एक्सप्लोरर

IPL: आखिर क्यों स्टंप पर बॉल लगने के बावजूद आउट नहीं दिए गए वॉर्नर? जानिए क्रिकेट का ये नियम

IPL 2022 के 58वें मुकाबले में राजस्थान के गेंदबाज चहल की एक गेंद स्टंप पर लगी, स्टंप लाइट भी लाल हो गईं, लेकिन वॉर्नर को आउट नहीं दिया गया. क्रिकेट के नियम 29.1 के चलते वॉर्नर पवेलियन जाने से बच गए.

David Warner: आईपीएल 2022 का 58वां मुकाबला बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. DC ने इस मैच को 8 विकेट से जीतकर प्ले ऑफ की रेस में अपने को बनाए रखा. मुकाबले की दूसरी पारी में कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया. राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल की एक गेंद स्टंप पर लगी, स्टंप लाइट भी लाल हो गईं, लेकिन डेविड वॉर्नर को आउट नहीं दिया गया. चहल की यह गेंद नो बॉल भी नहीं थी. दरअसल क्रिकेट के नियम 29.1.1 के चलते वॉर्नर पवेलियन जाने से बच गए. तो आखिरी क्या होता है ये नियम, इस खबर में हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं. 

क्या है क्रिकेट का नियम 29.1.1
क्रिकेट के नियम 29.1.1 के मुताबिक किसी भी बल्लेबाज को आउट तभी दिया जा सकता है, जब स्टंप में गेंद लगने से गिल्लियां नीचे गिर जाएं या स्टंप जमीन से उखड़ जाए. राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज चहल की गेंद स्टंप पर लगी तो जरूर थी, स्टंप लाइट भी जली, लेकिन न तो गिल्लियां नीचे गिरी थीं और न ही स्टंप जमीन से उखड़े. ऐसे में मैदानी अंपायर ने दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को आउट नहीं दिया. इसके बाद वॉर्नर मुकाबले को खत्म करने के बाद ही पवेलियन लौटे.

वॉर्नर ने जड़े नाबाद 52 रन
राजस्थान रॉयल्स ने पहले खेलने के बाद आर अश्विन के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन बनाए थे. इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में ही आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. दिल्ली के लिए मिचेल मार्श ने 89 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. इस दौरान मार्श के बल्ले से 5 चौक और 7 छक्के निकले. वहीं डेविड वॉर्नर 52 रनों पर नाबाद लौटे.

मार्श ने खेली शानदार पारी
राजस्थान से मिले 161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज़ केएस भरत खाता खोले बिना ही आउट हो गए थे. इसके बाद डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे थे. पावरप्ले के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर सिर्फ 38 रन था. तब ऐसा लग रहा था कि मैच में रोमांच है, लेकिन इसके बाद मार्श राजस्थान के गेंदबाजों पर टूट पड़े. 

आसानी से जीता मुकाबला
मार्श ने 62 गेंदों में 89 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौक और 7 छक्के निकले. वहीं डेविड वॉर्नर ने आराम से खेलते हुए 41 गेंदों में नाबाद 52 रन बनाए. उनके बल्ले से 5 चौके और एक छक्का निकला. इन दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 144 रनों की साझेदारी हुई. वहीं कप्तान ऋषभ पंत 4 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 13 रनों पर नाबाद लौटे.

ये भी पढ़ें...

IPL 2022: खास रणनीति के तहत नंबर 3 पर बैटिंग करने आए थे अश्विन, बताया क्या था राजस्थान रॉयल्स का प्लान

हम हिन्दुस्तान के पीछे क्यों भागे, अगर वो पाकिस्तान से खेलना चाहें तो आएं- पूर्व PCB चैयरमैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 Start Date: आईपीएल 2026 के शेड्यूल पर बड़ा अपडेट, आज BCCI कब कर सकता है घोषणा, जानिए
IPL 2026 Start Date: आईपीएल 2026 के शेड्यूल पर बड़ा अपडेट, आज BCCI कब कर सकता है घोषणा, जानिए
Watch: हाथ में बल्ला, फिर अचानक पिच पर खड़े होकर डांस करने लगे एमएस धोनी, वीडियो हुआ वायरल
हाथ में बल्ला, फिर अचानक पिच पर खड़े होकर डांस करने लगे एमएस धोनी, वीडियो हुआ वायरल
अब IPL 2026 में लखनऊ को कोई नहीं रोक पाएगा? LSG के साथ आए श्री गणेश; नया अपडेट शुभ भी और विजयी भी
अब IPL 2026 में लखनऊ को कोई नहीं रोक पाएगा? LSG के साथ आए श्री गणेश; नया अपडेट शुभ भी और विजयी भी
IPL 2026 के शेड्यूल पर आ गया बहुत बड़ा अपडेट, BCCI लेने वाला है ये फैसला; पूरी दुनिया होगी हैरान
IPL 2026 के शेड्यूल पर आ गया बहुत बड़ा अपडेट, BCCI लेने वाला है ये फैसला; पूरी दुनिया होगी हैरान

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
Benefits Of Eating Raw Onion: गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
Embed widget