एक्सप्लोरर

CSK vs LSG: लखनऊ से बदला लेने के लिए इन 11 खिलाड़ियों को मौका दे सकती है CSK, जानें किसका कटेगा पत्ता

CSK Playing 11: आईपीएल 2024 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला होगा. जानिए इस मैच में चेन्नई की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

CSK Playing XI: आईपीएल 2024 में आज केएल राहुल की लखनऊ सुपर जायंट्स एमएस धोनी के गढ़ में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी. इस सीजन लखनऊ ने अपने घर पर चेन्नई को बुरी तरह हराया था. ऐसे में चेपॉक में चेन्नई हिसाब बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. जानिए इस मैच में चेन्नई की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

चेन्नई और लखनऊ के बीच मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैदान स्पिनर्स के लिए काफी मददगार रहता है. वहीं चेन्नई जब यहां खेलती है तो उसे हराना मुश्किल ही नहीं लगभग नामुमकिन हो जाता है. धोनी हमेशा इस मैदान पर तीन स्पिनर्स के साथ उतरते थे. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि आज गायकवाड़ क्या फैसला लेते हैं. 

लखनऊ के खिलाफ चेन्नई की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो रचिन रवींद्र और ऋतुराज गायकवाड़ एक बार फिर पारी की शुरुआत करते नज़र आ सकते हैं. पिछले कुछ मैचों से अजिंक्य रहाणे ओपनिंग कर रहे थे. हालांकि, यह फैसला उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था. ऐसे में रहाणे वापस से तीन नंबर पर खेल सकते हैं. 

इसके अलावा एक बड़ा बदलाव यह भी हो सकता है कि महेश तीक्षणा अंतिम ग्यारह में वापसी कर सकते हैं. चेन्नई ने चेपॉक में जब कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था तो महेश तीक्षणा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे. आज फिर वह स्पिन विभाग की लीड कर सकते हैं. हालांकि, तीक्षणा तो अगर मौका मिलता है तो फिर मोईन अली को बेंच पर बैठना पड़ेगा. वहीं तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना आज इम्पैक्ट प्लेयर हो सकते हैं. 

लखनऊ के खिलाफ चेन्नई की संभावित प्लेइंग इलेवन- रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे और महेश तीक्षणा

इम्पैक्ट प्लेयर- मथीशा पथिराना

यह भी पढ़ें-

IPL 2024: 8 मैचों में 5 हार... अब प्लेऑफ में कैसे पहुंच सकती है हार्दिक की मुंबई इंडियंस? जानिए समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 Start Date: आईपीएल 2026 के शेड्यूल पर बड़ा अपडेट, आज BCCI कब कर सकता है घोषणा, जानिए
IPL 2026 Start Date: आईपीएल 2026 के शेड्यूल पर बड़ा अपडेट, आज BCCI कब कर सकता है घोषणा, जानिए
Watch: हाथ में बल्ला, फिर अचानक पिच पर खड़े होकर डांस करने लगे एमएस धोनी, वीडियो हुआ वायरल
हाथ में बल्ला, फिर अचानक पिच पर खड़े होकर डांस करने लगे एमएस धोनी, वीडियो हुआ वायरल
अब IPL 2026 में लखनऊ को कोई नहीं रोक पाएगा? LSG के साथ आए श्री गणेश; नया अपडेट शुभ भी और विजयी भी
अब IPL 2026 में लखनऊ को कोई नहीं रोक पाएगा? LSG के साथ आए श्री गणेश; नया अपडेट शुभ भी और विजयी भी
IPL 2026 के शेड्यूल पर आ गया बहुत बड़ा अपडेट, BCCI लेने वाला है ये फैसला; पूरी दुनिया होगी हैरान
IPL 2026 के शेड्यूल पर आ गया बहुत बड़ा अपडेट, BCCI लेने वाला है ये फैसला; पूरी दुनिया होगी हैरान

वीडियोज

Iran हो रहे ताबड़तोड़ हमले..Mojtaba के Supreme Leader बनते ही भारी तबाही | Iran Vs US-Israel War
Parliament Session: मिडिल ईस्ट संकट पर संसद में टकराव विपक्ष का हंगामा ! | PM Modi | Rahul Gandhi
Iran Israel War News Update : Mojtaba Khamenei पर ट्रंप का बड़ा बयान । Trump । Netnyahu
Iran Israel War Update: अमेरिका में तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार | Mojtaba Khamenei | Trump
Sandeep Chaudhary: BJP की चाल पर प्रवक्ताओं का बड़ा विश्लेषण | Bihar |Nitish

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
क्यों जैन समुदाय को ठेस पहुंचाना चाहते हैं? प्याज और लहसुन को लेकर वकील की ये मांग सुन CJI को आया गुस्सा
Delhi Politics: दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
दिल्ली में फिर होंगे विधानसभा चुनाव? AAP सांसद संजय की मांग से सियासी हलचल
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई? राकेश बेदी ने बताई इसके पीछे की वजह
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' करेगी रिकॉर्ड तोड़ कमाई? राकेश बेदी ने बताई इसके पीछे की वजह
ईशान किशन पर टूटा था गमों का पहाड़, दो दिन पहले परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
ईशान पर टूटा था गमों का पहाड़, परिवार में हुईं 2 मौतें; फिर भी देश को जिताया वर्ल्ड कप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
नेपाल चुनाव में छाए JNU से पढ़े अमरेश सिंह, जानें किस चीज में की है पढ़ाई?
नेपाल चुनाव में छाए JNU से पढ़े अमरेश सिंह, जानें किस चीज में की है पढ़ाई?
इस सरकारी स्कीम में मिलता है FD से ज्यादा रिटर्न, पेंशन का भी हो जाता है जुगाड़
इस सरकारी स्कीम में मिलता है FD से ज्यादा रिटर्न, पेंशन का भी हो जाता है जुगाड़
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
Embed widget