एक्सप्लोरर

DC vs CSK: धीमी बल्लेबाजी पर धोनी के बचाव में उतरे कोच फ्लेमिंग, कहा- 'दुबई की पिच पर हर बल्लेबाज कर रहा था संघर्ष'

Delhi vs Chennai: आईपीएल 2021 में CSK के कप्तान धोनी बेहद ही खराब फ़ॉर्म से गुजर रहे हैं. उन्होंने इस साल 14 के औसत और 98 से भी कम के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.

Delhi vs Chennai: आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स को कल दिल्ली के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. नौ ओवरों में चार विकेट गंवा चुकी धोनी की टीम दुबई की पिच पर रन बनाने के लिए संघर्ष करती नजर आई. अंबाती रायडू 43 गेंदों पर नाबाद 55 रन और धोनी (18 रन) ने 64 गेंदों पर 60 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम का स्कोर 136 रन तक पहुंचाने में मदद की. हालांकि धोनी अपनी इस पारी में लय में नहीं दिखें. उन्होंने ये 18 रन बनाने के लिए 27 बॉल खेलीं. इसके अलावा वो अपनी पारी में एक भी बाउंड्री स्कोर नहीं कर पाए. चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी की इस धीमी पारी का बचाव करते हुए कहा है कि, दुबई की पिच पर रन बनाना बेहद मुश्किल था. धोनी ही नहीं किसी भी बल्लेबाज के लिए यहां रन बनाना आसान नहीं था, इसलिए पारी में उनकी एप्रोच पर सवाल उठाना गलत होगा. 

मैच के बाद फ्लेमिंग ने कहा, "इस पिच पर केवल धोनी ही ऐसे बल्लेबाज नहीं थे जो रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए. दुबई की इस धीमी विकेट पर किसी भी बल्लेबाज के लिए स्ट्रोक खेलना आसान नहीं था. 136 के स्कोर के बावजूद भी हमनें लगभग ये मैच जीत ही लिया था तो आप खुद सोच सकते हैं कि ये कितना मुश्किल विकेट होगा. यहां बड़े शॉट लगाना बिल्कुल भी आसान नहीं था. पारी एक अंत में दिल्ली को भी रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा."

फील्डिंग में गलतियों के चलते गंवाया मैच 
 
साथ ही फ्लेमिंग ने कहा, "मैदान में हर कोई अपना सौ प्रतिशत देने की कोशिश करता है. हमनें पिछले पांच दिनों में तीन मैच खेलें हैं, जिसके लिए हमें बहुत ज्यादा ट्रेवल करना पड़ा है. इसका असर मैच में भी देखने को मिला और हमनें फ़ील्डिंग के दौरान विकेट लेने के कई आसान मौके गंवाए जो कि निराशाजनक था. हालांकि हमारे पास अब भी पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजिशन पाने का मौका है और हम अगले मैच में जीत के साथ इसे हासिल कारने की कोशिश करेंगे."
 
साथ ही उन्होंने कहा, "हम इस हार से ज्यादा मायूस नहीं हैं. अगर आप मुझसे पूछेंगे तो मैं यहीं कहूंगा कि प्लेऑफ में हारने की बजाय मैं इन दो मैचों में हारना पसंद करता."

बेहद खराब फ़ॉर्म से गुजर रहे हैं धोनी 

कल के मैच में कप्तान धोनी के स्ट्राइक रेट के चलते चेन्नई की टीम अंत में बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही. आईपीएल 2021 में धोनी बेहद ही खराब फ़ॉर्म से गुजर रहे हैं. उन्होंने इस साल 14 के औसत और 98 से भी कम के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. आईपीएल में पिछले साल से ही धोनी का बल्ला खामोश चल रहा है. आईपीएल 2020 में भी धोनी ने 20 के औसत और महज 110 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. 

यह भी पढ़ें 

DC vs CSK: दिल्ली से हार के बाद निराश दिखे धोनी, कहा- 'इस पिच पर 150 तक का स्कोर काफी होता'

DC vs CSK: CSK को हराने के बाद बोले कप्तान पंत- 'आसानी से जीत सकते थे मैच, खुद से ही बना दिया मुश्किल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
शरद पवार के सांसदों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget