एक्सप्लोरर

MI vs GT: गुजरात के लिए सिरदर्द बन गए हैं सिराज, मुंबई के खिलाफ प्लेइंग इलेवन से होंगे बाहर?

IPL 2025: मोहम्मद सिराज का फॉर्म गुजरात टाइटंस के लिए सिरदर्द बना हुआ है. इससे पहले PBKS के खिलाफ मोहम्मद सिराज ने जमकर रन लुटाए. पंजाब किंग्स के बैटर्स ने मोहम्मद सिराज के 4 ओवर में 54 रन बनाए.

Mohammed Siraj, GT vs MI Playing XI: मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस सीजन की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. लेकिन शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के लिए राहें आसान नहीं होंगी. गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन क्या होगी? क्या गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज होंगे? दरअसल, मोहम्मद सिराज का फॉर्म गुजरात टाइटंस के लिए सिरदर्द बना हुआ है. इससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ मोहम्मद सिराज ने जमकर रन लुटाए. पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने मोहम्मद सिराज के 4 ओवर में 54 रन बनाए.

गुजरात टाइटंस के गेंदबाज बनेंगे सिरदर्द?

खासकर, गुजरात टाइटंस अपनी प्लेइंग इलेवन में किस-किस गेंदबाज के साथ उतरेगी? यह फैसला आसान नहीं होगा. दरअसल, पंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की जबरदस्त धुनाई थी. मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 54 रन दिए, लेकिन कोई विकेट नहीं मिला. कगीसो रबाडा ने 4 ओवर में 41 रन खर्च किए. राशिद खान ने 4 ओवर में 48 रन देकर 1 विकेट लिए. प्रसिद्ध कृष्णा के 3 ओवर में 41 रन बने. जबकि साईं किशोर ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 बल्लेबाजों को आउट किया. अरशद खान के 1 ओवर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने 21 रन बनाए.

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन क्या होगी?

अब सवाल है कि गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन में बदलाव संभव है? खासकर, शुभमन गिल अपनी टीम की बॉलिंग डिपॉर्टमेंट के बारे में जरूर सोचेंगे. इसके अलावा गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन में बदलाव के आसार कम हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने 232 रनों का स्कोर बनाया था. लिहाजा, गुजरात टाइटंस मैनेजमेंट को बैटिंग डिपार्टमेंट में बहुत ज्यादा माथापच्ची की जरूरत नहीं है.

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन-

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, अरशद खान, मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा.

इम्पैक्ट प्लेयर के विकल्प-

शेरफेन रदरफोर्ड/प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, इशांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स और वाशिंगटन सुंदर.

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन-

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, विल जैक, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर और सत्यनारायण राजू.

इम्पैक्ट प्लेयर के विकल्प-

रोहित शर्मा/विग्नेश पुथुर, रीस टॉपले, श्रीजीत कृष्णन, अश्विनी कुमार और नमन धीर.

ये भी पढ़ें-

IPL 2025: जब आखिरी बार आमने-सामने हुई थी मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस, जानें उस मैच में क्या हुआ था?

अभिनव आज़ाद abp न्यूज़ की स्पोर्ट्स टीम में काम करते हैं. अभिनव ने देश के प्रतिष्ठित IIMC और दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से पढ़ाई की है. क्रिकेट और फुटबॉल के अलावा बाकी स्पोर्ट्स पर लिखते रहते हैं. इंडियन क्रिकेट और वर्ल्ड क्रिकेट से जुड़ी खबरों पर पैनी नज़र रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget