एक्सप्लोरर

RCB से रिलीज होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल का पहला रिएक्शन सामने आया, बोले - मेरा सफर खत्म...

RCB Retention List: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से रिलीज होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का बहुत बड़ा बयान सामने आया है.

Glenn Maxwell on getting released by RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challangers Bengaluru) ने आईपीएल 2025 के लिए केवल तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया था. आरसीबी ने अगले सीजन के लिए विराट कोहली, यश दयाल और रजत पाटीदार पर फिर से भरोसा जताया है. मगर पिछले चार सीजन से RCB के लिए खेलते आ रहे ग्लेन मैक्सवेल को रिलीज कर दिया गया था. अब बेंगलुरु टीम से बाहर होने के बाद मैक्सवेल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.

ईएसपीएन क्रिकइन्फो अनुसार ग्लेन मैक्सवेल ने RCB मैनेजमेंट के साथ एग्जिट मीटिंग के बारे में बताते हुए कहा, "असल में हमारी एग्जिट मीटिंग बहुत बढ़िया रही. हम आधे घंटे तक इस विषय पर बात करते रहे कि RCB की अगली रणनीतियां क्या होंगी और टीम आगे क्या करना चाहती है. अगर प्रत्येक टीम ऐसा ही करने लगे तो शायद खिलाड़ी और अधिकारियों के संबंध बहुत अच्छे हो जाएंगे. मैं आरसीबी की इससे ज्यादा तारीफ नहीं कर सकता."

मैक्सवेल ने आगे बताया कि RCB अपने स्टाफ में भी बड़े बदलाव कर रहा है. उन्होंने स्वीकार किया कि रिटेंशन लिस्ट सामने आने की अंतिम तारीख तक वो भी सस्पेंस से घिरे हुए थे कि उन्हें रिटेन किया जाएगा या नहीं. यह ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज अच्छी तरह समझता है कि तीन भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन करके बेंगलुरु की टीम अपने आधार को मजबूत बनाने की कोशिश कर रही है.

मेरा सफर अभी खत्म नहीं हुआ

ग्लेन मैक्सवेल के लिए आईपीएल 2024 बहुत बेकार रहा, जिसमें 10 मैचों में वो महज 52 रन बना सके थे. यह बेकार प्रदर्शन भी कहीं ना कहीं उनके रिलीज होने का कारण बना. उन्होंने RCB को लेकर कहा, "मैं यह नहीं कहूंगा कि मेरा आरसीबी के साथ सफर समाप्त हो चुका है, मैं दोबारा जरूर इस फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनना चाहूंगा. यह एक अच्छी टीम है और मैंने यहां बिताए समय को खूब इंजॉय किया."

यह भी पढ़ें:

'भारत के ड्रेसिंग रूम में अभिषेक नायर का क्या काम...', Sunil Gavaskar ने कोचिंग स्टाफ पर जमकर निकाली भड़ास

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 Full Schedule: 12 शहर, 8 डबल हेडर और LSG की बढ़ी परेशानी, जानें IPL 2026 के पूरे शेड्यूल की 10 बड़ी बातें
12 शहर, 8 डबल हेडर और LSG की बढ़ी परेशानी, जानें IPL 2026 के पूरे शेड्यूल की 10 बड़ी बातें
महारिकॉर्ड की दहलीज पर विराट कोहली, IPL 2026 में रचेंगे इतिहास; सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए हैं ऐसा
महारिकॉर्ड की दहलीज पर विराट कोहली, IPL 2026 में रचेंगे इतिहास; सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए हैं ऐसा
किस चैनल पर लाइव आएंगे IPL 2026 के मैच? एक क्लिक में लाइव स्ट्रीमिंग की सभी डिटेल्स
किस चैनल पर लाइव आएंगे IPL 2026 के मैच? एक क्लिक में लाइव स्ट्रीमिंग की सभी डिटेल्स
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Earthquake Today: भूकंप से डोली धरती, भारत में महसूस किए गए झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
Earthquake Today: भूकंप से डोली धरती, भारत में महसूस किए गए झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
Thane News: ठाणे में ‘लॉकडाउन’ की फर्जी खबर से हड़कंप, पुलिस के हत्थे चढ़ा अफवाह फैलाने वाला युवक
ठाणे में ‘लॉकडाउन’ की फर्जी खबर से मचा हड़कंप, पुलिस के हत्थे चढ़ा अफवाह फैलाने वाला युवक
Pakistan Laser Weapon: पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत को कितना खतरा?
पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत को कितना खतरा?
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में अभी कितने हैं BJP के विधायक? एक क्लिक में जानिए पार्टी की स्थिति
पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में अभी कितने हैं BJP के विधायक? एक क्लिक में जानिए पार्टी की स्थिति
IPL 2026: काव्या मारन और अनन्या बिड़ला ने कहां से ली शिक्षा? IPL शुरू होने से पहले जानें रिपोर्ट कार्ड
काव्या मारन और अनन्या बिड़ला ने कहां से ली शिक्षा? IPL शुरू होने से पहले जानें रिपोर्ट कार्ड
कहीं भी QR स्कैन कर रहे हैं? पहले ये 3 चीजें चेक करें, वरना हो जाएगा तगड़ा नुकसान
कहीं भी QR स्कैन कर रहे हैं? पहले ये 3 चीजें चेक करें, वरना हो जाएगा तगड़ा नुकसान
Embed widget