एक्सप्लोरर

IPL 2023 Final: फाइनल से पहले सामने आया सीएसके की कामयाबी राज, कोच फ्लेमिंग ने किया चौंकाने वाला खुलासा

IPL 2023 Final: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में सीएसके फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है. सीएसके की कामयाबी की वजह अब सामने आई है.

IPL 2023 Final: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर गुजरात टाइटन्स के साथ है. चेन्नई सुपर किंग्स की नज़रें रिकॉर्ड पांचवीं बार खिताब जीतने पर हैं. सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने फाइनल मुकाबले से पहले टीम की कामयाबी का राज खोला है. फ्लेमिंग का कहना है कि सीएसके की नज़र हमेशा खिताब जीतने पर रहती है.

फ्लेमिंग ने फाइनल मुकाबले से पहले सीएसके के सफर के बारे में बात की है. सीएसके के कोच ने कहा, ''यह बहुत मुश्किल है कि हम ज्यादा आगे के बारे में नहीं देखें और खिताब को जीतने के बारे में नहीं सोचें. हम हमेशा इसका हिस्सा बनना चाहते हैं और हम इसका हिस्सा बनने के लिए ही कोशिश करते हैं. हमने हमारे लिए यही पैमान सेट किया है.''

फ्लेमिंग ने आगे कहा, ''टूर्नामेंट के अंत तक पहुंचते हुए हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती उत्साह को काबू में रखकर वर्तमान में बने रहने की होती है. हम वही करने की कोशिश कर रहे हैं. गुजरात की टीम बहुत शानदार रही है. इस सीजन में गुजरात ने लगातार सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है. हम ज्यादा बड़े सपने नहीं देख सकते. लेकिन यही करने के लिए हम यहां पर आए हैं.''

सीएसके का यादगार सफर

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर कमाल का रहा है. पिछले साल सीएसके को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा था और प्वाइंट्स टेबल में टीम ने 9वें स्थान पर फिनिश किया था. हालांकि सीजन के अंत में धोनी ने फैंस से जोरदार वापसी का वादा किया था. धोनी इस वादे को पूरा करने में कामयाब रहे हैं और उन्होंने सीएसके को रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में पहुंचा दिया.

बतौर खिलाड़ी भी धोनी के लिए फाइनल मुकाबला बेहद अहम होने वाला है. धोनी 11वीं बार आईपीएल फाइनल का हिस्सा बनने जा रहे हैं. कोई और खिलाड़ी इस रिकॉर्ड के आस पास भी नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget