एक्सप्लोरर

CSK vs MI Match Prediction: हेड टू हेड रिकॉर्ड में चेन्नई पर मुंबई हावी, जानें आज किसका पलड़ा है भारी

MI vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 37 मुकाबले हुए हैं. इनमें मुंबई इंडियंस के हिस्से ज्यादा जीत आई हैं.

MI vs CSK Head To Head: IPL में आज (6 मई) दोपहर मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर होगी. इंडियन प्रीमियर लीग की इन दो सबसे सफल टीमों के बीच होने वाले मुकाबले को IPL का अल क्लासिको नाम दिया जाता है. अब तक हुए 15 आईपीएल में 5 बार मुंबई और 4 बार चेन्नई ने टाइटल जीते हैं. ऐसे में जब भी यह टीमें टकराती हैं तो मुकाबला हाई वोल्टेज का रहता है.

वैसे, दोनों टीमों के बीच अब तक हुए मुकाबलों में मुंबई की टीम चेन्नई पर हावी रही है. इन दोनों टीमों के बीच कुल 37 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें 21 मुकाबले मुंबई इंडियंस ने जीते हैं और 16 मैच चेन्नई सुपर किंग्स के हाथ लगे हैं. हालांकि पिछले पांच में से तीन मैच चेन्नई के नाम रहे हैं. इस सीजन में भी यह दोनों टीमें भिड़ चुकी हैं. 8 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 11 गेंद बाकी रहते 7 विकेट से मात दी थी.

CSK: ताकत और कमजोरी
चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी में काफी गहराई है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एमएम धोनी यहां आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आ रहे हैं. चेन्नई के लगभग सभी बल्लेबाज अच्छी लय में भी नजर आ रहे हैं. चेन्नई का स्पिन अटैक भी ठीक-ठाक रहा है. इस टीम में केवल तेज गेंदबाजी थोड़ी कमजोर नजर आई है. CSK के तेज गेंदबाजों ने इस सीजन खूब रन लुटाए हैं. हालांकि दीपक चाहर की वापसी से इस टीम का फास्ट बॉलिंग डिपार्टमेंट थोड़ा मजबूत हुआ है.

MI: ताकत और कमजोरी
मुंबई इंडियंस के लिए भी बल्लेबाज ही कारगर साबित हुए हैं. इस टीम के नंबर-1 से लेकर नंबर-6 तक सभी बल्लेबाज इस सीजन ताबड़तोड़ अंदाज में रन जुटा रहे हैं. स्पिन डिपार्टमेंट भी ठीक-ठाक है लेकिन तेज गेंदबाजी यहां भी कमजोर है. मुंबई ने इस सीजन भी पिछली बार की तरह ही कई तेज गेंदबाजों को मौका दिया है लेकिन ज्यादातर तेज गेंदबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं. पिछले मैच में जोफ्रा आर्चर की भी जमकर धुनाई हुई थी.

आज किसका पलड़ी भारी?
चेपॉक को CSK का किला माना जाता है. यहां पर हमेशा येलो जर्सी के जीतने की उम्मीद ही ज्यादा रहती है. हालांकि इस सीजन राजस्थान और पंजाब ने इस टीम को यहां पर मात दी है. फिर मुंबई तो कई बार चेन्नई को चेपॉक में हरा चुकी है. ऐसे में चेन्नई को अपने होम ग्राउंड का ज्यादा फायदा मिलते नहीं दिख रहा है. फिर मुंबई इंडियंस की टीम भी अब अपने लय में आ चुकी हैं. CSK की टीम पहले से ही अच्छे फॉर्म में हैं. ऐसे में आज दोनों टीमें बराबरी की नजर आ रही हैं. इन टीमों की बल्लेबाजी और स्पिन अटैक अच्छा है, जिस टीम के तेज गेंदबाज कसी हुई गेंदबाजी करेंगे, उस टीम को सफलता हासिल होगी. वैसे यह मुकाबला CSK के पक्ष में जाता हुआ नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें...

Lucknow Pitch IPL 2023: जल्दबाजी में हुआ रिनोवेशन पड़ गया उल्टा, अब फिर से तैयार की जा सकती है लखनऊ की पिच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PCB चीफ मोहसिन नकवी की बेटी से होगा सलमान आगा का निकाह? वायरल तस्वीर से मची खलबली; जानें हकीकत
PCB चीफ मोहसिन नकवी की बेटी से होगा सलमान आगा का निकाह? वायरल तस्वीर से मची खलबली
MI vs KKR IPL 2026 Live Score: 14 साल का रिकॉर्ड मुंबई के खिलाफ, कोलकाता के लिए राह आसान; आज किसकी होगी जीत?
LIVE: 14 साल का रिकॉर्ड मुंबई के खिलाफ, कोलकाता के लिए राह आसान; आज किसकी होगी जीत?
आज कोलकाता से हार जाएगी मुंबई इंडियंस? 14 साल का रिकॉर्ड MI के खिलाफ; देखें होश उड़ाने वाले आंकड़े
आज कोलकाता से हार जाएगी मुंबई इंडियंस? 14 साल का रिकॉर्ड MI के खिलाफ; देखें आंकड़े
MI vs KKR: आज मुंबई और कोलकाता में भिड़ंत, कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग इलेवन
आज मुंबई और कोलकाता में भिड़ंत, कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग इलेवन

वीडियोज

शाहिद कपूर या सलमान खान कौन होगा आने वाली फिल्म Duffer का लीड एक्टर?
Dhurandhar: The Revenge, “Sankalp” वेब सीरीज,एक्शन और इमोशन का धमाका
Iran US Israel War: USS त्रिपोली में 3500 अमेरिकी सैनिक मौजूद, US की बड़ी तैयारी | America | Trump
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu
US Israel Iran War 30th day: भीषण वार-पलटवार..जंग और तबाही का मंजर | Donald Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 48 F-35 फाइटर जेट्स तैनात करेगा अमेरिका, ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला, चीन-रूस-उत्तर कोरिया की बढ़ी टेंशन!
जापान में 48 F-35 फाइटर जेट्स तैनात करेगा अमेरिका, ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला, चीन-रूस की बढ़ी टेंशन!
Bihar Board Result: बांका की पुष्पांजलि ने 10वीं में 98.4% अंकों के साथ किया बिहार टॉप, बताया क्या बनने का है सपना?
बांका की पुष्पांजलि ने 10वीं में 98.4% अंकों के साथ किया बिहार टॉप, बताया क्या बनने का है सपना?
शादी के बंधन में बंधे 'बिग बॉस' फेम रजत दलाल, फोटोज शेयर कर दिखाई झलक, लिखा खास नोट
शादी के बंधन में बंधे 'बिग बॉस' फेम रजत दलाल, फोटोज शेयर कर दिखाई झलक, लिखा खास नोट
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
West Bengal Election 2026: 'BJP लोगों को मछली, मांस और अंडा...' पश्चिम बंगाल की चुनावी रैली में ममता बनर्जी का जोरदार हमला
'BJP लोगों को मछली, मांस और...' बंगाल की रैली में ममता का पलटवार, केंद्र को लेकर क्या कहा?
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
रील बनाते-बनाते आंटी पर गिर गया खौलती दाल का पतीला, सेकंडों में निकली सारी हीरोपंती, वीडियो वायरल
रील बनाते-बनाते आंटी पर गिर गया खौलती दाल का पतीला, सेकंडों में निकली सारी हीरोपंती, वीडियो वायरल
आंधी-बारिश या तूफान में नहीं होगा नुकसान, सरकार की इस स्कीम से मिलेगा पूरा मुआवजा
आंधी-बारिश या तूफान में नहीं होगा नुकसान, सरकार की इस स्कीम से मिलेगा पूरा मुआवजा
Embed widget