एक्सप्लोरर

चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए अच्छी खबर, IPL 2022 के आखिरी मैचों में खेल सकते हैं दीपक चाहर

चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है. टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज दीपक चाहर आईपीएल 2022 के आखिरी कुछ मैचों में खेल सकते हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स ने बेहतरीन तेज गेंदबाज दीपक चाहर को आईपीएल ऑक्शन 2022 में 14 करोड़ रुपये में खरीदा था. लेकिन उनके चोटिल होते ही टीम को तगड़ा झटका लगा. पहले खबर थी कि वे इस पूरे सीजन में नहीं खेलेंगे. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे आईपीएल 2022 के आखिरी कुछ मैचों में खेल सकते हैं. हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज खेली गई थी. इसे टीम ने जीत लिया था. सीरीज के तीसरे मुकाबले में दीपक चोटिल हो गए थे. इसके बाद उनकी इंजरी को लेकर अपडेट आया था कि वे आईपीएल के शुरुआती कुछ मुकाबलों में नहीं खेलेंगे. हालांकि बाद में यह भी खबर आयी कि वे पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. लेकिन अब चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए अच्छी खबर आयी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे कुछ मैचों में खेल सकते हैं. 

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक चाहर चोट की वजह से सर्जरी करवाने वाले थे. लेकिन अब वे सर्जन नहीं करवाएंगे और कुछ हफ्तों बाद चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ जाएंगे. इसको लेकर चेन्नई सुपर किंग्स या दीपक चाहर की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है. 

बता दें कि आईपीएल 2022 का आगाज 26 मार्च से होगा. इस सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं आखिरी लीग मैच 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. यह मैच भी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होगा.

यह भी पढ़िए : 12 मार्च को कप्तान के नाम का एलान करेगी RCB, डिविलियर्स को भी मिल सकती है नई जिम्मेदारी

गेंद पर थूक नहीं लगा पाएंगे खिलाड़ी, स्ट्राइक लेने से लेकर मांकडिंग तक बदल जाएंगे क्रिकेट के ये नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GT vs RR Highlights: सांसे रोक देने वाले मैच में राजस्थान की जीत, अंतिम गेंद पर हारा गुजरात; लास्ट 12 गेंद में नहीं बनी 15 रन
सांसे रोक देने वाले मैच में राजस्थान की जीत, अंतिम गेंद पर हारा गुजरात; लास्ट 12 गेंद में नहीं बनी 15 रन
GT vs RR: राजस्थान ने बना डाले 210 रन, अब जीत के लिए गुजरात को रचना होगा इतिहास, करना होगा सबसे बड़ा रन चेज
राजस्थान ने बना डाले 210 रन, अब जीत के लिए गुजरात को रचना होगा इतिहास, करना होगा सबसे बड़ा रन चेज
दिल्ली के खिलाफ हार के बाद क्या बोले मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव? जानें किसे ठहराया हार का जिम्मेदार
दिल्ली के खिलाफ हार के बाद क्या बोले मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव? जानें किसे ठहराया हार का जिम्मेदार
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं', AAP नेताओं के आरोपों पर राघव चड्ढा ने किया पलटवार
'मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं', AAP नेताओं के आरोपों पर राघव चड्ढा ने किया पलटवार
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
50 रुपये से करोड़ों तक, 'अनुपमा' से चमकी रूपाली गांगुली की किस्मत, बनी टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस
50 रुपये से करोड़ों तक, 'अनुपमा' से चमकी रूपाली गांगुली की किस्मत, बनी टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
कुर्सी पर बैठे दोस्तों पर टूटा कुत्ते का कहर, एक-एक कर सबको बनाया निशाना, खौफनाक VIDEO वायरल
कुर्सी पर बैठे दोस्तों पर टूटा कुत्ते का कहर, एक-एक कर सबको बनाया निशाना, खौफनाक VIDEO वायरल
यूरेनियम और प्लूटोनियम वाले परमाणु बम में क्या फर्क, किसके फटने से ज्यादा होती है तबाही?
यूरेनियम और प्लूटोनियम वाले परमाणु बम में क्या फर्क, किसके फटने से ज्यादा होती है तबाही?
Embed widget