एक्सप्लोरर

CSK vs MI: मुकेश चौधरी की धारदार गेंदबाजी से मुंबई के दिग्गज हुए फेल, चेन्नई को मिला 156 रनों का लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद ख़राब रही. सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा बिना खाता खोले मुकेश चौधरी का शिकार बन गए.

CSK VS MI: आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 33वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का सामना मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से हो रहा है. इस मैच में मुंबई ने शुरूआती झटकों से उभरने के बाद 20 ओवर में  7 विकेट खोकर 155   रन बनाए हैं. इससे पहले चेन्नई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 43 गेंदों में नाबाद 51 रनों की पारी खेलो. 

टॉप आर्डर हुआ फेल  

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई की शुरुआत बेहद ख़राब रही. सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा बिना खाता खोले मुकेश चौधरी का शिकार बन गए. उनके आउट होने के बाद ईशान किशन भी कुछ ख़ास नही कर सके और डक पर ही मुकेश चौधरी की गेंद पर आउट हो गए. 2 रन पर 2 विकेट खोने के बाद मुंबई को ब्रेविस और सूर्यकुमार यादव ने संभालने की कोशिश की. लेकिन ब्रेविस भी 4 रन बना कर मुकेश चौधरी का शिकार बन गए. 

 

23 रन पर ही तीन विकेट खोने के बाद सूर्यकुमार यादव टीम के स्कोर को 47 रन तक ले गए. इस दौरान बाद शॉट लगाने की कोशिश में वो 32 रन बना कर आउट हो गए. उन्हें सेंटनर ने आउट किया. 

तिलक वर्मा और ऋतिक शौक़ीन ने संभाली पारी 

 

50 रन के अंदर 4 विकेट खोने के बाद तिलक वर्मा और ऋतिक शौक़ीन ने पारी को संभाला. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 38 रन जोड़े. इस दौरान ऋतिक शौक़ीन ब्रावो की गेंद पर आउट हो गए. उन्होंने 25 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली. उनके आउट होने के बाद पोलार्ड ने तेज़ी से रन बनाने की कोशिश की लेकिन वो भी 9 गेंदों में 14 रन बना कर आउट हो गए.  हालांकि इसके बाद भी तिलक वर्मा ने एक छोर को संभाले रखा. इस दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा किया. उनकी 51 रन की पारी की वजह से मुंबई ने 20 ओवर में 155 रन का स्कोर खड़ा किया. चेन्नई को अब इस मैच को जीतने के लिए 156 रन बनाने होंगे.

 

 

यह भी पढ़ेंः MI vs CSK: जानिए कौन हैं मुंबई की तरफ से डेब्यू करने वाले ऋतिक शौकीन और रिले मेरेडिथ

IPL 2022: मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर, जल्द टीम से जुड़ेगा यह धाकड़ गेंदबाज

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget