एक्सप्लोरर

CSK vs SRH: लगातार तीसरी हार पर बोले धोनी- अगर ये नॉकआउट मैच होता तो कैच छूटना कितना भारी पड़ सकता था

हार की हैट्रिक लगाने के बाद धोनी ने कहा कि उनके खिलाड़ियों को बार बार एक ही गलती दोहराने से बचना होगा और इस तरह से कैच टपकाकर मैच नहीं जीते जा सकते.

नई दिल्ली: आईपीएल सीज़न 13 में महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी हुई है. अभी तक खेले चार मुकाबलों में से धोनी की टीम केवल एक ही मैच जीत पाई है. शुक्रवार को हुए मुकाबले में चेन्नई हैदराबाद से सात रनों से हार गया. इस हार के बाद कप्तान धोनी अपने फील्डरों से नाराज़ नज़र आए.

हार की हैट्रिक लगाने के बाद धोनी ने कहा कि उनके खिलाड़ियों को बार बार एक ही गलती दोहराने से बचना होगा और इस तरह से कैच टपकाकर मैच नहीं जीते जा सकते. चेन्नई ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेहद खराब फील्डिंग की और अभिषेक शर्मा को दो बार जीवनदान दिए. शर्मा ने प्रियम गर्ग के साथ 77 रनों की साझेदारी कर हैदराबाद को पांच विकेट पर 164 रन तक पहुंचाया. जवाब में तीन बार की चैम्पियन चेन्नई की टीम पांच विकेट पर 157 रन ही बना सकी.

मैच के बाद धोनी ने कहा, ‘‘मैं कई गेंदों पर खुलकर नहीं खेल सका. शायद कुछ ज्यादा ही कोशिश कर रहा था. मुझे कोई परेशानी नहीं है, लेकिन इस तरह की गर्मी में गला बार बार सूखता ही है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने लगातार तीन मैच शायद कभी नहीं हारे. हमें गलतियों को सुधारना होगा. बार बार एक जैसी गलतियां नहीं कर सकते. कैप छूटे, नोबॉल डाली. हम कुल मिलाकर बेहतर खेल सकते थे. अगर यह नॉकआउट मैच होता तो कैच छूटना कितना भारी पड़ सकता था.’’

आपको बता दें कि आज के मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने 36 गेदों पर नाबाद 47 रनों की पारी खेली. हालांकि वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे. आखिरी ओवर में 28 रनों की दरकार थी, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी टीम 20 रन ही बनाई पाई और सात रन से हार गई.

प्रियम गर्ग ने जड़ा पहला अर्धशतक आईपीएल में पहला अर्धशतक लगाने वाले भारत की जूनियर विश्व कप टीम के पूर्व कप्तान रहे प्रियम गर्ग ने कहा, ‘‘यह बड़ा मंच है, जिसमें सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेल रहे हैं. मैंने ज्यादा सोचे बिना अपना स्वाभाविक खेल दिखाया. सबसे अच्छी बात यह है कि पहले मैच में नाकाम रहने के बावजूद टीम प्रबंधन ने मुझ पर भरोसा किया.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने बचपन में अभिषेक के साथ काफी बल्लेबाजी की है, तो उसके साथ खेलना आसान था. फील्ड में भी काफी सकारात्मक ऊर्जा थी. मेरा आत्मविश्वास भी इस पारी के बाद काफी बढ़ गया है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटरनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटरनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा

वीडियोज

PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक की जगह चीन पर फोकस करे भारत'। Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
'उनको खत्म कर देंगे...', ईरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, पढ़ें तख्तापलट को लेकर क्या कहा
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
इजरायल और ईरान के बीच जंग को पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान, 'कोई भी मिसाइल या संकट...'
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटरनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय का चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटरनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
इजरायल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, तेहरान समेत कई जगहों पर धमाके
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की जरूरी है नींद, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
न्यू बॉर्न बेबी के लिए कितने घंटे की जरूरी है नींद, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
आम आदमी घर पर कितना सोना रख सकता है, क्या है इसको लेकर नियम?
आम आदमी घर पर कितना सोना रख सकता है, क्या है इसको लेकर नियम?
Embed widget