 11वें ओवर में तब बैटिंग करने आए जब चेन्नई को 56 गेंदों में जीत के लिए 110 रन चाहिए थे. उस समय तक विजय शंकर क्रीज पर सेट हो चुके थे और धोनी 43 की उम्र में भी तूफानी पारी खेलने में सक्षम हैं. ऐसे में चेन्नई को आसान जीत दर्ज करनी चाहिए थी.

मगर धोनी के बैटिंग पर आने के बाद चेन्नई की टीम करीब 10 ओवरों में सिर्फ 84 रन ही बना पाई. धोनी ने केवल 115 के स्ट्राइक रेट से 26 गेंद में सिर्फ 30 रन बनाए. वहीं विजय शंकर को देख ऐसा लगा जैसे वो टी20 में टेस्ट वाली बैटिंग कर रहे हों. उन्होंने करीब 128 के स्ट्राइक से खेलते हुए 54 गेंद में 69 रन बनाए.

यह भी पढ़ें:

पिता नहीं चाहते थे क्रिकेटर बनें एमएस धोनी, फिर 'थाला' के जीवन में हुआ चमत्कार; आज करोड़ों में खेलता है परिवार

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget